Sovereign Gold Bond से सरकार को तगड़ा झटका! देनदारी पहुंची ₹1.15 लाख करोड़, नई सीरीज की उम्मीद खत्म?

Sovereign Gold Bond News: लगातार बढ़ती Gold Prices ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। Sovereign Gold Bond (SGB) स्कीम अब सरकार के लिए भारी वित्तीय बोझ बनती जा रही है। RBI Annual Report 2024 के मुताबिक, फिलहाल सरकार पर SGB निवेशकों को भुगतान करने की देनदारी लगभग ₹1.15 लाख करोड़ हो चुकी है। यही वजह है कि SGB की नई सीरीज पिछले साल फरवरी के बाद से अब तक जारी नहीं हुई है और भविष्य में इसके लॉन्च की संभावनाएं भी कम होती दिख रही हैं।

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sovereign Gold Bond से सरकार की देनदारी क्यों बढ़ी?

साल 2015 में लॉन्च की गई इस स्कीम के तहत अब तक कुल 67 Tranches में ₹72,274 करोड़ के SGB जारी किए जा चुके हैं। इसका कुल वज़न 146.96 टन Gold (14,69,61,529 ग्राम) के बराबर है। अब तक 7 किस्तों की Final Redemption हो चुकी है और 30 किस्तों में निवेशकों ने Premature Redemption का ऑप्शन लिया है। कुल मिलाकर 16.84 टन गोल्ड बॉन्ड्स का भुगतान किया जा चुका है।
अभी भी 130.11 टन (13,01,15,770 ग्राम) SGB बकाया हैं, जिनकी मौजूदा कीमत ₹1.15 लाख करोड़ से अधिक बैठती है।
👉 IBJA (Indian Bullion Jewellers Association) के अनुसार, 21 मार्च 2025 को 24K Gold का भाव ₹8,817 प्रति ग्राम रहा। इस रेट पर बकाया SGB की जिम्मेदारी भारी पड़ रही है।

Sovereign Gold Bond निवेश पर कितना रिटर्न मिला?

SGB 2016-17 Series IV की 17 मार्च 2025 को Final Redemption हुई। निवेशकों को ₹8,624 प्रति यूनिट का भुगतान मिला।
🔸 Issue Price: ₹2,943 प्रति ग्राम
🔸 Gross Return: 193% (Offline) / 198% (Online)
🔸 Interest जोड़कर:
👉 213% (Offline) | Annual Return (CAGR): 15.33%
👉 218% (Online) | Annual Return (CAGR): 15.58%
इसके अलावा, हर साल 2.5% का Fixed Interest भी मिला। इस ब्याज ने निवेशकों को लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दिलाया।

सरकार के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

🔸 SGB पर 2.5% का Annual Interest अलग से देना पड़ता है।
🔸 Gold के दाम रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने से Redemption Payment का बोझ तेजी से बढ़ा है।
🔸 SGB स्कीम से निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला, लेकिन सरकार के ऊपर इसका भारी दबाव आ गया है।
🔸 यही वजह है कि 2024 में SGB का कोई नया Tranche जारी नहीं हुआ, और आगे भी इसकी संभावना बेहद कम है।

FAQs:

1️⃣ Sovereign Gold Bond स्कीम 2025 में फिर से लॉन्च होगी या नहीं?

फिलहाल सरकार ने SGB का कोई नया Tranche जारी नहीं किया है। लगातार बढ़ते Gold Prices और सरकार की देनदारी को देखते हुए, फिलहाल इसकी संभावना कम है।

2️⃣ SGB में निवेश करने से कितना रिटर्न मिल सकता है?

SGB में निवेशकों को Gold के बढ़ते दाम का लाभ मिलता है। 2016-17 Series IV के उदाहरण में निवेशकों को 218% तक का Gross Return और 15.58% का Annual Return (CAGR) मिला है। इसके अलावा, हर साल 2.5% का Fixed Interest भी मिलता है।

3️⃣ क्या SGB में निवेश करने पर टैक्स देना पड़ता है?

अगर आपने SGB को Primary Issue से खरीदा और Matchurity तक होल्ड किया, तो Capital Gains Tax नहीं देना होता। लेकिन, अगर आपने Secondary Market से खरीदा है, तो Holding Period के आधार पर Tax लागू हो सकता है। हालाँकि, Matchurity के बाद Redeem करने पर Tax में राहत मिलती है।

निष्कर्ष (Conclusion):

Sovereign Gold Bond स्कीम ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, लेकिन बढ़ती कीमतों ने सरकार के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में निवेशकों को भविष्य की स्कीम्स और Secondary Market के अवसरों पर नजर रखनी चाहिए।

Read Also: Reliance Industries ने DP World के साथ मिलाया हाथ! अब रेल से होगी Petrochemicals की Eco-Friendly Delivery, जाने डिटेल्स

Read Also: Suzlon Energy Free Cash Flow पिछले 10 वर्षों में कितना रहा? निवेशकों के लिए जानना ज़रूरी!

Read Also: ₹16,700 करोड़ का Tata Capital IPO जल्द! 10 बड़े बैंकों को मिली जिम्मेदारी, जानिए डिटेल्स

Leave a Comment