DSP Nifty Top 10 Equal Weight ETF NFO 2024 में आवदेन की अंतिम तिथि, अन्य विवरण

DSP Nifty Top 10 Equal Weight: डीएसपी म्युचुअल फंड हाउस एक साथ दो एनएफओ लेकर आया है खास बात यह है की यह दोनों एनएफओं एक ही फंड के है बस अंतर यह है की एक ईटीएफ है जबकि दूसरा फंड है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • DSP Nifty Top 10 Equal Weight ETF
  • DSP Nifty Top 10 Equal Weight Index Fund

इन दोनों में अंतर यह है की ईटीएफ वाले स्टॉक की तरह खरीदा और बेचा जा सकेगा जबकि फंड वाले को म्युचुअल फंड की तरह खरीदा और बेचा जा सकेगा। साथ ही इनके मिनिमम सब्सक्रिप्शन अमाउंट में भी आपको अंतर देखने को मिलेगा।

उपर्युक्त दोनों स्कीमों में 16 अगस्त 2024 से आवदेन शुरू हो चुका है जबकि इनमें आवदेन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। दोनों ही स्कीमों का बेंचमार्क Nifty Top 10 Equal Weight TRI होगा। यहां पर आपको एक तालिका उपलब्ध करवाई जा रही है जिससे एक नजर में आप दोनों स्कीमों में जो अंतर है उसको जान सकेंगे।

Any Monkey Can Beat The Market

यहाँ पर दो म्यूचुअल फंड्स की तुलना की गई है:

विशेषताDSP Nifty Top 10 Equal Weight ETFDSP Nifty Top 10 Equal Weight Index Fund
म्यूचुअल फंड का नामDSP म्यूचुअल फंडDSP म्यूचुअल फंड
स्कीम का नामDSP Nifty Top 10 Equal Weight ETFDSP Nifty Top 10 Equal Weight Index Fund
स्कीम का उद्देश्यस्कीम का निवेश उद्देश्य Nifty Top 10 Equal Weight Index के प्रदर्शन के अनुरूप रिटर्न उत्पन्न करना है जो की ट्रैकिंग एरर के अधीन होगा। स्कीम में यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता कि निवेश का उद्देश्य प्राप्त किया जा सकेगा।।स्कीम का निवेश उद्देश्य Nifty Top 10 Equal Weight Index के प्रदर्शन के अनुरूप रिटर्न उत्पन्न करना है जो की ट्रैकिंग एरर के अधीन होगा। स्कीम में यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता कि निवेश का उद्देश्य प्राप्त किया जा सकेगा।
स्कीम प्रकारओपन एंडेडओपन एंडेड
स्कीम श्रेणी ETFsइंडेक्स फंड्स
नया फंड लॉन्च तिथि16 अगस्त 202416 अगस्त 2024
नया फंड का प्रारंभिक समापन तिथि30 अगस्त 202430 अगस्त 2024
नया फंड ऑफर समापन तिथि30 अगस्त 202430 अगस्त 2024
लोड विवरणNILNIL
न्यूनतम निवेश राशि₹5000/-₹100/- और इसके बाद कोई भी राशि
फंड मैनेजरअनिल घेलानी और दीपेश शाहअनिल घेलानी और दीपेश शाह
एक्सपेंस रेश्योUpto 0.2%*रेगुलर प्लान – Up to 1.0%*
डायरेक्ट प्लान – Up to 0.25%*

उपरोक्त तालिका दोनों योजनाओं के बीच के अंतर को स्पष्ट करती है, जो निवेशकों को सही योजना का चयन करने में मदद करेगी।

Nifty Top 10 Equal Weight Index क्या है?

Nifty Top 10 Equal Weight Index एक इक्विटी इंडेक्स है जिसे भारत के सबसे बड़े 10 कंपनियों के स्टॉक्स से बनाया गया है। इस इंडेक्स की सबसे प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें शामिल सभी 10 कंपनियों का भार समान रूप से (Equal Weight) वितरित किया गया है, यानी प्रत्येक स्टॉक का इंडेक्स में 10% वेटेज होता है।

Interarch Building Products IPO: जाने कितना मुनाफा होगा निवेशकों को, GMP

मुख्य विशेषताएं:

  1. समान भार (Equal Weight): प्रत्येक कंपनी को इंडेक्स में समान वेटेज दिया जाता है, जिससे किसी एक कंपनी के प्रदर्शन का इंडेक्स पर अत्यधिक प्रभाव नहीं पड़ता।
  2. शीर्ष 10 कंपनियां: यह इंडेक्स Nifty 50 में से मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर शीर्ष 10 कंपनियों का चयन करता है।
  3. विविधीकरण: समान वेटेज के कारण, यह इंडेक्स निवेशकों को एक संतुलित और विविधीकृत पोर्टफोलियो प्रदान करता है, जिससे जोखिम का प्रसार होता है।
  4. नियमित पुनर्संतुलन: इंडेक्स को समय-समय पर पुनर्संतुलित किया जाता है ताकि सभी कंपनियों का वेटेज बराबर बना रहे।

इस प्रकार, Nifty Top 10 Equal Weight Index उन निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है जो बाजार के अग्रणी और स्थिर कंपनियों में समान रूप से निवेश करना चाहते हैं।

Nifty Top 10 Equal Weight TRI – Portfolio Construction

Company NameWeight (%)
Infosys Ltd11.4
ITC Ltd11.0
Tata Consultancy Services Ltd10.8
Hindustan Unilever Ltd10.5
Larsen & Toubro Ltd10.0
Reliance Industries Ltd9.7
Kotak Mahindra Bank Ltd9.6
ICICI Bank Ltd9.5
HDFC Bank Ltd8.9
Axis Bank Ltd8.6
Nifty Top 10 Equal Weight Portfolio

DSP Nifty Top 10 Equal Weight ETF NFO में अप्लाई कैसे करें

DSP Nifty Top 10 Equal Weight ETF NFO में निवेश करने लिए लिए आप अपने स्टॉक ब्रोकर के प्लेटफार्म का प्रयोग कर सकते हैं या फिर DSP Mutual Fund की वेबसाइट पर जाकर भी DSP Nifty Top 10 Equal Weight ETF NFO में आवेदन कर सकते हैं।

अगर आपका Zerodha के साथ या किसी अन्य ब्रोकर  के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट है तो आप इन प्लेटफार्म द्वारा भी बहुत ही आसानी से DSP Nifty Top 10 Equal Weight ETF NFO में मात्र 5,000 रुपए से आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़ें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment