SBI Life Insurance Share Price News: गिरते हुए बाजार के बीच SBI Life Insurance के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को शेयरों में 9.5% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली और स्टॉक ₹1,763 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। यह उछाल कंपनी के मजबूत Q4FY25 Results के बाद दर्ज किया गया।
दोपहर 1:38 बजे तक BSE पर SBI Life के शेयर 5.04% की बढ़त के साथ ₹1,690 पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, इस दौरान BSE Sensex 0.55% की गिरावट के साथ 79,363.01 पर था। इस तेजी के बाद ब्रोकरेज फर्म्स ने स्टॉक को लेकर पॉजिटिव आउटलुक दिया है और BUY रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस भी बढ़ाए हैं।
ब्रोकरेज हाउस क्या कह रहे हैं?
Motilal Oswal
- Rating: BUY
- Target Price: ₹2,000
- Upside Potential: लगभग 24%
Motilal Oswal ने SBI Life को लेकर अपना bullish नजरिया बरकरार रखा है। ब्रोकरेज को FY25 से FY27 के बीच APE (Annual Premium Equivalent) में 15% और VNB (Value of New Business) में 17% CAGR की उम्मीद है। साथ ही RoEV (Return on Embedded Value) FY27 तक 19% पर रहने की संभावना जताई गई है।
IREDA शेयरों में 5% की बड़ी गिरावट! 2025 में 24% टूट चुका शेयर, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए
Nuvama Institutional Equities
- Rating: BUY
- Target Price: ₹1,890
- Upside Potential: करीब 18%
Nuvama ने भी SBI Life के स्ट्रॉन्ग फंडामेंटल्स को देखते हुए शेयर पर पॉजिटिव स्टैंड लिया है।
Antique Stock Broking
- Rating: BUY (पहले HOLD था)
- Target Price: ₹1,900
- Upside Potential: करीब 18%
Antique ने SBI Life की रेटिंग अपग्रेड करते हुए टारगेट प्राइस ₹1,770 से बढ़ाकर ₹1,900 कर दिया है।
Nifty50 का Superhit Stock: 32% रिटर्न, जानिए क्यों है ये निवेशकों की Watchlist में
SBI Life Insurance Q4 FY25 Financials
- Net Profit: ₹813.51 करोड़ (पिछले साल ₹810.8 करोड़ – लगभग स्थिर)
- Net Premium Income: ₹23,860.71 करोड़ (YoY -5%)
- APE Growth: 2.25% बढ़कर ₹5,450 करोड़
- Investment Income Loss: ₹1,040.8 करोड़ का नुकसान (पिछले साल ₹10,811.7 करोड़ का मुनाफा)
- FY25 Total Investment Income: ₹32,860 करोड़ (FY24 में ₹51,410 करोड़ थी)
बढ़ते खर्च और प्रीमियम में गिरावट के चलते मुनाफा सीमित रहा, वहीं निवेश से नुकसान ने परिणामों को प्रभावित किया।
SBI Life Insurance Stock Performance
अवधि | रिटर्न (%) |
---|---|
1 महीना | +8.68% |
3 महीने | +17.38% |
6 महीने | +4.60% |
1 साल | +17.13% |
2 साल | +53.13% |
हालांकि, स्टॉक अभी भी अपने 52-हफ्ते के हाई ₹1,935 से करीब 17% नीचे ट्रेड कर रहा है।
Tesla Cybertruck को टक्कर देने आ गई Slate Auto की सस्ती Electric Truck
निष्कर्ष
गिरते बाजार में जब बाकी स्टॉक्स दबाव में थे, तब SBI Life ने अपने मजबूत Q4 नतीजों के दम पर ब्रोकरेज का भरोसा जीता। Motilal Oswal से लेकर Antique तक सभी ने BUY रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस बढ़ाया है। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं, तो यह शेयर आपके पोर्टफोलियो में जगह बना सकता है।
VST Industries के शेयर में 9% की जोरदार गिरावट, कंपनी का Net Profit 40% YoY घटा
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।