पाकिस्तान के इस एक फैसले से IndiGo को 8,000 करोड़ का झटका! जानिए पूरी डिटेल

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने भारतीय कंपनियों पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। हाल ही में Pahalgam Attack के बाद भारत ने Indus Water Treaty को सस्पेंड कर दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना Airspace बंद कर दिया है। इस फैसले का सीधा असर भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo पर पड़ा है, जिससे उसका मार्केट कैप एक ही दिन में ₹8,000 करोड़ से ज्यादा घट गया।

आइए जानते हैं इस पूरे घटनाक्रम का एयरलाइन इंडस्ट्री और यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव

Pahalgam Incident के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए Indus Water Treaty को खत्म करने का ऐलान किया। जवाब में पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना Airspace बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि भारत से अमेरिका और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स को अब लंबा रूट लेना पड़ेगा, जिससे फ्लाइट का समय 2-3 घंटे तक बढ़ जाएगा।

IndiGo को लगा तगड़ा झटका

पाकिस्तान के Airspace Ban के बाद शुक्रवार को IndiGo Airlines के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। इंडिगो का स्टॉक करीब 3.75% यानी ₹207.15 टूटकर ₹5,313.20 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में स्टॉक ₹321.65 तक टूटकर ₹5,198.70 तक फिसल गया था।

गुरुवार को कंपनी का शेयर ₹5,520.35 पर बंद हुआ था, यानी एक ही दिन में निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

सिर्फ 5 दिन में मिलेगी Electric Two-Wheeler सब्सिडी

IndiGo Share Price Today

28 अप्रैल 2025 को InterGlobe Aviation Ltd (INDIGO) के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली, जहां यह 29.05 अंक या 0.55% बढ़कर 5342.25 रुपए पर बंद हुआ। शुक्रवार को शेयर ने 5313.20 रुपए के पिछले क्लोज के मुकाबले 5215.10 रुपए पर ओपनिंग ली थी और दिन में 5378.45 रुपए के हाई और 5215.10 रुपए के लो लेवल को छुआ। वहीं, वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस (VWAP) 5318.39 रुपए रहा।

इंडिगो का 52 हफ्तों का हाई 5646.90 रुपए और लो 3778.50 रुपए रहा है। इस दौरान कंपनी का फुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) 2,06,445.57 करोड़ रुपए रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर बाजार में अनिश्चितता के बावजूद इंडिगो के शेयर ने कुछ रिकवरी दिखाई है, लेकिन पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद करने की घटना के चलते दबाव बना हुआ है।

मार्केट कैप में 8,000 करोड़ की सेंध

शेयर गिरने से IndiGo का मार्केट कैप भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। गुरुवार को जहां कंपनी का मार्केट कैप ₹2,13,328.06 करोड़ रुपए था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर ₹2,05,322.97 करोड़ रुपए पर आ गया। यानी कंपनी का मार्केट कैप ₹8,005.09 करोड़ कम हो गया। जबकि सोमवार 28 अप्रैल को मार्केट कैप 2,06,445.57 करोड़ रुपए रिकॉर्ड किया गया।

यह आंकड़ा बताता है कि पाकिस्तान के इस एक फैसले ने कैसे भारत की नंबर 1 एयरलाइन को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

यात्रियों की जेब पर भी असर

Operational Cost बढ़ने का सीधा असर यात्रियों पर भी पड़ेगा। एयरलाइंस को फ्लाइट ऑपरेट करने में अब ज्यादा खर्च आएगा, जिसके चलते अमेरिका और यूरोप जाने वाली टिकटों पर 8% से 12% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी हवाई सफर करना अब भारतीय यात्रियों के लिए और महंगा होने वाला है।

₹1.5 लाख करोड़ का धमाका! Reliance Industries करेगी New Energy और Petrochemicals में बड़ा विस्तार

IndiGo के शेयरों का परफॉर्मेंस

  • बीते एक हफ्ते में इंडिगो के शेयरों में करीब 2% की गिरावट आई है।
  • एक महीने में स्टॉक ने 5.53% का रिटर्न दिया है।
  • बीते 6 महीने में इंडिगो के शेयर ने 32% का शानदार रिटर्न दिया है।
  • वर्ष 2025 में अब तक शेयर में 15.48% की बढ़त देखी गई है।
  • पिछले एक साल में स्टॉक ने निवेशकों को 35% तक का रिटर्न दिया है।

हालांकि मौजूदा गिरावट के बावजूद, IndiGo ने लंबी अवधि के निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

क्यों बढ़ी Operational Cost?

पाकिस्तान के एयरस्पेस को बंद करने के कारण फ्लाइट्स को अब लंबा रास्ता लेना होगा, जिससे:

  • ईंधन (Fuel) की खपत बढ़ेगी
  • फ्लाइट टाइम बढ़ेगा
  • क्रू मेंबर की लागत बढ़ेगी
  • फ्लाइट मेंटेनेंस की लागत भी बढ़ सकती है

यही कारण है कि निवेशकों ने कंपनी के फ्यूचर मार्जिन पर चिंता जताई और स्टॉक में बिकवाली तेज हो गई।

Q4 FY25 में इन 5 दिग्गज कंपनियों में बढ़ी Promoters की हिस्सेदारी, तेजी के बड़े संकेत

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।

Leave a Comment