About Us

Money Nest क्या हैं ?

Money Nest एक हिंदी ब्लॉगिंग वेबसाइट हैं। जिसमें  रुपए-पैसों से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जाती हैं। हमारी साईट  https://moneynest.co.in बिल्कुल ही नई है। रुपए-पैसों, बैंक, स्टॉक्स, स्टॉक ब्रोकर आदि  विषयों पर जानकारी इक्कट्ठी कर उसे पाठकों तक पहुँचाने का कार्य हमारी टीम द्वारा किया जाता हैं, जिसमें कई मित्र मेरा सहयोग करते हैं, जो अपनी-अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों पर लिखते हैं। यह सभी लेखिकायें ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट हैं जिनमें कई टेक्निकल फिल्ड में पोस्ट ग्रेजुएट हैं लेकिन लेखन में रूचि होने के कारण वे सभी नियमित रूप से Money Nest  के लिए लिखते हैं . Money Nest में फाइनेंस से संबंधी विषयों पर जानकारी लिखी जाती हैं।सभी विषयों पर हमारे लेखक रिसर्च करके सारी जानकारी देने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं और अपने पाठकों की रूचि एवं उनकी इच्छानुसार कंटेंट तैयार करते हैं। हमारा प्रयास रहेगा की हिंदी भाषा में गुणवत्ता पूर्ण पाठ्य सामाग्री को इंटरनेट पर उपलब्ध करवाने में Money Nest महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सके ।

आपने अब तक मेरे ब्लॉग Money Nest के बारे में जाना, जिसमें आपको बताया गया है कि आप क्या-क्या पढ़ सकते हैं लेकिन अब हम कुछ पीछे जाते हैं और आपको यह बताते हैं कि कैसे मैं एक ब्लॉगर बना और कैसे दीपावली एक टीम बनी.

मेरा नाम वरुण सिंह हैं और मैं उत्तरप्रदेश के एक शहर जौनपुर का रहने वाला हूँ. मैंने 12वीं तक की पढ़ाई गणित विषय से की है उसके बाद मैंने लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस से दर्शनशास्त्र और प्राचीन भारतीय इतिहास से बी. ए. की परीक्षा पास की, तत्पश्चात मैंने लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस से ही अपना एम. ए. एम.आई.एच. विषय से पूर्ण किया. मैंने लखनऊ और नई दिल्ली से यूपीएससी की तैयारी भी की लेकिन दुर्भाग्यवश सफल नहीं हो पाया.वर्तमान समय में मैं एक अध्यापक के तौर पर सेवाएं दे रहा हूं। मेरी कोशिश रहेगी की मैं Money Nest को रुपए पैसों से जुड़े जगत में एक ऐसे मुकाम पर पहुंचा सकूं जो इसको एक ब्रांड के रूप में स्थापित कर सके।

about us

कैसे बना मैं एक ब्लॉगर ?

मैं अक्सर सोचा करता था की तैयारी के दौरान जो इतना सब कुछ पढ़ाई लिखाई की गई थी वह कही प्रयोग नहीं हो पा रही थी तो ऐसा क्या किया जाए जिससे हम अपनी जानकारियां अन्य लोगों के साथ भी साझा कर पाए? इस प्रश्न का उत्तर मुझे ब्लॉगिंग में मिला। ब्लॉगिंग द्वारा हम लोगों को शिक्षित करने के साथ ही खुद को भी अपडेट रख सकते हैं।

किस तरह बना Money Nest  हिन्दी ब्लॉग ?

इस ब्लॉग को बनाने के पीछे मकसद यह भी था की हमनें  वित्त जगत में जो समस्याएं फेस की उसे हमारे किसी पाठक को न फेस करना पड़े. 

कई बार वित्त जगत में हिंदी में अच्छी पाठ्य सामग्री नहीं मिल पाती है, जो भी अच्छा कंटेंट होता है वो सभी इंग्लिश भाषा में होता है जिसे ट्रांसलेट करने के बाद भी समझने में समस्या आती है इसलिए भी हमने Money Nest का निर्माण किया है।

  • Money Nest की कार्य करने की प्रणाली क्या है?
  • Money Nest चीजों को सीधा और सरल रखने में विश्वाश रखता है।
  • Money Nest, Hit And Trial प्रणाली के आधार पर कार्य करता है।
  • Money Nest नई चीजों को ट्राई करने से कभी नहीं घबराता है,फिर इसके लिए भले ही हमें वित्तीय हानि ही क्यों न उठाना पड़े।

Money Nest को आप सभी सुधि पाठक अपना प्यार और आशीर्वाद प्रदान करें ऐसी मेरी प्रभु से कामना और प्रार्थना हैं, बिना आप सबके सहयोग से ये महायज्ञ संभव ही नहीं है।