पेटीएम मनी में नॉमिनी कैसे एड़ करें | How to Add Nominee in Paytm Money Year 2023

पेटीएम मनी में नॉमिनी कैसे एड़ करें, नॉमिनी क्या होता है, पेटीएम मनी में नॉमिनी क्यूँ एड़ किया जाता है, पेटीएम मनी में क्या नॉमिनी ऑनलाइन एड़ कर सकते है, पेटीएम मनी में क्या नॉमिनी का विकल्प देना अनिवार्य है, पेटीएम मनी में नॉमिनी एड़ करने की लास्ट डेट क्या है, पेटीएम मनी में नॉमिनी नहीं एड़ करने पर क्या होगा, पेटीएम मनी में नॉमिनी एड़ करने की पूरी प्रक्रिया, How to Add Nominee in Paytm Money

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नॉमिनी एक अंग्रेजी का शब्द है इसका शाब्दिक अर्थ है नामांकित व्यक्ति, मनोनीत व्यक्ति, नाम निर्दिष्ट व्यक्ति आदि। अक्सर जब भी हम किसी बैंक के साथ अपना बचत खाता ओपन करवाते हैं तो फॉर्म में एक जगह नॉमिनी का विवरण भरना होता है, ठीक उसी तरह अब स्टॉक ब्रोकर्स के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन कराते समय हमें नॉमिनी का विवरण देना पड़ता है।

Table of Contents

पेटीएम मनी में नॉमिनी कैसे एड़ करें

पेटीएम मनी में नॉमिनी कैसे एड़ करें यह जानने से पहले हमें नॉमिनी से जुड़े हुए अन्य कान्सेप्ट को भी जान और समझ लेना चाहिए, तभी हम नॉमिनी एड करने की इंपॉर्टेंस को जान और समझ सकेंगे तो चलिए बिंदुवार हर एक छोटे-छोटे  कॉन्सेप्ट को विभिन्न प्रश्नों के माध्यम जानने और समझने का प्रयास करते हैं।

नॉमिनी क्या होता है

सरल भाषा में अगर कहा जाए  तो नॉमिनी आपके द्वारा पहले से नामित एक या एक से अधिक ऐसे व्यक्ति हो सकते हैं जिनको, आपके साथ कुछ अनहोनी हो जाने पर आपके शेयर, म्यूच्यूअल फंड, पैसे, संपत्ति आदि  उस अनुपात में  स्थानांतरित कर दिए जाते हैं, जो आपने नॉमिनी डिटेल भरते समय अंकित की होगी।

पेटीएम मनी में नॉमिनी एड़ क्यूँ किया जाता है

वर्तमान समय में पेटीएम मनी के साथ अन्य सभी स्टॉक ब्रोकर्स के क्लाइंट को भी नॉमिनी की इंफॉर्मेशन देना सेबी ने अनिवार्य कर दिया है,पेटीएम मनी में नॉमिनी ऐड करने का प्रमुख कारण यह है की अगर अकाउंट होल्डर के साथ कुछ अनहोनी हो जाती है तो उसकी होल्डिंग को उसके नॉमिनी को स्थानांतरित किया जा सके ।

पेटीएम मनी में नॉमिनी क्या ऑनलाइन एड़ कर सकते है

वर्तमान समय में पेटीएम मनी के मोबाइल एप के द्वारा घर बैठे बहुत ही आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करते हुए और बहुत थोड़े समय में आप अपने एक या एक से अधिक नॉमिनी को ऑनलाइन ऐड कर सकते हैं।

पेटीएम मनी में नॉमिनी का विकल्प देना क्या अनिवार्य है

शुरुआत के समय में जब हम पेटीएम मनी के साथ अपना डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करवाते थे तो उस समय नॉमिनी का विकल्प देना अनिवार्य नहीं था लेकिन वर्तमान समय में आपके सामने दो विकल्प दिए जाएंगे जैसा कि नीचे इमेज में दिखाया गया है

पेटीएम मनी में नॉमिनी कैसे एड़ करें
  • पहला: OPT-OUT OF Nominee
  • दूसरा: ADD Nominee

अगर आप पहले विकल्प यानि की OPT-OUT OF Nominee को चुनते हैं तो आपको नॉमिनी की डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इस विकल्प को चुनकर आपने साफ-साफ अपने ब्रोकर को बता दिया कि मैं किसी नॉमिनी को एड नहीं करना चाहता हूँ।

अगर आप दूसरा विकल्प चुनते हैं तो आपको अपने एक या एक से अधिक नॉमिनी डीटेल्स को एड करना पड़ेगा इसके बारे में विस्तार से नीचे आर्टिकल में बताया गया है।

पेटीएम मनी में नॉमिनी एड़ करने की लास्ट डेट क्या है

पेटीएम मनी में नॉमिनी ऐड करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2023 थी जिसे सेबी द्वारा बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2023 कर दिया गया है। यह लास्ट डेट सभी डिमैट खातों में नॉमिनेशन के लिए लागू है।

पेटीएम मनी में नॉमिनी नहीं एड़ करने पर क्या होगा

30 सितंबर 2023 तक अगर आपने अपने पेटीएम मनी के डिमैट अकाउंट में नॉमिनी एड नहीं किया तो आपका डिमैट अकाउंट फ्रोजन हो जाएगा अर्थात आप अपने डिमैट  ट्रेडिंग अकाउंट में  शेयर खरीदने और बेचने का कार्य नहीं कर पाएंगे।

पेटीएम मनी में नॉमिनी एड़ करने की पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले पेटीएम मनी के मोबाइल ऐप में  लॉगइन करें।
  • लॉगइन करने के बाद ऊपर बाई  और तीन लाइने दिखेंगी आपको उस पर क्लिक करना है।
  • अब यहां पर आपको इक्विटी सेगमेंट के ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP डाल लेनी है।
  • अब आपको नीचे दाहिने ओर अकाउंट का विकल्प मिल जाएगा।
  • अब आपको नीचे आना है यहाँ आपको My Account का सेक्शन मिलेगा, इस सेक्शन में आपको Account Details पर क्लिक करना है।
पेटीएम मनी में नॉमिनी कैसे एड़ करें
  • Account Details पर क्लिक करने के बाद Add Nominee का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
पेटीएम मनी में नॉमिनी
  • Add Nominee पर क्लिक क्लिक करने के बाद आपको अपने नॉमिनी वन की सभी डिटेल्स जैसे-फ़र्स्ट नेम,लास्ट नेम, आपके साथ रिलेशनसिप, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस, पेर्सेंटेज ऑफ शेयर भरने के बाद Done पर क्लिक करना है, उसके बाद नीचे Submit पर आकर क्लिक कर देना है।
पेटीएम मनी में नॉमिनी
  • Submit पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर फिर एक OPT जायेगा उसको फ़िल कर लेना है।
  • अब आपके सामने Modification in progress लिखा हुआ आ जायेगा।
पेटीएम मनी में नॉमिनी
  • आपने अपनी ओर से सभी प्रक्रियाएँ पूरी कर दी हैं, अब आपको इंतज़ार करना है अपने पेटीएम अकाउंट में नॉमिनी अपडेट होने का।

पेटीएम मनी में नॉमिनी अपडेट होने में कितना समय लगता है?

अगर आपने अपने नॉमिनी के सभी विवरण को अच्छे से सही-सही भरा है तो 48 घटों के भीतर आपके पेटीएम अकाउंट में नॉमिनी अपडेट हो जाएगा।

निष्कर्ष:

पेटीएम मनी में नॉमिनी एड करना अत्यंत आवश्यक है, यह करना भी अत्यंत सरल है। नॉमिनी एड करने से आपके के साथ कुछ  अनहोनी हो जाने पर आपके नॉमिनी  को आपकी  होल्डिंगस क्लेम करने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो बिना देर किए या लास्ट डेट का इंतजार किए बिना आज ही अपने पेटीएम मनी के अकाउंट में अपना नॉमिनी एड करें और टेंशन फ्री हो जाए।

OPEN ACCOUNT WITH PAYTM MONEYCLICK HERE

यह भी पढ़ें:

FAQ

Q: पेटीएम मनी में क्या एक से अधिक नॉमिनी एड़ कर सकते है?

Ans: पेटीएम मनी में एक से अधिक नॉमिनी एड़ किया जा सकता है।

Q: पेटीएम मनी में नॉमिनी एड़ करने की लास्ट डेट क्या है?

Ans: पेटीएम मनी में नॉमिनी ऐड करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2023 थी जिसे सेबी द्वारा बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2023 कर दिया गया है। यह लास्ट सभी डिमैट खातों में नॉमिनेशन के लिए लागू है।

Q: पेटीएम मनी में नॉमिनी अपडेट होने में कितना समय लगता है?

Ans: पेटीएम मनी में नॉमिनी अपडेट होने में 24 से 48 घंटो का समय लग सकता है।

Q: पेटीएम मनी में नॉमिनी एड़ करने का कितना चार्ज लेता है

Ans: पेटीएम मनी में नॉमिनी एड़ करना पूर्णत: नि:शुल्क है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment