WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

United Spirits Dividend 2024 रिकॉर्ड, क्रेडिट डेट, डिविडेंड हिस्ट्री

United Spirits Dividend 2024: यूनाइटेड स्प्रिट द्वारा आज यानि 24 मई 2024 को 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए हुए वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही के नतीजे घोषित किये गए। कंपनी द्वारा फाइनल डिविडेंड के रूप में 5 रुपए प्रति इक्विटी शेयर की घोषणा की गई है, यह डिविडेंड 2 रुपए की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर के लिए देय होगा। यूनाइटेड स्प्रिट ने इससे पहले 4 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इस प्रकार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल 9 रुपए का भुगतान डिविडेंड के रूप में कंपनी द्वारा अपने निवेशकों को किया जायेगा।

United Spirits Dividend

बुधवार 31 जुलाई 2024 को यूनाइटेड स्प्रिट की 25 वीं एजीएम यानी एनुअल जनरल मीटिंग प्रस्तावित है जिसमें डिविडेंड का अनुमोदन होने के पश्चात ही यह निवेशकों में वितरित किया जाएगा।

ITC dividend 2024

United Spirits Dividend History

PurposeRs.Ex-date
Interim Dividend4.0017 Nov 2023
Dividend2.5016 Sep 2013
Dividend2.5017 Sep 2012
Dividend2.5021 Sep 2011
United Spirits Dividend History

United Spirits Dividend record date

United Spirits Dividend की रिकॉर्ड डेट कंपनी द्वारा 12 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है। अगर आपको यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड का डिविडेंड चाहिए तो आपको यह स्टॉक रिकॉर्ड डेट के पहले खरीदना होगा तभी आपको डिविडेंड का लाभ मिलने की पूरी गारंटी रहेगी। यह सबसे महत्वपूर्ण डेट है। कंपनी के अनुसार यह लाभांश उन शेयर धारकों में बांटा जाएगा जिनके नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपाॅजिटरी के रिकॉर्ड्स में बेनिफीशियल ओनर्स के तौर पर 12 जुलाई 2024 को दर्ज होंगे।

United Spirits Dividend credit date in bank account

United Spirits Dividend योग्य यानी डिविडेंड हेतु पात्र शेयर होल्डर्स के डिमैट अकाउंट के साथ लिंक प्राइमरी बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। डिविडेंड शेयर धारकों के बैंक अकाउंट में 6 अगस्त 2024 तक या उसके बाद क्रेडिट होगा।

Financial Planning का पहला कदम जीवन बीमा

United Spirits Last Dividend amount

यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड द्वारा इस डिविडेंड से तुरंत पहले भी ₹4.00 प्रति शेयर के हिसाब से अंतिम डिविडेंड की घोषणा की गई थी। जिसकी एक्स-डेंट 17 नवंबर 2023 थी और इसका भुगतान शेयर धारकों को शुक्रवार 08 दिसंबर 2023 को उनके खातों में किया गया था।

United Spirits result

यूनाइटेड स्प्रिट द्वारा घोषित किए गए नतीजों के अनुसार ईयर ऑन ईयर कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट दोनों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की सेल्स 10,612 करोड़ रुपए थी जो की बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 11,321 करोड़ रुपए हो गई है, समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 1,126 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,408 करोड रुपए पर पहुंच गया है।

वही क्वार्टर ऑन क्वार्टर टाइम फ्रेम में कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट दोनों में गिरावट देखें तो मिली है। दिसंबर 2023 में कंपनी की सेल्स 3,002 करोड़ रुपए हुआ करती थी जो कि मार्च 2024 में घटकर 2,783 रुपए हो गई है। समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 350 करोड़ रुपए से घटकर 241 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

United Spirits share एक नज़र में

MetricValue
Market Cap₹ 85,707 Cr.
Current Price₹ 1,178
High / Low₹ 1,246 / ₹ 851
Stock P/E60.3
Book Value₹ 97.9
Dividend Yield0.34 %
ROCE28.7 %
ROE21.7 %
Face Value₹ 2.00
Intrinsic Value₹ 227
PEG Ratio3.66
EPS₹ 19.4
Debt₹ 265 Cr.
Current ratio1.89
Quick ratio1.36
Pledged percentage1.18 %
Debt to equity0.04
Profit growth48.1 %
Profit Var 3Yrs53.4 %
Price to book value12.0
Sales growth6.69 %
Promoter holding56.7 %
Net profit₹ 1,408 Cr.
EBIT₹ 1,950 Cr.
Sales growth 5Years3.92 %
EVEBITDA38.1
Inventory₹ 2,063 Cr.

United Spirits Returns in different years

YearsReturns
6 months11.16%
1 year43.36%
2 years22.61%
3 years27.22%
5 years17.14%
7 years16.57%
10 years7.75%
15 years14.01%
20 years27.22%

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

1 thought on “United Spirits Dividend 2024 रिकॉर्ड, क्रेडिट डेट, डिविडेंड हिस्ट्री”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now