Groww Nifty EV and New Age Automotive ETF

Groww Nifty EV and New Age Automotive ETF: Groww म्युचुअल फंड द्वारा एक नया एनएफओ लाया गाया है जिसका नाम है Groww Nifty EV and New Age Automotive ETF, इस एनएफओ में निवेशक 24 जुलाई 2024 से आवदेन करना शुरू कर सकेंगे जबकि 07 अगस्त 2024 इस ईटीएफ में आवेदन की अंतिम तिथि होगी। यदि आपकी रुचि इस ईटीएफ के बारे में अधिक जानने की है तो इस आर्टिकल को आगे पढ़ते रहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nifty EV and New Age Automotive Index और Nifty 50 की तुलना में पिछले पांच वर्षों में 36.00% का CAGR रिटर्न दिया है। पिछले तीन वर्षों में, इसने 39.38% का CAGR रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक वर्ष में, इसने 60.00% का CAGR रिटर्न दिया है। इसके विपरीत, Nifty 50 ने पिछले पांच वर्षों में 16.53% का CAGR रिटर्न, पिछले तीन वर्षों में 16.32% का CAGR रिटर्न और पिछले एक वर्ष में 28.12% का CAGR रिटर्न दिया है। यह डेटा दर्शाता है कि Nifty EV & New Age Automotive Index ने सभी समयावधियों में Nifty 50 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।

Motilal Oswal Manufacturing Fund

Groww Nifty EV and New Age Automotive ETF Details

  • योजना का नाम: Groww Nifty EV & New Age Automotive ETF FOF
  • योजना प्रकार: Groww Nifty EV & New Age Automotive ETF की इकाइयों में निवेश करने वाली एक खुली-समाप्ति वाली फंड ऑफ फंड योजना
  • योजना बेंचमार्क: Nifty EV & New Age Automotive Index
  • श्रेणी: फंड ऑफ फंड – घरेलू (FOF)
  • निवेश उद्देश्य: Groww Nifty EV & New Age Automotive की इकाइयों में निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी लाभ उत्पन्न करना। हालाँकि, योजना के निवेश उद्देश्य की प्राप्ति की कोई आश्वासन या गारंटी नहीं दी जा सकती।
  • फंड मैनेजर: अभिषेक जैन
  • न्यूनतम निवेश राशि:
  • मासिक SIP: रु. 100/- और ख़रीदारी के लिए रु. 1 के गुणक में और स्विच के लिए रु. 0.01 के गुणक में।
  • लमसम: रु. 500/- और ख़रीदारी के लिए रु. 1 के गुणक में और स्विच के लिए रु. 0.01 के गुणक में।
  • एग्जिट लोड: 1%, अगर 30 दिनों के भीतर रिडीम किया जाए।

Groww Nifty EV and New Age Automotive ETF NFO में अप्लाई कैसे करें

Groww Nifty EV and New Age Automotive ETF NFO में निवेश करने लिए लिए आप अपने स्टॉक ब्रोकर के प्लेटफार्म का प्रयोग कर सकते हैं या फिर Groww की वेबसाइट पर जाकर भी Groww Nifty EV and New Age Automotive ETF NFO में आवेदन कर सकते हैं।

अगर आपका Zerodha के साथ या Groww के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट है तो आप इन प्लेटफार्म द्वारा भी बहुत ही आसानी से Groww Nifty EV and New Age Automotive ETF NFO में मात्र 500 रुपए से आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़ें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment