WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Hindenburg Report और Adani Group केस का नया मोड़ 2024

Hindenburg Report: आप सभी को Hindenburg Report के बारे में याद होगा जिसने अपनी रिपोर्ट से फरवरी माह में भारत के शेयर बाजार और राजनीतिक जगत में तहलका मचा दिया था। यह रिपोर्ट थी भारत के ADANI GROUP पर, इस रिपोर्ट के माध्यम से अदानी ग्रुप पर कई आरोप लगाए गए थे जिसके फलस्वरूप अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

Hindenburg Report: इस संदर्भ में नया क्या?

इस संबंध में नया खुलासा तब हुआ जब SEBI ने HINDENBURG को नोटिस जारी किया। SEBI ने हिंडेनबर्ग पर जो आरोप लगाया है उसे समझने के लिए हमें घटनाक्रम को तिथिवार समझना पड़ेगा।

  • 30 नवंबर 2022 हिंडेनबर्ग ने अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट अपने Client KINGDON CAPITAL से साझा की।
  • 30 दिसंबर 2022 KIOF का ट्रेडिंग अकाउंट एक्टिवेट किया गया।
  • 09 जनवरी 2023 $40 मिलियन मास्टर फंड ( Mark Kingdon का स्वामित्व) द्वारा KIOF को ट्रांसफर किया गया।
  • 13 जनवरी 2023 पुनः $3 मिलियन मास्टर फंड द्वारा KIOF को ट्रांसफर किया गया।

HDFC Bank के निवेशकों के लिए बड़ी खबर

  • 20 जनवरी 2023 KIOF द्वारा 8,50,000 शेयर की SHORT POSITION, ADANI INTERPRISES के शेयर में बनाई गई।
  • 25 जनवरी 2023 HINDENBURG ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की (Adani Group पर जिसको पहले ही Kingdon Capital को साझा कर चुकी थी)
  • 1 फरवरी 2023 को KIOF ने अदानी इंटरप्राइजेज में अपनी सारी SHORT POSITION SQUARE OFF कर दी और ₹183.24 करोड़ का लाभ कमाया।

इस घटनाक्रम का आरोप SEBI ने लगाए है जो प्रतिष्ठित Economic Times समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है।

HINDENBURG का जवाब

Hindenburg ने इस नोटिस के जवाब में कहा है कि “This is nonsense concocted to serve a pre ordained purpose, an attempt to silence and intimidate those who exposes corruption and fraud perpetrated by post powerful individuals in India.”(“यह एक पूर्व निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति के लिए मनगढ़ंत बकवास है, जो भारत में पद पर बैठे शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने का प्रयास है।”)

सरल शब्दों में हिंडेनबर्ग ने इस नोटिस को सच को दबाने का प्रयास बताया है।

Discount Brokers का अब क्या होगा, SEBI ने जारी किया नया सर्कुलर!

KOTAK BANK का नाम क्यों विवाद में शामिल हुआ?

ऊपर के घटनाक्रम में जो KIOF है उसका पूरा नाम KOTAK INDIA OPPORTUNITY FUND है जो सेबी रजिस्टर्ड Foreign Portfolio Investeor है, जो Kotak International द्वारा मैनेज किया जाता है। कोटक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें KINGEDON और HINDENBIRG के संबंधों का पता नही था।

इस घटना में Un Publish Price Sensitive Information से शेयर के प्राइस को Manu plate किया गया है और लाभ कमाया गया है जो INSIDER TRADING के अंतर्गत भी आ सकता है।

KOTAK BANK Share Price Today

कोटक बैंक का शेयर आज 03 जुलाई 2024 को 1765.80 के भाव पर ओपन हुआ और दिन भर में 1815.85 का हाई बना कर 1810.70 के भाव पर बंद हुआ। आज का एवरेज ट्रेड प्राइस 1796.13 रहा जबकि 89,80,982 का वॉल्यूम दर्ज किया गया। इस खबर के कारण शुरुवात में स्टॉक में गिरावट देखने को मिली लेकिन बाद में स्टॉक संभल गया और 2.32% पॉजिटिव साइड में बंद हुआ। दिनांक 02 जुलाई 2024 को स्टॉक 1769.60 के भाव पर बंद हुआ था।

निष्कर्ष

अंत में मैं इतना कहना चाहूंगा कि एक निवेशक के तौर पर हमें किसी भी रिपोर्ट (Hindenburg Report) या खबर पर React करने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि जरूरी नहीं कि रिपोर्ट पूर्णतया तटस्थ हो और लोगों के उसमे व्यक्तिगत हित न शामिल हो, चूंकि धन हमारा है तो निवेश का निर्णय भी पूर्णतया हमारा होना चाहिए।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now