इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने सोमवार, 17 मार्च 2025 को बाजार बंद होने के बाद एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के Borrowing Plan को 5000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब IREDA की कुल Borrowing Limit ₹24,200 करोड़ से बढ़कर ₹29,200 करोड़ हो गई है।
कंपनी ने बताया कि यह निर्णय सोमवार को हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया, जिसमें अन्य अहम फैसलों के साथ इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। कंपनी ने कहा, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए Borrowing Program को 5000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की है।”
Read Also: IRFC Dividend 2025: दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा! रिकॉर्ड डेट तय, शेयर में दिखी मजबूती
IREDA के वित्तीय नतीजे (Q3 FY2025)
वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (Q3 FY2025) में IREDA का Net Profit 26.4% की बढ़ोतरी के साथ ₹425 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹336 करोड़ था। इसके अलावा, कंपनी की Net Interest Income (NII) भी साल दर साल 29% की वृद्धि के साथ ₹448 करोड़ से बढ़कर ₹622 करोड़ हो गई है। यह बढ़त कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत दिखा रही है।
Read Also: Ola Electric Share ₹50 से नीचे लुढ़के! जानिए क्यों डूबा निवेशकों का भरोसा
IREDA शेयर का प्रदर्शन
सोमवार को कंपनी का शेयर 1.93% गिरावट के साथ ₹137.15 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने करीब 3% का रिटर्न दिया है। हालांकि, IREDA का 52-वीक हाई ₹310 है, जिससे यह स्टॉक फिलहाल काफी नीचे ट्रेड कर रहा है।
कंपनी के द्वारा Borrowing Limit बढ़ाने के फैसले के बाद निवेशकों की निगाहें अब शेयर की आगामी चाल पर टिकी हुई हैं। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय कंपनी की फंडिंग क्षमता को बढ़ाएगा, जिससे Renewable Energy सेक्टर में कंपनी की भूमिका और भी मजबूत हो सकती है।
Read Also: Mutual Funds ने इन Stocks में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपने Watchlist में Add किया?
FAQs
Q1. IREDA ने अपनी Borrowing Limit कितनी बढ़ाई है?
Ans: IREDA ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी Borrowing Limit ₹5000 करोड़ बढ़ाकर ₹29,200 करोड़ कर दी है।
Q2. IREDA के Q3 FY2025 के नतीजे कैसे रहे?
Ans: Q3 में IREDA का Net Profit ₹425 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 26.4% अधिक है। वहीं, Net Interest Income में 29% की बढ़ोतरी देखी गई है।
Q3. IREDA के शेयर का वर्तमान प्रदर्शन कैसा है?
Ans: IREDA का शेयर सोमवार को ₹137.15 पर बंद हुआ, जो पिछले एक साल में करीब 3% ऊपर है। हालांकि, यह अब भी अपने 52-वीक हाई ₹310 से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है।
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।