मुहुर्त ट्रेडिंग 2023: मुहुर्त ट्रेडिंग क्या है, मुहुर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार का क्या समय है, मुहुर्त ट्रेडिंग का इतिहास और महत्व, मुहुर्त ट्रेडिंग में कौन भाग ले सकता है, मुहूर्त ट्रेडिंग के अवसर पर ऑफर, मुहुर्त ट्रेडिंग कैसे करते है?
मुहुर्त ट्रेडिंग क्या है?
प्रतिवर्ष दीपावली में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा एक मुहुर्त ट्रेडिंग सत्र का आयोजन किया जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग के समय स्टॉक को खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसा कहा जाता है की यह गतिविधि आने वाले वर्ष में भाग्य का स्वागत करती है।
मुहुर्त ट्रेडिंग का इतिहास और महत्व
आज से लगभग छह दशक पहले बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक स्टॉक एक्सचेंज में मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुवात हुई थी, जिसे बाद में एनएसई यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी अपनाया था।
व्यापारियों के समुदाय द्वारा इस वर्षों पुरानी परंपरा को प्रतीकात्मक रूप में बरकरार रखा गया है। चूंकि दीपवाली नए साल की शुरुवात का भी प्रतीक है, इसलिए ऐसा माना जाता है की मुहूर्त ट्रेडिंग पूरे साल धन और समृद्धि लाती है।
मुहुर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार का क्या समय है?
मुहुर्त ट्रेडिंग सेशन 12 नवंबर 2023 | शुरू होने का समय | खत्म होने का समय | |
इक्विटी | ब्लॉक डील | 5:45 PM | 6:00 PM |
प्री ओपन | 6:00 PM | 6:08 PM | |
मुहुर्त ट्रेडिंग सेशन | 6:15 PM | 7:15 PM | |
क्लोजिंग सेशन | 7:25 PM | 7:35 PM | |
डेरिवेटिवइस | 6:15 PM | 7:15 PM |
मुहूर्त ट्रेडिंग के अवसर पर ऑफर
मुहूर्त ट्रेडिंग के अवसर पर कई स्टॉक ब्रोकर्स द्वारा अपने क्लाइंट को कुछ ऑफर दिए जाते हैं जैसे की ब्रोकरेज का रिवर्सल आदि। यह ऑफर ब्रोकर टू ब्रोकर अलग-अलग हो सकता है, कृपया अपने स्टॉक ब्रोकर के ऑफर के अनुसार ही ट्रेड या इन्वेस्ट करें और मुहूर्त ट्रेडिंग के ऑफर्स का फायदा उठाएं।
पिछले 10 वर्षों के ऐतिहासिक आंकड़ों के आधार पर, शेयर बाजार ने 10 में से 7 वर्षों में मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन को आनंदमय बनाया है। दीपावली के बाद के समय में भी शेयर बाजार में आमतौर पर तेजी देखने को मिलती रही है।
यदि आप अपनी शेयर बाजार में निवेश की यात्रा शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो शायद यह साल का सबसे शुभ समय है जब आपको शुरुवात कर देनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।
FAQ
Q. भारत में कौन कौन से स्टॉक एक्सचेंज मुहुर्त ट्रेडिंग की सुविधा देते हैं?
Ans. भारत के दोनों स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE और BSE मुहुर्त ट्रेडिंग की सुविधा प्रदान करते हैं।
Q. मुहुर्त ट्रेडिंग में कौन भाग ले सकता है?
Ans. जिस किसी के पास किसी स्टॉक ब्रोकर का ट्रेडिंग अकाउंट होगा वह मुहुर्त ट्रेडिंग में भाग ले सकता है।
Q. क्या मुहुर्त ट्रेडिंग में इंट्रा डे कर सकते है?
Ans. मुहुर्त ट्रेडिंग में इंट्रा डे कर सकते हैं।
Q. मुहुर्त ट्रेडिंग कब है और कितने से कितने बजे तक चलेगी?
Ans. मुहुर्त ट्रेडिंग इस दीपावली यानी 12 नवंबर 2023 को 6:15 PM से 7:15 PM तक चलेगी।
अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें
ZERODHA | OPEN ACCOUNT |
ANGLE ONE | OPEN ACCOUNT |
ICICI DIRECT | OPEN ACCOUNT |
UPSTOX | OPEN ACCOUNT |
GROWW | OPEN ACCOUNT |
SBI SECURITIES | OPEN ACCOUNT |
यह भी पढ़ें:
- जिरोधा टैक्स सेविंग फंड
- एक्टिव और पैसिव म्यूचुअल फंड में अंतर
- म्यूचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न कैसे प्राप्त करें?

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।