NIFTY 50 Top 10 Holdings 2024: निफ़्टी की Top 10 कंपनियां और उनका Weightage

NIFTY 50 Top 10 Holdings: निफ्टी 50 इंडेक्स जिसे हम भारतीय अर्थव्यवस्था का बैरोमीटर भी कह सकते हैं, में अमूमन 50 कंपनियां शामिल होती हैं। कंपनियां की परफॉर्मेंस के आधार पर समय-समय पर उन्हें इस इंडेक्स से निकाला भी जा सकता है और नई कंपनियों को उनकी जगह शामिल भी किया जा सकता है। अक्सर देखा गया है कि निफ्टी 50 में शामिल टॉप 10 कंपनियों का निफ्टी 50 इंडेक्स में प्रभुत्व होता है और यह टॉप 10 कंपनियां संपूर्ण इंडेक्स के 50% से 60% भाग को कवर करती हैं।

समय-समय पर जब आप निफ्टी 50 इंडेक्स को ट्रैक करेंगे तो पाएंगे कि निफ्टी 50 के टॉप 10 कंपनियां में बदलाव तो आता ही है साथ ही इंडेक्स में उनके भारांक अर्थात वेटेज में भी बदलाव देखने को मिलता है। आज के इस आर्टिकल में आपको आज दिनांक 19 जून 2024 को NIFTY 50 Top 10 Holdings स्टॉक्स की सूची के साथ उनका इंडेक्स में वर्तमान में कितना वेटेज है यह जानकारी मिल सकेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Top Contra Mutual Fund Schemes

NIFTY 50 Top 10 Holdings and Weightage

Sr No SYMBOLSECURITYWEIGHTAGE(%)
1 HDFCBANKHDFC BANK LTD.13.31
2 RELIANCERELIANCE INDUSTRIES LTD.9.07
3 ICICIBANKICICI BANK LTD.7.65
4 INFYINFOSYS LTD.5.73
5 ITCITC LTD.4.47
6 LTLARSEN & TOUBRO LTD.4.47
7 TCSTATA CONSULTANCY SERVICES LTD.4.02
8 AXISBANKAXIS BANK LTD.3.39
9 KOTAKBANKKOTAK MAHINDRA BANK LTD.2.92
10 BHARTIARTLBHARTI AIRTEL LTD.2.82
NIFTY 50 Top 10 Holdings

उपरोक्त लिस्ट का अवलोकन करने के बाद आप पाएंगे की एचडीएफसी बैंक 13.31 प्रतिशत वेज के साथ निफ्टी 50 में टॉप पोजिशन रखता है दरअसल कुछ महीना पहले तक निफ्टी 50 इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज का सर्वाधिक वेज हुआ करता था लेकिन एचडीएफसी एवं एचडीएफसी बैंक के मर्जर के पश्चात एचडीएफसी बैंक का निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा वेज हो गया है।

अगर आपने ऊपर की लिस्ट को ध्यानपूर्वक देखेंगे तो पाएंगे कि निफ्टी 50 इंडेक्स के टॉप 10 कंपनियों में से चार बैंक शामिल है जबकि दो आईटी कंपनियां भी इस इंडेक्स में सम्मिलित है।

Perfect Trading Account कैसे चुने

NIFTY 50 Top 10 Holdings का निफ़्टी 50 में Total कितना Weightage है?

निफ्टी 50 में शामिल टॉप 10 कंपनियों का निफ्टी 50 इंडेक्स में टोटल वेज 57.85% का है यानी की 42.15% में निफ्टी की अन्य 40 कंपनियां अपना स्थान रखती हैं। इससे यह समझ जा सकता है की जब भी निफ्टी 50 के टॉप 10 स्टॉक अच्छा परफॉर्म करेंगे तो यह निफ़्टी इंडेक्स को भी ऊपर ले जाएंगे और यदि यह टॉप 10 स्टॉक अच्छा परफॉर्म नहीं करेंगे तो निफ़्टी 50 में कुछ खास मूवमेंट देखने को नहीं मिलेगा।

