जब भी दीर्घकालिक निवेश की बात होती है, तो सबसे मजबूत कंपनियों का चयन करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए एक प्रमुख पैरामीटर होता है — Free Cash Flow (FCF) पिछले 10 वर्षों में किस कंपनी ने सबसे ज्यादा फ्री कैश फ्लो जेनरेट किया है, यह आंकड़ा निवेशकों को उस कंपनी की मजबूत फंडामेंटल स्थिति दर्शाता है।
यहां हम बात कर रहे हैं पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक Free Cash Flow देने वाली टॉप 11 कंपनियों की, जो निवेशकों के लिए सुरक्षित और लाभदायक विकल्प हो सकती हैं।
टॉप 11 कंपनियों की सूची और उनका Free Cash Flow (10 सालों में):
S.No. | कंपनी का नाम | Free Cash Flow (₹ Cr.) |
---|---|---|
1 | TCS | ₹3,17,651 |
2 | Infosys | ₹1,72,583 |
3 | ITC | ₹1,08,022 |
4 | HCL Technologies | ₹1,05,517 |
5 | Wipro | ₹1,04,328 |
6 | Coal India | ₹96,688 |
7 | Hind. Unilever | ₹64,093 |
8 | Tech Mahindra | ₹39,069 |
9 | Bajaj Auto | ₹35,098 |
10 | Hero Motocorp | ₹24,582 |
11 | NMDC | ₹20,463 |
इन कंपनियों की अन्य प्रमुख वित्तीय विशेषताएं:
✅ ITC Limited (₹1,08,022 Cr. Free Cash Flow):
ITC न केवल FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी है, बल्कि 10 सालों में ₹1 लाख करोड़ से अधिक का फ्री कैश फ्लो जनरेट करके यह टॉप 3 में शामिल है। इसका Operating Profit Margin (OPM) 34.98% है और Dividend Yield 3.22% — जो इसे इनकम और ग्रोथ दोनों के लिए आदर्श बनाता है।
✅ TCS (₹3,17,651 Cr.):
टाटा समूह की प्रमुख कंपनी TCS ने बीते दशक में सबसे ज्यादा ₹3.17 लाख करोड़ का फ्री कैश फ्लो बनाया है। इसका ROCE 64.63% और ROE 52.38% है, जो किसी भी निवेशक को आकर्षित कर सकता है।
✅ Infosys, Wipro और HCL Tech:
भारत की टॉप IT कंपनियों ने न केवल टेक्नोलॉजी सेक्टर में लीड किया, बल्कि Free Cash Flow के मामले में भी टॉप पर हैं। इनकी स्थिर कमाई और हल्का Debt-to-Equity Ratio इन्हें लंबे समय के लिए बेहतरीन बनाता है।
निवेशकों के लिए संकेत:
- Free Cash Flow उन कंपनियों की वित्तीय ताकत दिखाता है जो अपने ऑपरेशन्स से लगातार नकद उत्पन्न करती हैं।
- इस नकदी का उपयोग कंपनियां विस्तार, कर्ज चुकाने या निवेशकों को डिविडेंड देने में करती हैं।
- जिन कंपनियों का Debt-to-Equity Ratio बहुत कम है (जैसे ITC – 0.00, TCS – 0.10), वे मंदी के समय भी स्थिर बनी रह सकती हैं।
निष्कर्ष:
पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक Free Cash Flow tदेने वाली टॉप 11 नई कंपनियों में शामिल ये कंपनियां निवेशकों को न केवल स्थिर रिटर्न दे सकती हैं, बल्कि इनके मजबूत फंडामेंटल इन्हें किसी भी मार्केट साइकिल में टिकाए रखने में सक्षम बनाते हैं। यदि आप लंबी अवधि के निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इस सूची की कंपनियों पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।