WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

HUL & Distributors के बीच ताजा विवाद का कारण जाने 2024

HUL & DISTRIBUTORS के बीच ताजा विवाद (RECENT TUSSLE  BETWEEN  HUL & DISTRIBUTORS): आज के आर्टिकल में बात करेंगे, भारत की सबसे बड़ी और जानी मानी कंपनी HUL यानी हिंदुस्तान यूनी लीवर और उससे संबंधित एक नए विवाद के बारे में लेकिन उससे पहले थोड़ा कंपनी के प्रमुख सेगमेंट के बारे में जान लेते हैं।

HUL & Distributors

HUL एक संक्षिप्त परिचय

HUL, FMCG क्षेत्र में काम करने वाली एक अग्रणी कंपनी है, यह मुख्यतया निम्न सेगमेंट में काम करती है:

  • Beauty and personal care segment : इस सेगमेंट में से कंपनी अपना 42% revenue और 29% मार्जिन पैदा करती है। कंपनी के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण सेगमेंट है। इस सेगमेंट के कुछ प्रमुख ब्रांड निम्नलिखित हैं:
Skin CleansingDOVE , LIFEBUOY, LUX , Pears, Liril, Hamam, Liver Ayush
Oral CarePepsodant, Closeup, Liver Ayush
Hair CareIndulekha, Dove
Skin CareGlow & lovely, Pond’s Vaseline, Lakme, Lever Ayush
CosmeticLakme
  • Home care segment : इस सेगमेंट से कंपनी को 29% रेवेन्यू आता है इस सेगमेंट के प्रमुख ब्रांड की सूची निम्नलिखित है:
Household CareVim, Cif, Domex, Sunlight, Nature Protect
Fabric WashComfort, Wheel, Surf Excel, Rin
PurifierPureit
  • Foods and refreshment segment : इस सेगमेंट से भी कंपनी के 29% रेवेन्यू आते है इस सेगमेंट के प्रमुख ब्रांड की सूची निम्नलिखित है:
FoodsKnorr ,Kissan ,Annapurna.
BeveragesLipton, Bru, Brook bond, Taj Mahal, Taaza
NutritionHorlicks
Ice CreamKwality Walls

उपर्युक्त Brands के नामों से अपको पता चल गया होगा कि शायद ही कोई ऐसा हो जिसने कभी इसके प्रोडक्ट को प्रयोग न किया हो, HUL अपने हर सेगमेंट में लीडर है।

INFY Result: जाने Q3 का रिजल्ट

HUL & DISTRIBUTORS के बीच समस्या या विवाद 

HUL से संबंधी ताजा विवाद HUL और इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच का विवाद है। सामान्यतया FMCG COMPANY अपने डिस्ट्रीब्यूटर को दो तरह के incentives देते हैं: 

  • Fixed Margin : ये सामान्यतया 4.5% से  6.0% तक होता है।
  • Variable Margin : जो कई बातों पर निर्भर करता है जैसे की Performence, यह बदलता रहता है नियत नहीं रहता।

HUL & DISTRIBUTORS के बीच विवाद की शुरुआत

HUL और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच विवाद की शुरुआत तब हुई जब अक्टूबर में HUL ने FIXED MARGIN को घटाकर 3.9% से 3.3% कर दिया (शुरुआत में 100 शहरों में) और Variable Margin बढ़ाकर 1.3% कर दिया (पहले 1% था) सरल भाषा में कहें तो Fixed Margin को घटाया है Variable Margin को बढ़ाया है।

TCS Result: चालू वित्त वर्ष के Q3 के रिजल्ट

All India Consumer Products Distributors Fedration (AICPDF) जो FMCG कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर की राष्ट्रीय संस्था है, ने HUL के मार्जिन में इस बदलाव का विरोध किया है। उन्होंने कम से कम 5% के मार्जिन की मांग की है।

HUL & DISTRIBUTORS विवाद में नया मोड़

Maharashtra Consumer Products Distributors Fedration ने घोषणा की है कि की उन्होंने 11 जनवरी 2024 से HUL के एक Famous Brand TAJ MAHAL की बुकिंग और बिलिंग को रोकने का निर्णय किया है।

एसोसिएशन का कहना है कि यदि कंपनी ने मार्जिन में बदलाव नहीं किया तो वो आगे HUL के दो अन्य BRAND, KISSAN और RIN का बहिष्कार करेंगे। यदि उसके बाद भी कंपनी ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो कंपनी के खिलाफ 01 मार्च 2024 से पूरे देश में प्रदर्शन और बहिष्कार करेंगे।

Distributor की एक अन्य grievance यह है कि कंपनी वॉलमार्ट जैसे B2B कंपनी को अधिक सस्ता सामान उपलब्ध कराती है जिससे वो रिटेलर को अधिक सस्ता माल़ दे पाते हैं, डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि वो उन्हें भी B2B बिजनेस के बराबर मार्जिन पर सामान उपलब्ध कराए।

HUL पर प्रभाव

कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच यह पहला विवाद नहीं है, वर्ष 2022 में भी इसी तरह की समस्या आई थी पर कंपनी ने उसको सुलझा लिया।

HUL जैसी FMCG कंपनी इस समय VOLUME ग्रोथ की समस्या से गुजर रही है, यदि ऐसे समय यह विवाद बढ़ता है तो यह ‘कोढ़ में खाज’ का काम करेगी।

HDFC Mutual Fund App से Sip पैसा निकालें

11 जनवरी 2024 को HUL का शेयर प्राइस इसी कारण दबाव में रहा। एक शेयरहोल्डर के तौर पर हमारी उम्मीद यही है कि कंपनी शीघ्र ही इस विवाद को सुलझा लेगी। HUL को घर-घर तक पहुंचाने में इन्हीं डिस्ट्रीब्यूटर का मुख्य योगदान रहा है। कंपनी को डिस्ट्रीब्यूटर्स की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार अवश्य करना चाहिए।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें

ZERODHAOPEN ACCOUNT
ANGLE ONEOPEN ACCOUNT
ICICI DIRECTOPEN ACCOUNT
UPSTOXOPEN ACCOUNT
PAYTM MONEYOPEN ACCOUNT
SBI SECURITIESOPEN ACCOUNT

यह भी पढ़ें:

1 thought on “HUL & Distributors के बीच ताजा विवाद का कारण जाने 2024”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now