Ola Electric Share ₹50 से नीचे लुढ़के: Ola Electric Mobility Ltd. के शेयरों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गई। स्टॉक 7.08% टूटकर ₹46.93 पर बंद हुआ। यह गिरावट एक कानूनी विवाद के बाद देखने को मिली, जिसमें कंपनी पर बकाया भुगतान न करने के आरोप लगे हैं।
कंपनी का शेयर पहली बार ₹50 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसला है। यह स्टॉक अब अपने IPO प्राइस ₹76 से लगभग 37% और लिस्टिंग के बाद के हाई ₹157 से 70% तक गिर चुका है। पिछले एक महीने में ही शेयर 18% टूटा है।
क्या है पूरा मामला?
Ola Electric ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि Rosmerta Digital Services Ltd. ने कंपनी के खिलाफ NCLT बेंगलुरु में याचिका दायर की है। आरोप है कि Ola Electric ने पेमेंट डिफॉल्ट किया है। Rosmerta ने Corporate Insolvency Proceedings शुरू करने की अपील की है।
इसके जवाब में Ola Electric ने कहा कि वे इस केस में मजबूत कानूनी सलाह ले रहे हैं और Rosmerta के दावों को सिरे से खारिज करते हैं। कंपनी का कहना है कि वे अपने हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
Read Also: Mutual Funds ने इन Stocks में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपने Watchlist में Add किया?
बिक्री आंकड़ों से भी घिरी Ola Electric
Ola Electric की बिक्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कंपनी ने फरवरी में 25,000 स्कूटर्स बेचने का दावा किया, जबकि Ministry of Road Transport and Highways के पोर्टल के मुताबिक सिर्फ 8647 यूनिट्स रजिस्टर्ड हुईं।
19 फरवरी 2025 को Ola Electric ने कहा था कि वे अपनी Vehicle Registration Agencies के साथ नए अनुबंध पर बातचीत कर रहे हैं, जिससे कुछ समय के लिए रजिस्ट्रेशन प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने दावा किया कि असल बिक्री पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
Read Also: IRFC Dividend 2025: दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा! रिकॉर्ड डेट तय, शेयर में दिखी मजबूती
Ola Electric का भविष्य क्या?
Ola Electric ने हाल ही में यह गाइडेंस दी थी कि उनकी ऑटोमोटिव यूनिट FY26 की पहली तिमाही तक EBITDA बेसिस पर प्रॉफिट में आ जाएगी। लेकिन मौजूदा विवादों और गिरते शेयर प्राइस ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
Read Also: NMDC ने FY25 का पहला Interim Dividend किया घोषित, Record Date 21 मार्च!
FAQs:
Q1: Ola Electric के शेयर में गिरावट की सबसे बड़ी वजह क्या है?
Ans: Rosmerta Digital Services Ltd. द्वारा कंपनी पर डिफॉल्ट का आरोप लगाते हुए NCLT में केस फाइल करना और Corporate Insolvency की प्रक्रिया शुरू करने की याचिका प्रमुख कारण है।
Q2: क्या Ola Electric के बिक्री आंकड़ों पर सवाल उठे हैं?
Ans: हां, कंपनी ने फरवरी में 25,000 यूनिट्स बेचने का दावा किया, लेकिन सरकार के पोर्टल पर केवल 8647 स्कूटर्स की रजिस्ट्रेशन दिखाई गई।
Q3: Ola Electric का भविष्य कैसा दिख रहा है?
Ans: कंपनी ने FY26 की पहली तिमाही तक EBITDA बेसिस पर मुनाफा कमाने का दावा किया है, लेकिन कानूनी विवाद और गिरते स्टॉक प्राइस से निवेशकों को सतर्क रहना होगा।
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।