WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Kotak Special Opportunities Fund NFO 2024 कब तक ओपन है, अन्य विवरण

Kotak Special Opportunities Fund NFO: मार्केट की जटिल, विशेष तथा अद्वितीय परिस्थितियों जैसे की मैनेजमेंट में बदलाव, मर्जर, अधिग्रण, पॉलिसी में बदलाव, डिमर्जर, बाय बैंक, ऑपरेटिंग लीवरेज टू फाइनेंशियल लीवरेज आदि का लाभ उठाने के लिए कोटक एएमसी द्वारा Kotak Special Opportunities Fund NFO लांच किया गया है जो की निवेशकों के आवेदन के लिए 10 जून 2024 से ओपन हो चुका है, इस NFO में आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2024 हैं।

Kotak Special Opportunities Fund का उद्देश्य

कोटक स्पेशल ऑपर्च्युनिटीज फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी योजना है जो विशेष परिस्थितियों पर आधारित है जैसा की फंड के नाम से ही प्रतीत होता है। इस योजना का निवेश उद्देश्य मुख्य रूप से विशेष परिस्थितियों जैसे कि कंपनी विशिष्ट घटना/विकास, कॉर्पोरेट पुनर्गठन, सरकारी नीति परिवर्तन या विनियामक परिवर्तन, प्रौद्योगिकी आधारित व्यवधान/नवाचार या अस्थायी लेकिन अनूठी चुनौतियों से गुजर रही कंपनियों और इसी तरह के अन्य उदाहरणों द्वारा प्रस्तुत अवसरों में निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि उत्पन्न करना है। हालाँकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि योजना का उद्देश्य हासिल हो जाएगा।

Bajaj Chetak 2901 E Scooter: सबसे सस्ता, Ola को देगा टक्कर

Kotak Special Opportunities Fund NFO Deatils

विवरणजानकारी
योजना का नामकोटक स्पेशल ऑपर्च्युनिटीज फंड
योजना का प्रकारविशेष परिस्थितियों की थीम पर आधारित एक ओपन-एंडेड इक्विटी योजना
बेंचमार्कनिफ्टी 500 टीआरआई
प्रारंभिक खरीद (गैर-एसआईपी)रु. 100/- और उसके बाद कोई भी राशि
अतिरिक्त खरीद (गैर-एसआईपी)रु. 100/- और उसके बाद कोई भी राशि
एसआईपी खरीदरु. 100/- और उसके बाद कोई भी राशि
फंड मैनेजरश्री देवेन्द्र सिंघल (इक्विटी) और अर्जुन खन्ना (विदेश के लिए)
निकास भारआबंटन की तिथि से 1 वर्ष के भीतर:
– 10% तक के मोचन/स्विच आउट: शून्य
– सीमा से अधिक: 1%
आबंटन की तिथि से 1 वर्ष के बाद: शून्य

Kotak Special Opportunities Fund का चुनाव क्यों करें

  • इन-हाउस रिसर्च  द्वारा उपयुक्त शीर्ष स्टॉक का चयन किया जाएगा
  • सभी मार्केट कैप सेगमेंट में खरीदारी करने की लचीलापन
  • बॉटम-अप स्टॉक चयन
  • उचित मूल्य पर विकास दर्शाने वाली कंपनियों का चयन

Kotak Special Opportunities Fund NFO किसे निवेश करना चाहिए?

  • ऐसे निवेशक जो जो मार्केट की विशेष परिस्थितियों का लाभ उठाने की इच्छा रखते हो।
  • ऐसे निवेशक जो अपने पूरे इक्विटी पोर्टफोलियो में एक विशेष रणनीतिक के तहत एलोकेशन के इच्छुक हों।
  • ऐसे निवेश जो लॉन्ग टर्म तक निवेश में बने रहे कम से कम 5 सालों तक।

Kotak Special Opportunities Fund NFO के लिए अप्लाई कैसे करें

Kotak Special Opportunities Fund NFO में अप्लाई किसी भी म्यूचुअल फंड के प्लेटफार्म द्वारा किया जा सकता है, जैसे जिरोधा Coin, Groww, Paytm Money आदि, साथ ही कोटक एएमसी की वेबसाइट से भी इस NFO में अप्लाई किया जा सकता है। यह फंड कंजरवेटिव निवेशकों के लिए काफी आकर्षक सिद्ध हो सकता है।

डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

FAQ

1. Kotak Special Opportunities Fund NFO में न्यूनतम निवेश राशि क्या है?

प्रारंभिक खरीद (गैर-एसआईपी) के लिए न्यूनतम राशि रु. 100/- है और उसके बाद कोई भी राशि निवेश की जा सकती है। इसी प्रकार, एसआईपी के लिए भी न्यूनतम निवेश रु. 100/- है।

2. Kotak Special Opportunities Fund NFO का उद्देश्य क्या है?

इस फंड का उद्देश्य विशेष परिस्थितियों जैसे कि कंपनी विशिष्ट घटना, कॉर्पोरेट पुनर्गठन, सरकारी नीति परिवर्तन या अस्थायी लेकिन अनूठी चुनौतियों से गुजर रही कंपनियों में निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि उत्पन्न करना है।

3. Kotak Special Opportunities Fund NFO में निवेश कैसे किया जा सकता है?

निवेशक इस NFO में अप्लाई किसी भी म्यूचुअल फंड प्लेटफार्म जैसे जिरोधा Coin, Groww, Paytm Money आदि के माध्यम से कर सकते हैं, साथ ही कोटक एएमसी की वेबसाइट से भी इस NFO में अप्लाई किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

1 thought on “Kotak Special Opportunities Fund NFO 2024 कब तक ओपन है, अन्य विवरण”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now