Monopoly Stock: भारतीय पूंजी बाजार (Capital Markets) में डिपॉजिटरी सर्विसेज (Depository Services) सेक्टर में Central Depository Services Limited (CDSL) की Monopoly मानी जाती है। कंपनी ने Demat Accounts में 79% की बाजार हिस्सेदारी (Market Share) बना रखी है। लेकिन फिलहाल यह स्टॉक अपने ऑल-टाइम हाई से 45% तक की गिरावट के बाद सस्ते वैल्यूएशन (Discounted Valuation) पर ट्रेड कर रहा है। क्या ये निवेश का मौका है? आइए जानते हैं डिटेल में।
शेयर प्राइस मूवमेंट और करेंट वैल्यूएशन (Price Movement & Valuation):
- CDSL का मार्केट कैप ₹22,203 करोड़ के आसपास है। शुक्रवार को शेयर की कीमत ₹1,060 प्रति शेयर थी, जो पिछले क्लोज ₹1,071 से लगभग 0.99% नीचे रही। नए हफ्ते की शुरुआती दिन सोमवार को भी इस स्टॉक में हल्की गिरावट देखने को मिली मार्केट बंद होने के समय स्टॉक का भाव ₹1058.20 था।
- इस स्टॉक ने 2025 में अब तक करीब 44% की गिरावट देखी है। इसका हाई ₹1,989 था, जिससे अब यह लगभग आधी वैल्यू पर आ चुका है।
- पिछले एक महीने में ही इस स्टॉक में 11% की गिरावट देखी गई है।
क्या है गिरावट की वजह? (Reason for the Fall):
- Demat Account Openings में गिरावट:
फरवरी 2025 में सिर्फ 22.6 लाख नए Demat Accounts खुले, जो 21 महीनों का लो है। यह जनवरी 2025 से 20% और पिछले साल से 48% कम है। - Nifty Midcap और Smallcap में करेक्शन:
Midcap और Smallcap इंडेक्स में 25% तक की गिरावट और F&O में सख्त नियम लागू होने के कारण नए इन्वेस्टर्स कम हुए हैं। - IPO गतिविधि में कमी:
IPO की संख्या में कमी ने भी डिपॉजिटरी कंपनियों की ग्रोथ को प्रभावित किया है। - NSDL का IPO:
अप्रैल 2025 में NSDL का IPO आने की उम्मीद है, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और CDSL के इन्वेस्टर्स में अनिश्चितता बढ़ी है।
Read Also: ₹100 से कम कीमत वाले Stocks, जिनका PEG Ratio 1 से कम है! निवेश से पहले रखें वॉचलिस्ट में
इंडस्ट्री ओवरव्यू (Industry Overview):
- भारत का Capital Market दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
- FY25 के पहले 9 महीनों में औसत डेली टर्नओवर 64% बढ़ा है।
- दिसंबर 2024 तक कुल Demat Accounts 18.5 करोड़ पार कर चुके हैं।
- CDSL के पास 14.65 करोड़ अकाउंट्स हैं, जो 40% YoY ग्रोथ दर्शाते हैं। Q3 FY25 में कंपनी ने 92 लाख नए अकाउंट्स जोड़े हैं।
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस (Financial Performance):
CDSL ने Q3 FY25 में बेहतरीन रिजल्ट्स पेश किए हैं:
- Total Income: ₹298 करोड़ (26% YoY Growth)
- Net Profit: ₹130 करोड़ (21% YoY Growth)
- कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और Sustainable Growth इसे Long-Term के लिए आकर्षक बनाती है।
कंपनी प्रोफाइल (Company Profile):
Central Depository Services (India) Limited भारत की अग्रणी डिपॉजिटरी कंपनी है। इसके प्रमुख सेगमेंट्स हैं:
- Depository Services
- Data Entry & Storage
- Repository Services
कंपनी का फोकस लॉन्ग-टर्म ग्रोथ पर है। मैनेजमेंट का लक्ष्य Securities Market में जनसंख्या के सिर्फ 7% पार्टिसिपेशन को बढ़ाकर Financial Inclusion को बढ़ावा देना है।
क्या है निवेश का मौका? (Investment Opportunity):
CDSL जैसी Monopoly कंपनी, जो 45% से ज्यादा Correction के बाद आकर्षक वैल्यूएशन पर मिल रही है, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए वॉचलिस्ट में होनी चाहिए। NSDL के IPO से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और इंडस्ट्री में होने वाले बदलाव इसे एक ट्रैक करने लायक स्टॉक बनाते हैं।
Read Also: Titan को पीछे छोड़कर Jhunjhunwala Portfolio में टॉप पर पहुंचा ये नया शेयर!
FAQs:
Q1. CDSL का शेयर 2025 में क्यों गिर रहा है?
Ans: Demat Account Openings में गिरावट, Midcap-Smallcap में करेक्शन, F&O पर सख्त नियम और NSDL के आने वाले IPO ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला है।
Q2. क्या अभी CDSL में निवेश करना सही रहेगा?
Ans: कंपनी की Monopoly, स्ट्रॉन्ग फाइनेंशियल्स और लॉन्ग टर्म ग्रोथ पोटेंशियल इसे वॉचलिस्ट में शामिल करने लायक बनाते हैं। हालांकि, शॉर्ट टर्म में वोलाटिलिटी रह सकती है।
Q3. CDSL और NSDL में क्या अंतर है?
Ans: दोनों ही भारत की प्रमुख डिपॉजिटरी कंपनियां हैं। CDSL का ज्यादा फोकस रिटेल इन्वेस्टर्स पर है, जबकि NSDL का बेसिकली इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स में ज्यादा दबदबा है। NSDL के IPO से मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करें या फिर अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें और उसके अनुसार ही निर्णय लें। इस आर्टिकल में दी गई सूचनाओं का उद्देश्य आम जनों के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स को जागरूक करना और उनकी जानकारी में वृद्धि करना है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।