Cochin Shipyard Dividend & Stock Split: डिविडेंड हिस्ट्री, स्टॉक स्प्लिट हिस्ट्री, रिकॉर्ड डेट, एक्स डेट, क्रेडिट टू बैंक अकाउंट डेट, डिविडेंड अमाउंट, कंपनी के बारे में, लाइफ टाइम चार्ट, डिविडेंड न मिलने पर क्या करें।
Cochin Shipyard लिमिटेड द्वारा 7 नवंबर 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 के दूसरी तिमाही के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इस रिजल्ट के साथ ही Cochin Shipyard लिमिटेड द्वारा प्रति शेयर 8/-रुपए अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया गया साथ ही कंपनी ने 1:2 के अनुपात में स्टॉक को तोड़ने यानी स्टॉक स्प्लिट करने का भी फैसला लिया है।
स्टॉक स्प्लिट के बाद Cochin Shipyard लिमिटेड के प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10/- रुपए से 5/- रुपए हो जायेगी। जिससे टोटल नम्बर आफ शेयर्स की संख्या बढ़ जाएगी। स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट 10 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा पहली बार स्टॉक को स्प्लिट किया जा रहा है।
स्टॉक स्प्लिट कंपनी के फंडामेंटल पर कोई असर नहीं डालता है, बस निवेशकों बरगलाने का एक तरीका है जिससे अचानक निवेशकों को स्प्लिट हुआ स्टॉक सस्ता लगने लगता है।
वर्ष 2023-24 के सितंबर तिमाही रिजल्ट के अनुसार Cochin Shipyard लिमिटेड ने 195 करोड़ रुपए का प्रॉफिट बुक किया है जबकि समान अवधि में पिछले वर्ष 139 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी की सेल्स 954 करोड़ रुपए पहुंच गई है जबकि समान तिमाही में कंपनी ने पिछले वर्ष 683 करोड़ रुपए की सेल्स की थी।
Cochin Shipyard Dividend History
वर्ष | डिविडेंड (₹) |
2017 | 12.00 |
2018 | 13.00 |
2019 | 16.63 |
2020 | 15.50 |
2021 | 16.75 |
2022 | 17.00 |
Cochin Shipyard Dividend रिकॉर्ड डेट
Cochin Shipyard द्वारा Dividend की रिकॉर्ड डेट 20 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। कंपनी के अनुसार यह लाभांश उन शेयर धारकों में बांटा जाएगा जिनके नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपाॅजिटरी के रिकॉर्ड्स में बेनिफीशियल ओनर्स के तौर पर 20 नवंबर 2023 को दर्ज होंगे।
Cochin Shipyard Dividend एक्स डेट
Cochin Shipyard Dividend की एक्स डेट 20 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।
Cochin Shipyard Dividend बैंक अकाउंट में कब क्रेडिट होगा
Cochin Shipyard लिमिटेड का Dividend योग्य यानी डिविडेंड हेतु पात्र शेयर होल्डर्स के डिमैट अकाउंट के साथ लिंक प्राइमरी बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। डिविडेंड शेयर धारकों के बैंक अकाउंट में 06 दिसंबर 2023 तक क्रेडिट हो जाएगा।
Cochin Shipyard का लाइफ टाइम चार्ट
Cochin Shipyard Ltd के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
मार्केट कैप | ₹13,702 करोड़ |
52 वीक हाई | ₹1,258 |
52 वीक लो | ₹410 |
1 साल का रिटर्न | 74.10% |
1 माह का रिटर्न | -2.80% |
स्टॉक PE | 36.58 |
बुक वैल्यू | ₹358 |
डिविडेंड यील्ड | 1.63% |
फेस वैल्यू | ₹10.0 रुपए |
ROCE | 8.66% |
ROE | 6.57% |
PEG रेश्यो | -5.47 |
EPS | ₹35.4 |
Debt | ₹583 करोड़ |
डेब्ट टू इक्विटी | 0.12% |
प्रमोटर होल्डिंग | 72.9% |
नेट प्रॉफिट | ₹466 करोड़ |
OPM | 12% |
वैल्यू एट रिस्क (VaR) | 21.04% |
फ्री कैश फ्लो | ₹1,844.02 करोड़ |
Cochin Shipyard Dividend बैंक अकाउंट में क्रेडिट न होने पर क्या करें?
Cochin Shipyard का डिविडेंड बैंक अकाउंट में क्रेडिट होने की निर्धारित तिथि तक अगर आपके बैंक अकाउंट में डिविडेंड अमाउंट क्रेडिट नहीं होता है तो आपको कंपनी के रजिस्टार एंड ट्रांसफर एजेंट्स (RTA) से कॉन्टैक्ट करना चाहिए।
इसकी डिटेल्स NSE और BSE दोनों की वेबसाइट पर कंपनी के डायरेक्टरी टैब में जा कर ट्रांसफर एजेंट डिटेल्स के सेक्शन में मिलेगा। वहां से प्राप्त कॉन्टैक डिटेल्स जैसे की ईमेल आईडी और फोन नंबर के माध्यम से अपने डिमैट अकाउंट की डिटेल्स के साथ कॉन्टैक्ट करके जानने का प्रयास करें की आपको डिविडेंड अभी तक अपने बैंक अकाउंट में क्यों नहीं प्राप्त हुआ है।
उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।
FAQ
Q. Cochin Shipyard द्वारा कितने रुपए का डिविडेंड घोषित किया गया है?
Ans. Cochin Shipyard द्वारा 8.00/- रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड की घोषणा की गई है।
Q. Cochin Shipyard द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है?
Ans. Cochin Shipyard द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 20 नवंबर 2023 है।
Q. Cochin Shipyard का डिविडेंड बैंक अकाउंट में कब से क्रेडिट होना शुरू होगा?
Ans. Cochin Shipyard का डिविडेंड 06 दिसंबर 2023 को बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।
Q. Cochin Shipyard द्वारा किस अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा?
Ans. Cochin Shipyard द्वारा 1:2 अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा।
Q. Cochin Shipyard द्वारा पूर्व में कितनी बार स्टॉक स्प्लिट किया जा चुका है?
Ans. Cochin Shipyard द्वारा पूर्व में कभी भी स्टॉक स्प्लिट नहीं किया गया है। कंपनी ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है।
Q. Cochin Shipyard द्वारा स्टॉक स्प्लिट की क्या डेट निर्धारित की गई है?
Ans. Cochin Shipyard द्वारा स्टॉक स्प्लिट की डेट 10 जनवरी 2024 तय की गई है।
Q. Stock Split के बाद Cochin Shipyard की नई फेस वैल्यू कितनी हो जाएगी?
Ans. Stock Split के बाद Cochin Shipyard की नई फेस वैल्यू 5/- रुपए हो जाएगी।
अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें
ZERODHA | OPEN ACCOUNT |
ANGLE ONE | OPEN ACCOUNT |
ICICI DIRECT | OPEN ACCOUNT |
UPSTOX | OPEN ACCOUNT |
SBI SECURITIES | OPEN ACCOUNT |
यह भी पढ़ें:
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।