WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Quant Fund House Front Running Case 2024 Bad News: म्यूचुअल फंड हाउस आफत में, क्या आपका भी पैसा लगा है?

Quant Fund House: आज के आर्टिकल के दो मुख्य उद्देश्य है पहला यह कि म्यूचुअल फंड निवेशकों को एक ऐसे Fund House के बारे में बताना जिसके फंड सभी कैटेगरी में Top Performer Fund में शामिल हैं, दूसरा उद्देश्य इस फंड हाउस के संबंध में एक ताजा खबर के माध्यम से निवेश जगत की एक समस्या के बारे में बताना जिसे FRONT RUNNING कहा जाता है। विस्तार से जानने के लिए आर्टिकल को आगे पढ़ते रहिए।

सबसे पहले Positive से शुरुआत करते हैं। जब भी आपने किसी भी कैटेगरी में Top Performing Fund को सर्च किया होगा तो आपको Quant Fund House का Fund Top 3 में जरूर मिला होगा, Mr SANDEEP TANDON इस फंड हाउस के CEO है और कई स्कीम के फंड मैनेजर भी है। मेरे द्वारा इस आर्टिकल को लिखते समय QUANT FUND HOUSE लगभग 93,000 करोड़ के ASSET को मैनेज कर रहा है। यह धनराशि निवेशकों के इसमें विश्वास को दर्शाती है।

MOTILAL NASDAQ 100 ETF

यंहा एक चीज स्पष्ट कर दूं कि Quant Fund House और एक कैटेगरी के रूप में Quant Fund बिल्कुल अलग है.

FUND NAMEAUM (करोड़ में)1Y 3Y 5Y
QUANT ACTIVE FUND(मल्टीकेप)10,20455.84%27.73%32.98%
QUANT ELSS TAX SAVER9,86061.54%29.24%35.94%
QUANT LARGE CAP1,16849.51%
QUANT MID CAP7,95274.21%35.98%37.70%
QUANT SMALL CAP21,24267.80%35.72%44.52%
QUANT FLEXI CAP6,27263.51%28.80%34.56%
उपरोक्त श्रेणी में केवल Quant Large Cap Fund ही नया फंड है जिसका 1 साल से अधिक का Data उपलब्ध नहीं है। मैंने इक्विटी श्रेणी के सभी महत्वपूर्ण टाइप के फंड का उपरोक्त सारणी में जिक्र किया है।

Quant Fund House Front Running Case

CNBC आवाज जैसे प्रतिष्ठित चैनल पर एक खबर ने मेरा आज ध्यान खींचा जिसके अनुसार FRONT RUNNING के शक में फंड हाउस के मुंबई और हैदराबाद ऑफिस पर छापे की खबर है, ये कार्यवाही SEBI के द्वारा की गई बताई जाती है।

Quant Fund House की प्रतिक्रिया

चैनल ने फंड की प्रतिक्रिया को दर्शाया है तो मैं भी उसका उल्लेख कर देता हूं। फंड के अनुसार वह मीडिया रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। वह नियमो के पालन और सेबी के सहयोग के लिए कटिबद्ध हैं। वह पूरी पारदर्शिता से कार्य करते हैं। उन्हे अपने ANALYTICAL MODEL पर भरोसा है और वो भविष्य में भी बेहतर RISK ADJUSTED RETURN निवेशकों को देते रहेंगे।

Front Running क्या है?

इस खबर ने फिर एक बार Front Running के जिन्न को बाहर निकाल दिया है, समझने की कोशिश करते हैं कि Front Running है क्या? जब कोई फंड मैनेजर/broker/dealer भविष्य के किसी बड़े ट्रेड के बारे में जानकारी होते हुए अपना (स्वयं का) ऑर्डर पहले Execute करते हैं Client के ऑर्डर से पहले, इसको इस तरह समझे कि फंड मैनेजर एक कंपनी X में फंड का एक बड़ा पैसा निवेश करने से पहले अपना स्वयं का पैसा उसी कंपनी में निवेश कर देता है और Personal Profit कमाता है।

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund

FRONT RUNNING के कुछ पुराने मामले

हिंदी बिजनेस चैनल के दर्शकों ने HEMANT GHAI और PRADEEP PANDYA (पंड्या का फंडा) का नाम शायद सुना हो कुछ वर्षों पूर्व ये CNBC आवाज चैनल के एंकर थे। इन पर SEBI ने कार्यवाही की थी, ये जिस शेयर को चैनल पर RECOMAND करते थे उससे पहले इनके रिश्तेदार उसी शेयर में पोजीशन बना लेते थे। रिकमेंडेशन के बाद सामान्यतया जब शेयर ऊपर जाते था तो उनके संबंधी अपने शेयर बेचकर लाभ कमाते थे।

ऐसा ही मामला एक दूसरे बिजनेस चैनल जी बिजनेस पर आने वाले एक्सपर्ट से संबंधित है, वो On Air होने से पहले अपनी रिकमेंडेशन साझा करते थे जिससे उनके साथी उन शेयरों में अपनी पोजीशन बना लेते थे और जैसे ही वे टीवी पर अपनी सिफारिशें देते और शेयर में Movement आती उनके साथी अपनी Postion उलट कर लाभ कमा लेते थे। उन तथाकथित विशेषज्ञों के नाम थे सिम्मी भौमिक, मुदित गोयल, हिमांशु गुप्ता, आशीष केलकर, किरण जाधव

निवेशकों के लिए सीख

मैं व्यक्तिगत रूप से दोनो ही चैनल का दर्शक रहा हूं और आज भी हूं .एक समय मैं इन सलाहों पर तुरंत act करता था और फिर लंबे समय तक उन शेयर में फंस कर भाव आने का इंतजार करता था। इससे मैंने जो सीखा है वो निम्नलिखित पॉइंट्स के तहत साझा कर रहा हूँ।

  • किसी भी एक्सपर्ट सलाह पर तुरंत ACT करने की गलती न करे, अधिक से अधिक उन्हें अपनी WATCH LIST में शामिल कर लें, फिर उस शेयर के बारे में थोड़ी स्वयं रिसर्च करे, फिर संतुष्ट होने के बाद ही कोई पोजीशन लें।
  • यही रवैया किसी चैनल पर आने वाली BREAKING NEWS के प्रति भी अपनाएं, ये मत सोचें कि कोई न्यूज़ अपको पहले पता चली है और आप उस पर Act करके लाभ कमा लेंगे, ये मान के चलें कि आप वो खबर पाने वाले अंतिम लोगों में से एक हैं इसलिए हो सकता है उस समय उस शेयर में घुसने वाले अंतिम लोगों में से भी आप भी एक हों।
  • एक छोटे निवेशक के तौर पर हम कभी भी सूचना और संसाधनों में बड़े निवेशकों की बराबरी नहीं कर सकते और उस आधार पर Trade करके कभी पैसा भी नहीं बना सकते हैं।

अंत में मैं यह कहना चाहूंगा कि Quant Fund House के संबंध में मैने जिस खबर का जिक्र किया है वह अभी Developing Story है आगे के दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now