NIFTY 50 Top 10 Holdings का Market Cap

Sr NoSYMBOLSECURITYMarket Cap (₹ crore)
1HDFCBANKHDFC BANK LTD.12,60,159
2RELIANCERELIANCE INDUSTRIES LTD.19,74,189
3ICICIBANKICICI BANK LTD.8,04,802
4INFYINFOSYS LTD.6,27,643
5ITCITC LTD.5,28,854
6LTLARSEN & TOUBRO LTD.4,93,597
7TCSTATA CONSULTANCY SERVICES LTD.13,75,397
8AXISBANKAXIS BANK LTD.3,79,202
9KOTAKBANKKOTAK MAHINDRA BANK LTD.3,47,195
10BHARTIARTLBHARTI AIRTEL LTD.8,31,772
NIFTY 50 Top 10 Holdings Market Cap

Nifty 50 Index क्या है ?

Nifty 50 Index, जिसे सामान्यतः “Nifty” कहा जाता है, भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा मैनेज किया जाने वाला प्रमुख स्टॉक मार्केट इंडेक्स है। यह इंडेक्स भारतीय इक्विटी बाजार का व्यापक प्रतिनिधित्व करता है और इसमें 50 प्रमुख कंपनियों के स्टॉक्स शामिल होते हैं जो अलग-अलग सेक्टर्स से आते हैं।

Nifty 50 Index की प्रमुख विशेषताएँ

  1. विविधता: इसमें विभिन्न सेक्टर्स की 50 कंपनियों को शामिल किया जाता है, जिससे यह इंडेक्स भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करता है।
  2. मार्केट कैपिटलाइजेशन: इसमें बड़ी कंपनियों को शामिल किया जाता है जिनकी मार्केट कैपिटलाइजेशन ज्यादा होती है।
  3. लिक्विडिटी: इन कंपनियों के स्टॉक्स उच्च लिक्विडिटी वाले होते हैं, यानी इन्हें आसानी से और बड़ी मात्रा में खरीदा या बेचा जा सकता है।
  4. बेंचमार्क: Nifty 50 को अक्सर भारतीय इक्विटी बाजार का बेंचमार्क माना जाता है और इसे भारतीय बाजार की स्थिति को समझने के लिए उपयोग किया जाता है।
  5. समीक्षा: इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों की सूची समय-समय पर समीक्षा की जाती है और ज़रूरत के अनुसार बदलाव किए जाते हैं।

उद्देश्य

  • मार्केट प्रदर्शन का ट्रैकिंग: यह इंडेक्स भारतीय शेयर बाजार के समग्र प्रदर्शन का ट्रैक करता है।
  • इंवेस्टमेंट गाइडेंस: निवेशकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण संकेतक है कि वे किस दिशा में निवेश करें।
  • इंडेक्स फंड्स और ETF: कई इंडेक्स फंड्स और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) Nifty 50 के प्रदर्शन को ट्रैक करते हैं।

Nifty 50 Index भारतीय शेयर बाजार का एक महत्वपूर्ण और व्यापक प्रतिनिधित्व करने वाला इंडेक्स है जो निवेशकों को भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

FAQ

Q1. निफ़्टी 50 इंडेक्स में किस स्टॉक का सर्वाधिक वेटेज है ?

Ans. HDFC Bank

Q2. निफ़्टी 50 इंडेक्स में टॉप 10 स्टॉक्स का कुल कितना वेटेज है ?

Ans. 57.85%

Q3. निफ़्टी 50 इंडेक्स के टॉप 10 स्टॉक्स में किस कंपनी का सर्वाधिक मार्केट कैप है?

Ans. 19 लाख 74 हजार करोड़ रुपए के साथ RELIANCE INDUSTRIES LTD. का निफ़्टी 50 इंडेक्स में सर्वाधिक मार्केट कैप है।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment