WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Zerodha Fund House ने Zerodha ELSS Tax Saving Fund लॉन्च किया

Zerodha Fund House: ELSS म्यूचुअल फंड, फंड के बारे में, फंड का रिटर्न, एक्सपेंस रेश्यो, एक्जिट लोड, फंड मैनेजर, मिनिमम इनवेस्टमेंट, लॉकिंग पीरियड

टैक्स बचत करने के कई साधनों में से एक है ELSS (इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम)। ELSS म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने के पीछे मुख्य कारण है महंगाई दर को पिछाड़ते हुए अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न प्राप्त करना।

Zerodha Fund House

पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है की भारत में इंडेक्स फंड लोगों के बीच में लोकप्रिय हो रहा है जिसके पीछे दो प्रमुख कारण हो सकते हैं:

  • पहला: इंडेक्स फंड्स का एक्सपेंस रेश्यो कम होना।
  • दूसरा: लंबे समय में अधिकांश म्यूचुअल फंड्स मैनेजर इंडेक्स के रिटर्न को पिछाड़ने में असफल रहे।

उपर्युक्त कारणों से ही इधर कई सारे नए इंडेक्स फंड लॉन्च हुए हैं, इस क्रम को Zerodha Fund House ने आगे बढ़ाते हुए Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund को लॉन्च किया जिसका NFO 3 नवंबर 2023 को समाप्त हो गया है। जिन भी लोगों ने इस NFO में अप्लाई किया होगा उनको 8 नवंबर 2023 को एलॉटमेंट प्राप्त हो जायेगा और उसके पश्चात 10 नवंबर 2023 से इस फंड में सभी लोग निवेश कर पाएंगे।

Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund के बारे में

जिरोधा फंड हाउस के ELSS स्कीम में निवेश करके इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपए की बचत की जा सकती है।

यह इंडेक्स फंड निफ्टी लार्ज मिड कैप 250 इंडेक्स को फॉलो करता है और निवेशकों के पैसों को टॉप 100 बड़ी कंपनियों और अगली 150 मिड कैप कंपनियों के बीच इक्वल रूप से निवेश करता है। उदाहरण के लिए अगर आप इस फंड में 1,000 रुपए का निवेश करते हैं तो 500/- रुपए का निवेश टॉप 100 कंपनियों के लिए आरक्षित किया जाएगा बाकी शेष बचे हुए 500/- रुपए नेक्स्ट 150 मिड कैप वाली कंपनियों में निवेशित किए जाएंगे।

लॉकिंग पीरियड3 साल
मिनिमम इन्वेस्टमेंट500 रुपए
एग्जिट लोड0%
बेंच मार्क250 इंडेक्स
एक्सपेंस रेश्यो0.25%
फंड मैनेजरकेदारनाथ मिराजकर

Nifty LargeMidcap 250 के रिटर्न्स की तुलना अन्य परंपरागत निवेश से

Nifty LargeMidcap 250 इंडेक्स के लॉन्च होने की तिथि को 10,000 रुपए निवेश किए गए होते तो आज उनकी वैल्यू निम्लिखित होती:

इंस्ट्रूमेंटनिवेशित रकमआज की वैल्यूरिटर्न प्रतिशत
Nifty LargeMidcap 25010,0001.40 लाख15.61%
गोल्ड10,0001.0 लाख13.20%
फिक्स्ड डिपॉजिट10,00036,275 रुपए7.17%

निष्कर्ष

Zerodha Fund House का ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund उन निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहते हैं और साथ ही धारा 80C के तहत टैक्स बचत भी करना चाहते हैं। इस फंड में निवेश द्वारा इंडेक्स में निवेश का फायदा उठाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

FAQ

Q. Zerodha Fund House के ELSS फंड का क्या नाम है?

Ans. Zerodha Fund House के ELSS फंड का नाम Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund है।

Q. Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund में मिनिमम कितने रुपए से निवेश किया जा सकता है?

Ans. Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund में मिनिमम 500/- रुपए से निवेश किया जा सकता है।

Q. Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund का लॉकिंग पीरियड कितना है?

Ans. Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund का लॉकिंग पीरियड 3 वर्षों का है।

Q. Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund का Expense Ratio क्या है?

Ans. Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 index Fund का Expense Ratio 0.25% है।

अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें

ZERODHACLICK HERE
ANGLE ONECLICK HERE
ICICI DIRECTCLICK HERE
UPSTOXCLICK HERE
GROWWCLICK HERE
SBI SECURITIESCLICK HERE

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now