WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Credo Brands (Mufti Jeans) IPO Listing: मुफ्ती जींस वाले आईपीओ ने निवेशकों की लुटिया डुबोई

Credo Brands (Mufti Jeans) IPO Listing: क्रेडो ब्रांड्स का आईपीओ 27 दिसंबर 2023 को एक्सचेंज में लिस्ट हो गया। यह आईपीओ अपने शुरुवाती दिनों की जीएमपी के आस-पास भी नहीं पहुंच सका। क्रेडो ब्रांड्स के आईपीओ ने निवेशकों को अत्यंत निराश किया।

Credo Brands

Credo Brands IPO लिस्टिंग का पहला दिन

Credo Brands का IPO अपने लिस्टिंग के पहले दिन अपर प्राइस बैंड यानी ₹280 से मात्र ₹2.32 की बढ़त के साथ ₹282.35 के प्राइस पर ओपन हुआ जबकि शुरुवाती दिनों में इसका जीएमपी ₹125 की बढ़त का संकेत दे रहा था। आज अपने लिस्टिंग के दिन Credo Brands ने ₹261.60 का लो बनाया जबकि ₹324.80 का हाई बनाया।

मार्केट बंद होने के समय Credo Brands का स्टॉक ₹312.30 के भाव पर 11.50% की बढ़त के साथ बंद हुआ। यह आईपीओ निवेशकों को आशा अनुरूप रिटर्न्स देने में विफल रहा। शुरुवाती चरण में इसके प्राइस में हुई गिरावट के कारण कई निवेशकों को घटा भी बुक करना पड़ा।

Credo Brands (Mufti Jeans) IPO Deatils

क्रेडो ब्रांड्स का आईपीओ 19 दिसंबर 2023 को ओपन होकर 21 दिसंबर 2023 को बंद हुआ। यह आईपीओ लगभग 550 करोड़ रुपए का था, ऑफर फॉर सेल के तहत लगभग 1,96,34,960 इक्विटी शेयर्स सेल किए गए। रिटेल कोटा 35% का था। आईपीओ का प्राइस बैंड  ₹266  से  ₹280 प्रति शेयर निर्धारित किया गया था।

क्रेडो ब्रांड्स का आईपीओ NSE और BSE दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ, इसकी फेस वैल्यू 2/- रुपए प्रति इक्विटी शेयर की है। इस आईपीओ के एक लॉट में 53 शेयर्स थे। आईपीओ की लिस्टिंग 27 दिसंबर 2023 को हो गई।

Credo Brands (Mufti Jeans) IPO Allotment & Listing Dates

IPO खुलने की तारीख19 दिसंबर 2023
IPO बंद होने की तारीख21 दिसंबर 2023
IPO लिस्टिंग ऑनBSE & NSE
Credo Brands IPO अलॉट्मेंट डेट22 दिसंबर 2023
Credo Brands IPO रिफंड्स स्टार्ट26 दिसंबर 2023
Credo Brands IPO क्रेडिट टू डिमैट अकाउंट26 दिसंबर 2023
Credo Brands IPO लिस्टिंग डेट27 दिसंबर 2023

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्‍क्‍लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। इस आर्टिकल में स्टॉक संबंधी कुछ जानकारियां साझा की गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है, कृपया निवेश से पहले अपने फाइनेंसियल एडवाइजर से परामर्श अवश्य कर लें।

अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें

ZERODHAOPEN ACCOUNT
ANGLE ONEOPEN ACCOUNT
ICICI DIRECTOPEN ACCOUNT
UPSTOXOPEN ACCOUNT
PAYTM MONEYOPEN ACCOUNT
SBI SECURITIESOPEN ACCOUNT

यह भी पढ़ें:

1 thought on “Credo Brands (Mufti Jeans) IPO Listing: मुफ्ती जींस वाले आईपीओ ने निवेशकों की लुटिया डुबोई”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now