भारत का क्विक-कॉमर्स स्टार्टअप Zepto 2024 में फूड और ड्रिंक कैटेगरी में दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल ऐप बन गया है। यह उपलब्धि Sensor Tower की हाल ही में जारी रिपोर्ट में सामने आई।
2024 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले फूड और ड्रिंक ऐप्स
नीचे दी गई तालिका में Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के शीर्ष 10 फूड और ड्रिंक ऐप्स की रैंकिंग दी गई है:
रैंक | ऐप का नाम |
---|---|
1 | McDonald’s |
2 | Zepto |
3 | KFC |
4 | Dominos Pizza |
5 | Zomato |
6 | Burger King |
7 | Grab |
8 | Uber Eats |
9 | Swiggy |
10 | Blinkit |
कौन है नंबर 1?
फूड और ड्रिंक कैटेगरी में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप McDonald’s रहा, जो अमेरिका की फास्ट फूड चेन है। वहीं, Zepto की प्रमुख प्रतिद्वंदी Blinkit इस लिस्ट में 10वें स्थान पर रही। अन्य भारतीय कंपनियों में Zomato 5वें स्थान और Swiggy 9वें स्थान पर रहीं।
क्यों बढ़ी Zepto की लोकप्रियता?
Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 की दूसरी छमाही में ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप्स की डाउनलोडिंग में भारी उछाल देखा गया। Zepto ने भारत में पहली छमाही की तुलना में 300% की ग्रोथ दर्ज की, जिसका मुख्य कारण ‘Buy Now, Pay Later’ फीचर का लॉन्च रहा।
2024 की आखिरी तिमाही में Zepto के मासिक एक्टिव यूजर्स (Monthly Active Users – MAU) पहली बार Blinkit से अधिक हो गए। इससे भारत के क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत हो गई।
Zepto की जबरदस्त फंडिंग
- नवंबर 2024 में Zepto ने $350 मिलियन की फंडिंग जुटाई।
- अगस्त 2024 में भी $340 मिलियन की फंडिंग मिली थी।
- अब तक कंपनी $1.95 बिलियन की कुल फंडिंग हासिल कर चुकी है।
भारत में क्विक-कॉमर्स का बढ़ता दबदबा
Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2024 में फूड और ड्रिंक कैटेगरी के ऐप्स 353 मिलियन बार डाउनलोड किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 43% अधिक है।
- वैश्विक डाउनलोड में भारत की हिस्सेदारी 16% रही।
- भारतीय ऐप्स पर कुल 43,200 मिलियन सेशंस देखे गए, जो 2023 की तुलना में 21.7% ज्यादा थे।
- वैश्विक सेशंस में भारत की भागीदारी 15% रही।
Read Also: क्या 2025 में सोने से बेहतर रिटर्न देगा सिल्वर | Will Silver outperform Gold
Read Also: Swiggy का Q3 बम! ₹799 Crore घाटा, शेयर गिरे 3.59%, क्या अब Zomato बनेगा King?
FAQs
1. Zepto इतनी तेजी से क्यों ग्रो कर रहा है?
Zepto की ग्रोथ का मुख्य कारण ‘Buy Now, Pay Later’ जैसे फीचर्स, तेजी से ग्रॉसरी डिलीवरी और बढ़ती कंज्यूमर डिमांड है।
2. क्या Zepto Blinkit और Swiggy को पीछे छोड़ सकता है?
Zepto के Monthly Active Users (MAU) पहले ही Blinkit से ज्यादा हो गए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि यह भविष्य में और बड़ा खिलाड़ी बन सकता है।
3. भारत में क्विक-कॉमर्स सेक्टर का भविष्य क्या है?
भारत में डिजिटल एडॉप्शन और ई-कॉमर्स बूम के चलते क्विक-कॉमर्स सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ की संभावना है। कंपनियां अब फास्ट डिलीवरी, वैरायटी और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस कर रही हैं।
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।
![Zepto ने मचाया धमाल! दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला फूड और ड्रिंक ऐप बना, Blinkit और Swiggy को छोड़ा पीछे 2 Varun Singh](https://moneynest.co.in/wp-content/uploads/2024/01/20240112_194424-1.png)
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।