Tata Nifty India Tourism Index Fund NFO 2024 में आवेदन की अंतिम तिथि, अन्य विवरण

Tata Nifty India Tourism Index Fund: टाटा म्युचुअल फंड द्वारा अपने तरह का एक नया फंड लॉन्च किया गया है जिसका नाम है टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड। इस फंड के एनएफओ में निवेशक 08 जुलाई 2024 से आवेदन शुरू हो चुका है। 19 जुलाई 2024 Tata Nifty India Tourism Index Fund NFO में आवदेन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। यदि आपकी और रुचि है इस फंड के एनएफओ के विषय में जानने की तो आर्टिकल को आगे पढ़ते रहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत का यात्रा और पर्यटन क्षेत्र एक रोमांचक उछाल पर है। बढ़ती हुई डिस्पोजेबल आय, बढ़ता मध्यम आय वर्ग, सरकारी नेतृत्व वाली बुनियादी ढांचा पहलों और बढ़ी हुई मार्ग क्षमता भारत की यात्रा की चाहत को बढ़ा रही है। यह एक्टिव वातावरण, पर्यटन सेक्टर से जुड़े निवेश अवसर प्रस्तुत करता है, जिसका आतिथ्य, खाद्य और विमानन उद्योगों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कई भारतीय हर साल कई यात्राएं कर रहे हैं। चाहे व्यापार, अवकाश, या चिकित्सा के लिए यात्रा हो, भारत यात्रा की सुविधा, सस्ती दरें, और बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ मार्ग क्षमता के विकास के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Nifty Energy Index

Tata Nifty India Tourism Index Fund NFO प्रमुख बिंदु

  • स्कीम का नाम Tata Nifty India Tourism Index Fund है।
  • Tata Nifty India Tourism Index Fund NFO में न्यूनतम ₹5,000 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में निवेश किया जा सकेगा।
  • Tata Nifty India Tourism Index Fund का बेंच मार्क Nifty India Tourism Index (TRI) है।
  • Tata Nifty India Tourism Index Fund के NFO के तहत ऑफर की जा रही यूनिट्स का मूल्य ₹10 प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है।
  • Tata Nifty India Tourism Index Fund को कपिल मेनन मैनेज करेंगे।
  • Tata Nifty India Tourism Index Fund के एनएफओ में आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का एंट्री लोड नहीं रखा गया है।
  • Tata Nifty India Tourism Index Fund के एलॉटमेंट की तारीख से 15 दिनों के भीतर रिडीम करने पर लागू NAV का 0.25% Exit Load देना पड़ेगा।
  • Expense Ratio Tata Nifty India Tourism Index Fund NFO के लिस्ट होने के बाद निर्धारित किया जायेगा।
  • Tata Nifty India Tourism Index Fund स्कीम का निवेश उद्देश्य खर्चों से पहले रिटर्न प्रदान करना है, जो निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स (TRI) के प्रदर्शन के अनुरूप हो जो की ट्रैकिंग एरर के अधीन है। हालांकि, यह योजना निवेश उद्देश्य की प्राप्ति की कोई गारंटी या आश्वासन नहीं देती, योजना किसी भी रिटर्न का आश्वासन या गारंटी नहीं देती।

Tata Nifty India Tourism Index Fund पोर्टफोलियो पोजिशनिंग और निर्माण

टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स की नकल करने का प्रयास करता है।

PATANJALI FOOD New Deal निवेशकों के लिए अच्छा या बुरा

इस इंडेक्स के लिए वही कंपनियां पात्र होंगी जो निफ्टी 500 में शामिल हैं जो निम्नलिखित बुनियादी उद्योगों से संबंधित हैं:

  1. होटल और रिसॉर्ट्स
  2. टूर, यात्रा संबंधित सेवाएँ
  3. रेस्तरां
  4. एयरलाइन
  5. हवाई अड्डा और हवाई अड्डा सेवाएँ
  6. उपरोक्त बुनियादी उद्योगों के अलावा, ट्रॉली बैग, सूटकेस, और सामान के निर्माण में लगी कंपनियाँ भी इंडेक्स में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
  • इंडेक्स में अधिकतम 30 स्टॉक्स हो सकते हैं, जिनका भार अधिकतम 20% हो सकता है।
  • इंडेक्स की समीक्षा अर्धवार्षिक (मार्च और सितंबर) होती है और इसे फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर तिमाही (मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर) में पुनर्संतुलित किया जाता है।

Tata Nifty India Tourism Index Fund NFO के लिए अप्लाई कैसे करें

Tata Nifty India Tourism Index Fund NFO में अप्लाई किसी भी म्यूचुअल फंड के प्लेटफार्म द्वारा किया जा सकता है, जैसे Zerodha Coin, Groww, Paytm Money आदि, साथ ही टाटा म्यूचुअल एएमसी की वेबसाइट से भी इस NFO में अप्लाई किया जा सकता है। यह फंड ज्यादा रिस्क और ज्यादा रिटर्न की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए काफी आकर्षक सिद्ध हो सकता है।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़ें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment