HDFC Mutual Fund: ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाए तो यह पहली बार होने जा रहा है जब कोई म्युचुअल फंड हाउस अपने किसी फंड में SIP लेने बंद करने जा रहा है, अभी तक हम देखते आए थे कि किसी फंड विशेष की डिमांड जब अधिक होती थी तो म्युचुअल फंड कंपनियां उसे स्कीम में लंपसम निवेश लेना बंद कर देती थी लेकिन अब तो SIP बंद करने की ही नौबत आ गई है।
हम बात कर रहे हैं एचडीएफसी म्युचुअल फंड एएमसी के एक फंड के बारे में जिसका नाम है HDFC Defence Fund, यह फंड अभी ज्यादा पुराना नहीं है। इस स्कीम ने अपनी शुरुआत के पश्चात ही जून 2023 से एक मुफ्त निवेश लेना बंद कर दिया था। लेकिन अब इस स्कीम में 22 जुलाई 2024 के बाद से नए SIP का पंजीकरण स्वीकार करना बंद कर दिया जाएगा हालाँकि पुरानी SIP चलती रहेगी।
फंड किसी स्कीम में लंपसम या एसआईपी से निवेश करने पर रोक तब लगाते हैं जब स्टॉक की वैल्यूएशन हाई हो जाती है और नए पैसे की निवेश की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। हाल ही में बहुत सारे स्माल कैप म्युचुअल फंड्स ने भी हाई वैल्यूएशन के चलते लंपसम निवेश लेना बंद कर दिया है।
लगभग 3,000 करोड रुपए से अधिक का फंड मैनेज करने वाला HDFC Defence Fund ने पिछले 1 वर्ष में 144% का रिटर्न दिया है और इसी कारण से यह निवेशकों का प्रिय बना हुआ है। पिछले 2 वर्षों में पहली बार डिफेंस सेक्टर वाले स्टॉक नित नए हाई के कीर्तिमान बनाते चले जा रहे हैं। सरकार द्वारा डिफेंस सेक्टर में आयात घटाने के चलते यह तेजी देखने को मिली है।
HDFC Defence Fund प्रमुख बिंदु
HDFC Defence Fund एक म्यूचुअल फंड योजना है जो मुख्य रूप से रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करती है। यह फंड उन कंपनियों में निवेश करता है जो रक्षा और संबद्ध क्षेत्रों में शामिल हैं, जैसे कि रक्षा उपकरणों का उत्पादन, एयरोस्पेस, सुरक्षा सेवाएं, आदि। इस फंड का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि प्रदान करना है।
Attribute | Details |
---|---|
Fund House | HDFC Mutual Fund |
Launch Date | 02-Jun-2023 |
Benchmark | Nifty India Defence TRI |
Riskometer | Very High |
Type | Open-ended |
Assets | ₹3,666 Cr (As on 30-Jun-2024) |
Expense Ratio | 0.74% (As on 31-May-2024 Direct Plan) |
HDFC Defence Fund Top Holdings
Company Name | Sector | % Assets | Holding Trend |
---|---|---|---|
Hindustan Aero | Industrials | 21.22 | Up |
Bharat Electronics | Industrials | 19.80 | Equal |
Premier Explosives | Materials | 8.09 | Up |
Astra Microwave | Technology | 6.21 | Equal |
BEML | Industrials | 5.95 | Up |
Solar | Materials | 5.79 | Equal |
Cyient Dlm | Industrials | 5.57 | Up |
MTAR Technologies | Industrials | 4.46 | Equal |
Larsen & Toubro | Industrials | 3.47 | Equal |
Indigo | Industrials | 3.06 | Equal |
JNK India | Industrials | 1.82 | Equal |
Avalon Tech | Industrials | 1.65 | Equal |
Power Mech Project | Industrials | 1.65 | Up |
The Anup Engineering | Industrials | 1.28 | Down |
RISHABH | Industrials | 1.26 | Equal |
DEE Development Engineers | Industrials | 1.06 | New |
Dcx Systems | Industrials | 0.79 | Down |
Techno Electric & Engineering | Industrials | 0.70 | Equal |
IDEAFORGE | Industrials | 0.68 | Equal |
Td Power Systems | Industrials | 0.58 | Down |
यदि आपको भी डिफेंस सेक्टर निवेश करने के लिए पसंद है और आप एचडीएफसी डिफेंस फंड द्वारा इस सेक्टर में निवेश करने की इच्छुक हैं तो 22 जुलाई 2024 से पहले इस फंड में SIP के माध्यम से निवेश कर सकेंगे ध्यान रखें कि इस फंड में लम सम निवेश द्वारा इन्वेस्टमेंट नहीं जा सकता है वर्तमान समय में इस फंड में केवल AMC SIP की सुविधा ही उपलब्ध है।
उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!
डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।
यह भी पढ़ें
- ICICI Pru Nifty Oil And Gas ETF
- Tata Nifty India Tourism Index Fund
- NIL ITR फाइल करें इसके हैं बहुत से फायदे
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।