भारत के शेयर बाजार में ऐसे कई penny stocks हैं जो ₹15 के अंदर ट्रेड कर रहे हैं। निवेशकों के बीच इनकी लोकप्रियता के बावजूद, इन stocks में निवेश करना जोखिम भरा होता है। आइए जानते हैं RTN Power, Unitech, GTL Ltd, Rama Steel Tubes और Vodafone Idea जैसे stocks पर विशेषज्ञों की राय और इनकी संभावित रणनीतियां।
RTN Power (RattanIndia Power) | CMP: ₹14.10
- यह stock अप्रैल 2023 में मजबूत रैली के बाद गिरावट में चला गया, लेकिन अब इसके charts पर falling wedge pattern बन रहा है।
- ₹17 के ऊपर टिकने पर यह stock ₹20-₹25 तक जा सकता है। हालांकि, ₹12-₹13 पर stop-loss रखना जरूरी है।
- Fundamental Analysis: कंपनी की बुनियादी स्थिति कमजोर है, लेकिन short-term में यह 30-40% की तेजी या गिरावट दिखा सकता है।
Unitech | CMP: ₹10.10
- NCR में लोकप्रिय नाम होने के बावजूद, कंपनी पिछले कुछ वर्षों से खराब प्रदर्शन कर रही है।
- Technical charts पर symmetrical triangle pattern दिख रहा है। अगर यह ₹13-₹14 के ऊपर sustain करता है, तो ₹20 तक जा सकता है। लेकिन ₹7 तक गिरावट की भी संभावना है।
- Fundamental Analysis: कंपनी लगातार losses में है। इसे केवल technical trades के लिए ही consider करें।
GTL Ltd | CMP: ₹13.91
- GTL Ltd ने हाल ही में ₹11-₹11.30 के आसपास support base बनाया है। अगर यह इस स्तर को तोड़ता नहीं है, तो stock ₹27-₹28 तक जा सकता है।
- कंपनी के operational margins ठीक हैं, लेकिन इस क्वाटर में अक्सर बड़ी volatility देखने को मिलती है।
- इसे swing trading के लिए consider किया जा सकता है।
Rama Steel Tubes | CMP: ₹13.12
- Rama Steel Tubes ने हाल में ₹1 per share की preferential issue खबर से चर्चा बटोरी। हालांकि, इसका PE ratio लगभग 70 है, जो इसे महंगा बनाता है।
- Promoter holding भी घट रही है, और debt levels बढ़ रहे हैं।
- Technicals के अनुसार, ₹14 के ऊपर sustain करने पर यह ₹20 तक जा सकता है। लेकिन short-term में ₹10-₹12 के आसपास ही रहेगा।
- Investment Advice: यह stock सिर्फ high-risk investors के लिए उपयुक्त है।
Read Also: Highest Dividend Paying Stocks BSE 100: निवेशकों के लिए आय का पावर हाउस 2025
Vodafone Idea | CMP: ₹7.99
- यह stock अब ₹8 से नीचे ट्रेड कर रहा है। कंपनी पर high debt और weak subscriber growth जैसे issues हैं।
- Technicals के अनुसार, यह ₹5-₹6 तक गिर सकता है। लेकिन अगर यह ₹8.75 के ऊपर टिके, तो ₹11-₹12 तक की pullback rally संभव है।
- Fundamental Analysis: कंपनी को government support के बावजूद, operational turnaround की immediate उम्मीद नहीं है।
सावधानी जरूरी है
इन stocks में high volatility के साथ high-risk और high-return की संभावना है। निवेश से पहले thorough analysis और stop-loss strategy जरूरी है।
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।