WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Axis Nifty 500 Index Fund NFO Apply करने की Last Date एवं अन्य Details

Axis Nifty 500 Index Fund: एचडीएफसी, मोतीलाल ओसवाल और आईसीआईसीआई के बाद एक्सिस म्युचुअल फंड कंपनी चौथी ऐसी कंपनी है जो Nifty 500 Index Fund का एनएफओ लेकर आई है। Axis Nifty 500 Index Fund का एनएफओ निवेशकों के Apply करने के लिए 26 जून 2024 से खुल चुका है जबकि इस एनएफओ में Apply करने की अंतिम तिथि 09 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है।

आने वाले समय में ऐसा लगता है की अमेरिका के S & P 500 इंडेक्स फंड की तर्ज पर भारत में भी सभी म्युचुअल फंड कंपनियां Nifty या Sensex 500 Index fund का ऑफर करेंगी जिसकी शुरुआत हो चुकी है। दरअसल यह तरीका भारत की इकोनॉमी में निवेश करने का बेहतरीन तरीका है। कम से कम निवेशक इस बात को लेकर आश्वस्त रहेगा की भारत की इकोनॉमी जिस रेट से ग्रो करेगी उतना रिटर्न तो वह कमा ही लेगा।

SBI Silver ETF NFO

Axis Nifty 500 Index Fund NFO प्रमुख बिंदु

  • Axis Nifty 500 Index Fund के तहत दो तरह के प्लान निवेशकों के लिए उपलब्ध हैं, एक रेगुलर प्लान दूसरा डायरेक्ट प्लान।
  • Axis Nifty 500 Index Fund में NFO के दौरान ₹100 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में निवेश किया जा सकेगा।
  • Axis Nifty 500 Index Fund में ₹100 का एडिशनल परचेज किया जा सकेगा और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में निवेश किया जा सकेगा।
  • रिडेंप्शन के लिए कोई मिनिमम क्राइटेरिया निर्धारित नहीं किया गया है।
  • Axis Nifty 500 Index Fund NFO का प्राइस ₹10 प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है।
  • इस फंड के लिए Nifty 500 TRI बेंच मार्क होगा।
  • Axis Nifty 500 Index Fund NFO में Apply करने के लिए किसी प्रकार का Entry Load नहीं रखा गया है।
  • NFO के एलॉटमेंट के 15 दिनों के भीतर रिडीम करने पर 0.25% का Exit Load रखा गया है जबकि 15 दिनों के बाद रिडीम करने पर किसी भी तरह का Exit Load नहीं लगेगा।
  • इस फंड को कार्तिक कुमार और सचिन रेलेकर मैनेज करेंगे।
  • एक्सिस निफ्टी 500 इंडेक्स फंड का रिटर्न ट्रैकिंग एरर के अधीन, यह फंड निफ्टी 500 टीआर इंडेक्स के कुल रिटर्न के साथ निकटता से मेल खाने वाले रिटर्न प्रदान करना है। यह फंड निवेशकों को भारतीय इक्विटी बाजार के 94% मार्केट कैपिटलाइजेशन का प्रतिनिधित्व करने वाले 21 सेक्टर्स के एक डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो में निवेश का अवसर प्रदान करता है।

Nvidia दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

Nifty 500 क्यों?

Nifty 500 इंडेक्स फंड में निवेश करने से भारत की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बन जाते हैं। Nifty 500 इंडेक्स भारतीय बाजार में सबसे व्यापक मानक है, जो देश की लगभग 90% सूचीबद्ध कंपनियों को कवर करता है। Nifty 500 में निवेश करके, आप सिर्फ अपने पोर्टफोलियो को विविध नहीं कर रहे हैं बल्कि आप भारत के आर्थिक परिदृश्य के पूरे स्पेक्ट्रम को अपना रहे हैं।

रिटर्न की बात करें तो यदि आपने मई 1999 में Nifty 500 Index में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो वो पैसा आज 37 गुना हो चुका होता यानी की आपके 1 लाख ₹37.65 लाख रुपए बन चुके होते 15.66% CAGR के हिसाब से।

Nifty 500 TOP 10 Constituents

Axis Nifty 500 Index Fund NFO के लिए अप्लाई कैसे करें

Axis Nifty 500 Index Fund NFO में अप्लाई किसी भी म्यूचुअल फंड के प्लेटफार्म द्वारा किया जा सकता है, जैसे Zerodha Coin, Groww, Paytm Money आदि, साथ ही एक्सिस म्यूचुअल एएमसी की वेबसाइट से भी इस NFO में अप्लाई किया जा सकता है। यह फंड ज्यादा रिस्क और ज्यादा रिटर्न की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए काफी आकर्षक सिद्ध हो सकता है।

डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now