IOC Dividend: रिकॉर्ड डेट, एक्स डेट, क्रेडिट टू बैंक अकाउंट डेट, डिविडेंड अमाउंट, कंपनी के बारे में, लाइफ टाइम चार्ट, डिविडेंड न मिलने पर क्या करें।
ऑयल और गैस सेक्टर की महारत्न कंपनी आईओसी यानी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही का रिजल्ट 31 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिया है।
कंपनी का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में 13,750 करोड़ रूपए था जो की दूसरी तिमाही में घटकर 12,967 करोड़ रुपए हो गया है लेकिन यह आंकड़ा अनुमानित 11,171 करोड़ रुपए से ज्यादा का रहा।
आईओसी की आय सितंबर तिमाही में 1.80 लाख करोड़ रुपए की रही। मुनाफे और आय में कमी होने के बावजूद कंपनी द्वारा 5 रुपए प्रति शेयर का आकर्षक अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया।
![IOC Dividend: 5 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड, जाने कब आएगा खाते में? 2 IOC Dividend](https://moneynest.co.in/wp-content/uploads/2023/10/20231031_175701-1024x576.jpg)
IOC Dividend रिकॉर्ड डेट
IOC द्वारा Dividend की रिकॉर्ड डेट 10 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। कंपनी के अनुसार यह लाभांश उन शेयर धारकों में बांटा जाएगा जिनके नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपाॅजिटरी के रिकॉर्ड्स में बेनिफीशियल ओनर्स के तौर पर 10 नवंबर 2023 को दर्ज होंगे।
IOC Dividend एक्स डेट
IOC Dividend की एक्स डेट 10 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।
IOC Dividend बैंक अकाउंट में कब क्रेडिट होगा
IOC Dividend योग्य यानी डिविडेंड हेतु पात्र शेयर होल्डर्स के डिमैट अकाउंट के साथ लिंक प्राइमरी बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। डिविडेंड शेयर धारकों के बैंक अकाउंट में 30 नवंबर 2023 से क्रेडिट होना शुरू हो जाएगा।
IOC Ltd का लाइफ टाइम चार्ट
![IOC Dividend: 5 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड, जाने कब आएगा खाते में? 3 IOC Dividend](https://moneynest.co.in/wp-content/uploads/2023/10/20231031_180703-1024x576.jpg)
IOC के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
मार्केट कैप | 1,26,682 करोड़ |
52 वीक हाई | 101 |
52 वीक लो | 68.2 |
1 साल का रिटर्न | 28.93% |
1 माह का रिटर्न | -2.97% |
स्टॉक PE | 5.19 |
बुक वैल्यू | 98.9 |
डिविडेंड यील्ड | 3.39% |
फेस वैल्यू | 10 रुपए |
ROCE | 8.09% |
ROE | 7.17% |
PEG रेश्यो | -0.34 |
EPS | 17.4 रुपए |
Debt | 1,48,977 करोड़ |
डेब्ट टू इक्विटी | 1.07% |
प्रमोटर होल्डिंग | 51.5% |
नेट प्रॉफिट | 25,557 करोड़ |
OPM | 4% |
वैल्यू एट रिस्क (VaR) | 8.29% |
IOC Dividend बैंक अकाउंट में क्रेडिट न होने पर क्या करें?
IOC का डिविडेंड बैंक अकाउंट में क्रेडिट होने की निर्धारित तिथि तक अगर आपके बैंक अकाउंट में डिविडेंड अमाउंट क्रेडिट नहीं होता है तो आपको कंपनी के रजिस्टार एंड ट्रांसफर एजेंट्स (RTA) से कॉन्टैक्ट करना चाहिए।
इसकी डिटेल्स NSE और BSE दोनों की वेबसाइट पर कंपनी के डायरेक्टरी टैब में जा कर ट्रांसफर एजेंट डिटेल्स के सेक्शन में मिलेगा। वहां से प्राप्त कॉन्टैक डिटेल्स जैसे की ईमेल आईडी और फोन नंबर के माध्यम से अपने डिमैट अकाउंट की डिटेल्स के साथ कॉन्टैक्ट करके जानने का प्रयास करें की आपको डिविडेंड अभी तक अपने बैंक अकाउंट में क्यों नहीं प्राप्त हुआ है।
उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।
FAQ
Q. IOC द्वारा कितने रुपए का डिविडेंड घोषित किया गया है?
Ans. IOC द्वारा 5.00/- रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड की घोषणा की गई है।
Q. IOC द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है?
Ans. IOC द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 10 नवंबर 2023 है।
Q. IOC का डिविडेंड बैंक अकाउंट में कब से क्रेडिट होना शुरू होगा?
Ans. IOC का डिविडेंड 30 नवंबर 2023 से बैंक अकाउंट में क्रेडिट होना शुरू हो जाएगा।
अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें
ZERODHA | CLICK HERE |
ANGLE ONE | CLICK HERE |
ICICI DIRECT | CLICK HERE |
UPSTOX | CLICK HERE |
PAYTM MONEY | CLICK HERE |
GROWW | CLICK HERE |
SBI SECURITIES | CLICK HERE |
यह भी पढ़ें:
![IOC Dividend: 5 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड, जाने कब आएगा खाते में? 4 Varun Singh](https://moneynest.co.in/wp-content/uploads/2024/01/20240112_194424-1.png)
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।