WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

1 Paise tick size on stocks great News | एक पैसे टिक साइज़ स्टॉक्स पर!

1 Paise tick size on stocks, एक पैसे टिक साइज़ स्टॉक्स पर ,टिक साइज़ का मतलब क्या है, टिक साइज़ पर बीएसई की अपडेट, कितने स्टॉक पर एक पैसे टिक साइज़ का रुल लागू हुआ, कितने मूल्य के स्टॉक्स पर एक पैसा टिक साइज़ लागू है?

दोस्तों, अगर आपने आज कल अपने ईमेल बॉक्स को चेक किया होगा तो आपको बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज की ओर से लगातार ऐसे ईमेल आ रहे होंगे जिसमें टिक साइज़ के बारे में कुछ अपडेट किया गया है; तो आज का यह ब्लॉग पोस्ट इसी के बारे में आपको जानकारी देने के लिए लिखा जा रहा है।

शेयर मार्केट में tick size का मतलब क्या होता है?

टिक साइज़ स्टॉक मार्केट में किसी एक्स्चेंज जैसे की बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज और नेशनल स्टॉक एक्स्चेंज के प्लेटफॉर्म पर ट्रेड (खरीद & बिक्री) की गई संपत्ति (स्टॉक्स, ईटीएफ, कमोडिटी आदि) की अलग-अलग बीड्स और ऑफर्स की कीमतों के बीच न्यूनतम मूल्य परिवर्तन है और यह न्यूनतम मूल्य का अंतर बिड़ और ऑफर की कीमतों के बीच हर समय बना रहना चाहिए।

टिक साइज़ को स्टॉक मार्केट में स्टॉक्स की कीमतों में न्यूनतम उतार या चढ़ाव के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। किसी एक्स्चेंज में किसी स्टॉक की कीमत ऊपर या नीचे जा सकती है लेकिन यह उतार या चढ़ाव निर्धारित टिक साइज़ के गुणक में ही होता है।

1 Paise tick size स्टॉक्स पर!

  • 1 Paise tick size 100/- रुपए के नीचे के स्टॉक्स पर बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज द्वारा उपलब्ध करवाना शुरू किया जा चुका है, यह सुविधा अभी केवल बीएसई पर उपलब्ध है।
  • वर्तमान समयमें 700 से ज्यादा स्टॉक्स 1 Paise tick size पर उपलब्ध हैं।
  • बीएसई 500 इंडेक्स के अंदर 58 स्टॉक्स ऐसे हैं जो 1 Paise tick size पर उपलब्ध हैं।
  • 1 Paise tick size होने से अब स्टॉक्स को बेहतर मूल्यों पर खरीदा और बेंचा जा सकता है।
  • 1 Paise tick size का एक सैंपल आपके अवलोकनार्थ नीचे इमेज के रूप में दिया जा रहा है (कृपया देखें)
1 Paise tick size

टिक साइज़ कहाँ पर देख सकते हैं?

टिक साइज़ आप अपने ब्रोकर के प्लेटफॉर्म पर मार्केट डेप्थ के ऑप्शन में मार्केट अवर्स में देख सकते हैं, यहाँ पर ध्यान रखने वाली बात यह है की आपको देखना होगा की आपका डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट जिस ब्रोकर के साथ है, क्या वह आपको टिक साइज़ देखने की सुविधा उपलब्ध करवा भी रहा है या नहीं।

टिक साइज़ देखने के लिए कितना मार्केट डेप्थ देखा जा सकता है?

वर्तमान समय में कुछ स्टॉक ब्रोकर्स द्वारा टिक साइज़ देखने के लिए 20 की संख्या में मार्केट डेप्थ देखने की सुविधा प्रदान की जा रही है जबकि कुछ स्टॉक ब्रोकर्स अपने क्लाइंट्स को मात्र 5 तक की संख्या में ही मार्केट डेप्थ देखने की सुविधा प्रदान करते हैं।

टिक साइज़ कैसे फायदेमंद है?

टिक का प्राइस स्टॉक एक्सचेंज में सही बोली लगाने या ऑफ़र करने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि टिक साइज़ पर नजर रखना एक ट्रेडर के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। टिक साइज़ को ट्रैक न करने पर एक ट्रेडर, गलत बिड्स या ऑफ़र्स के लिए ऑर्डर लगा सकते हैं, और बड़ी मात्रा में ट्रेड करने पर इसके खराब ट्रेडिंग रिजल्ट्स हो सकते हैं। अतः जब आप नेक्स्ट बार स्टॉक एक्सचेंज पर स्टॉक का ट्रेड कर रहे हों तो कृपया यह सुनिश्चित कर लें कि आपने अपना ट्रेडिंग निर्णय लेने से पहले टिक साइज़ देख कर जांच परख लिया है या नहीं।

OPEN ACCOUNT WITH ZERODHACLICK HERE

FAQ

Q: वर्तमान समय में क्या एक पैसे टिक साइज़ बीएसई और एनएसई दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर उपलब्ध है?

Ans: नहीं, वर्तमान समय में एक पैसे टिक साइज़ सिर्फ बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज के सीमित स्टॉक्स पर ही उपलब्ध है।

Q: क्या एक पैसे टिक साइज़ अच्छी पहल है?

Ans: हाँ, एक पैसे टिक साइज़ होने से अब स्टॉक्स को बेहतर मूल्यों पर खरीदा और बेंचा जा सकता है।

Q: एक पैसे टिक साइज़ वर्तमान समय में कितने मूल्य के स्टॉक्स पर उपलब्ध है?

Ans: वर्तमान समय में एक पैसे टिक साइज़ 100/- रुपए के नीचे के स्टॉक्स पर ही उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now