टाटा ग्रुप की फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी Tata Consumer Products एक बार फिर निवेशकों की नजर में आ गई है। हाल ही में जारी Q4FY25 के नतीजों के बाद शेयर में हल्की गिरावट जरूर दिखी, लेकिन ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म्स ने स्टॉक पर BUY Rating बरकरार रखी है और आने वाले समय में ₹1360 तक का Target Price दिया है।
Tata Consumer Products Share Price Today
Tata Consumer Products का शेयर आज 0.75% की गिरावट के साथ ₹1151.80 पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद स्तर ₹1160.45 था। ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने ₹1164.90 का उच्च और ₹1131.40 का निम्न स्तर छुआ। कंपनी का वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस (VWAP) ₹1152.91 रहा। पिछले 52 हफ्तों में शेयर ₹1247.75 के उच्चतम और ₹884.00 के न्यूनतम स्तर तक गया है। आज का कुल टर्नओवर ₹5.36 करोड़ रहा, जबकि ट्रेड की गई कुल मात्रा लगभग 0.47 लाख शेयरों की रही। कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1,13,970.44 करोड़ है।
Tata Consumer Q4 Results Highlights:
- Net Profit: ₹407 करोड़ (YoY +52%)
- Revenue: ₹4,608 करोड़ (YoY +17%)
- EBITDA: ₹625 करोड़ (YoY -1%)
- EBITDA Margin में हल्की गिरावट, लेकिन नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू ग्रोथ ने किया इंप्रेस।
सिर्फ 30% Equity Mutual Funds ने 5 साल में Benchmark को पछाड़ा
ब्रोकरेज की राय:
ब्रोकरेज | Rating | Target Price | Upside |
---|---|---|---|
Motilal Oswal | BUY | ₹1360 | +18% |
Sharekhan (Mirrae Asset) | BUY | ₹1340 | +17% |
Nuvama | BUY | ₹1335 | +16% |
ICICI Securities | ADD | ₹1220 | +6% |
Tata Consumer Stock Performance:
- 1 महीने में रिटर्न: +20%
- 3 महीने में: +17%
- 6 महीने में: +16.47%
- 1 साल में: +5.83%
- 2 साल में: +60.36%
- 52-Week High: ₹1,247.75
- 52-Week Low: ₹884
- Market Cap: ₹1.14 लाख करोड़
क्यों करें इस स्टॉक में निवेश?
- कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तेजी से बढ़ा है।
- ब्रोकरेज हाउस इसे लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी मान रहे हैं।
- FMCG सेक्टर में Tata की ब्रांड वैल्यू और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बेहद मजबूत है।
- आने वाले क्वार्टर में रूरल डिमांड और नए प्रोडक्ट्स से रेवेन्यू में और ग्रोथ की संभावना।
Maruti Suzuki को तगड़ा झटका! Q4 Profit गिरा, ₹135 डिविडेंड का ऐलान भी Investors को नहीं भाया
FAQs:
Q1. क्या अभी Tata Consumer का शेयर खरीदना चाहिए?
हाँ, अधिकतर ब्रोकरेज हाउस ने BUY की सलाह दी है और ₹1360 तक टारगेट प्राइस बताया है।
Q2. कंपनी का मार्च तिमाही में प्रदर्शन कैसा रहा?
कंपनी का Net Profit 52% बढ़ा और Revenue 17% की ग्रोथ के साथ ₹4,608 करोड़ तक पहुंचा।
Q3. क्या Tata Consumer शेयर लॉन्ग टर्म के लिए सही है?
जी हाँ, Tata Group की ब्रांड वैल्यू, मजबूत फंडामेंटल्स और ग्रोथ पोटेंशियल इसे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए मजबूत विकल्प बनाते हैं।
Dabur India Share Price Forecast 2026
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।