Polycab India Ltd. ने अपने निवेशकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी के बोर्ड ने FY2024-25 के लिए अब तक का सबसे बड़ा Dividend ₹35 प्रति शेयर घोषित किया है। यह पिछले 6 सालों में सबसे बड़ा payout है।
यह डिविडेंड, AGM (Annual General Meeting) में सदस्यों की मंजूरी के बाद, AGM की तारीख से 30 दिनों के भीतर निवेशकों को दे दिया जाएगा। Record date की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
पिछले सालों में कितना Dividend मिला?
Polycab ने हाल के वर्षों में लगातार डिविडेंड बढ़ाया है:
- 🗓️ 18 जून 2019 – ₹3
- 🗓️ 12 मार्च 2020 – ₹7 (Interim)
- 🗓️ 12 जुलाई 2021 – ₹10
- 🗓️ 21 जून 2022 – ₹14
- 🗓️ 21 जून 2023 – ₹20
- 🗓️ 9 जुलाई 2024 – ₹30
- 🆕 2025 (घोषित) – ₹35 (अब तक का सबसे ज्यादा)
IOC के शेयर में उछाल! ₹7265 Cr का मुनाफा और ₹3 का डिविडेंड
Q4 FY25 Results: धमाकेदार प्रदर्शन
Dividend के साथ-साथ Polycab India ने January-March 2025 (Q4) के लिए शानदार नतीजे भी जारी किए हैं, जिसकी वजह से शेयर में तेजी देखी गई है।
- Revenue – ₹6,985.7 करोड़ (YoY 25% की ग्रोथ)
➤ अनुमान था ₹6,621 करोड़ (CNBC-TV18 पोल), यानि Actual Revenue ने अनुमान को पीछे छोड़ा। - EBITDA – ₹1,025.7 करोड़ (YoY 34.7% की ग्रोथ)
➤ पोल अनुमान था ₹958 करोड़, यानि उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन। - EBITDA Margin – 14.7% (YoY +110 basis points)
➤ पोल अनुमान 14.5% था। - Net Profit – ₹727 करोड़ (YoY 35% ग्रोथ)
Bank of Baroda को तगड़ा झटका! NII में गिरावट, शेयर 8% फिसला
शेयर में आया उछाल
Polycab India का शेयर मंगलवार को ₹5,836.50 (0.72%↑) पर ट्रेड कर रहा था। यह बढ़त डिविडेंड और मजबूत नतीजों की वजह से आई है। इसके साथ-साथ KEI Industries और Finolex Cables के शेयरों में भी तेजी देखी गई है।
गौरतलब है कि RR Kabel के शानदार नतीजों की वजह से सोमवार को इस पूरे सेक्टर में 15% तक की जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी।
निष्कर्ष
Polycab India ने FY25 की धमाकेदार शुरुआत की है। निवेशकों को जहां बड़ा Dividend मिला है, वहीं कंपनी का Financial Performance भी सभी अनुमान से बेहतर रहा है। अगर आप इस स्टॉक में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय एक बार फिर से विश्लेषण करने का हो सकता है।
CDSL पर बड़ा झटका! कमाई गिरी, Motilal Oswal ने दी Neutral Rating, जानिए Target Price

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।