Groww IPO: ट्रेडिंग की दुनिया में Groww का जलवा, Zerodha और Angel One को पीछे छोड़ा

Groww IPO: अगर आप शेयर ट्रेडिंग के लिए Groww, Zerodha या Angel One जैसे ब्रोकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये बड़ी खबर है। भारत की टॉप ब्रोकिंग कंपनियों में Groww ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, Groww ने सक्रिय क्लाइंट्स के मामले में अपने प्रतिस्पर्धियों Zerodha और Angel One को काफी पीछे छोड़ दिया है।

Groww ने हासिल किया नया मील का पत्थर

नवंबर 2024 में Groww ने 28.8 लाख नए यूजर्स जोड़े, जिससे उसके Active Clients की संख्या 1.28 करोड़ तक पहुंच गई। यह ग्रो की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। वहीं, Zerodha 81.2 लाख सक्रिय यूजर्स के साथ दूसरे पायदान पर है, जबकि Angel One 73 लाख यूजर्स के साथ तीसरे स्थान पर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Groww ने Zerodha को पछाड़ा

सितंबर 2023 में Groww ने Zerodha को पछाड़कर भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी का खिताब हासिल किया। तब Groww के पास 66.3 लाख एक्टिव यूजर्स थे, जबकि Zerodha के पास 64.8 लाख। अब Groww की यूजर बेस लगभग दोगुनी हो चुकी है, जो इसे ब्रोकिंग स्पेस का बेताज बादशाह बनाती है।

Revenue में पीछे लेकिन विस्तार में आगे

हालांकि Active Clients के मामले में Groww आगे है, लेकिन कमाई के मामले में यह Zerodha से पीछे है। वित्त वर्ष 2024 में Zerodha का रेवेन्यू ₹8,320 करोड़ रहा, जबकि Groww का Core Brokerage Revenue ₹2,899.9 करोड़ था। हालांकि, Groww की कमाई में दोगुना इजाफा हुआ है, जो वित्त वर्ष 2023 में ₹1,294.4 करोड़ थी।

Read Also: Zerodha Account Opening Free: अब ₹200 Charge नहीं लगेगा, जाने कब से लागू होगा?

Groww का IPO और हेडक्वार्टर शिफ्ट

Groww के IPO को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कंपनी के CEO ललित केशरे ने संकेत दिया है कि Groww भविष्य में IPO लॉन्च कर सकती है, लेकिन कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई। हाल ही में Groww ने अपना मुख्यालय अमेरिका से भारत शिफ्ट कर लिया है, जिसे Groww IPO की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

2016 से अब तक का सफर

Groww की शुरुआत 2016 में Mutual Fund Investment प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी। 2020 में कंपनी ने Stock Trading में कदम रखा और बीते साल Lending, Payments और Asset Management जैसे क्षेत्रों में विस्तार किया। आज यह भारत के सबसे तेजी से बढ़ते फिनटेक स्टार्टअप्स में शामिल है।

Read Also: Groww, Zerodha, Angel One यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शेयर खरीदने के लिए रखे पैसों पर मिलेगा ब्याज!

NSE की परिभाषा: Active Investor

NSE के अनुसार, Active Investor वह है जिसने पिछले 12 महीनों में कम से कम एक बार ट्रेडिंग की हो। Groww की लोकप्रियता इस बात की गवाह है कि यह प्लेटफॉर्म निवेशकों के बीच कितना पसंद किया जा रहा है।

Groww की तेजी से बढ़ती पॉपुलैरिटी और विस्तार इसे Zerodha और Angel One जैसे बड़े खिलाड़ियों के मुकाबले एक मजबूत विकल्प बनाता है। आने वाले समय में Groww के IPO से जुड़ी खबरें निश्चित रूप से स्टॉक मार्केट में हलचल मचाएंगी।

Read Also: क्या वर्ष 2025 में एक से ज्यादा Demat Account रखना है फायदेमंद? जानें इसके सारे नफा-नुकसान!

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।

Leave a Comment