WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Infosys Dividend 2024: कितना और कब पहुंचेगा अकाउंट में

Infosys Dividend 2024: इंफोसिस द्वारा आज 18 अप्रैल 2024 को वित्त वर्ष 2023-24 के अंतिम तिमाही के नतीजे घोषित किए गए, जिसके अनुसार कंपनी की सेल्स दिसंबर तिमाही से घटी है एवम् नेट प्रॉफिट बढ़ा है। साथ ही कंपनी द्वारा कुल 28 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड की भी घोषणा की गई है।

Infosys Dividend Hindi

इंफोसिस द्वारा जारी नतीजों के अनुसार कंपनी की सेल्स जो की दिसंबर 2023 की तिमाही में 38,821 करोड़ रुपए थी घटकर मार्च 2024 की तिमाही में 37,923 करोड़ रुपए रह गई हैं जबकि समान अवधि में नेट प्रॉफिट 6,112 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,975 करोड़ रुपए हो गया है।

TCS Dividend 2024

Infosys Final Dividend 2024

इंफोसिस के निवेशकों के लिए खुशी की बात यह है की आज के दिन कंपनी द्वारा 20 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया गया है। यह डिविडेंड 5 रुपए की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 400% के हिसाब से देय होगा।

Infosys special Dividend 2024

वित्त वर्ष के अंतिम तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए इंफोसिस द्वारा अपने निवेशकों को डिविडेंड के साथ स्पेशल डिविडेंड भी देने की घोषणा की गई है। स्पेशल डिविडेंड के तहत 8 रुपए प्रति शेयर निवेशकों को दिया जाएगा। यह स्पेशल डिविडेंड 5 रुपए की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 160% के हिसाब से देय होगा।

इस प्रकार से इंफोसिस द्वारा कुल 28 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अपने पात्र निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

Infosys dividend record date

इंफोसिस द्वारा डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट बुधवार 31 मई 2024 निर्धारित की गई है। कंपनी के अनुसार यह डिविडेंड उन शेयर धारकों में बांटा जाएगा जिनके नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपाॅजिटरी के रिकॉर्ड्स में बेनिफीशियल ओनर्स के तौर पर 31 मई 2024 को दर्ज होंगे।

Ashok Leyland Dividend 2024

Infosys dividend Ex date

इंफोसिस डिविडेंड की एक्स डेट कंपनी द्वारा 31 मई 2024 निर्धारित की गई है।

Infosys dividend History

Ex DateAmount (₹)
31 May 202420.0000
31 May 20248.0000
25 Oct 202318.0000
02 Jun 202317.5000
27 Oct 202216.5000
31 May 202216.0000
26 Oct 202115.0000
31 May 202115.0000
23 Oct 202012.0000
29 May 20209.5000
23 Oct 20198.0000
13 Jun 201910.5000
24 Jan 20194.0000
25 Oct 20187.0000
14 Jun 201820.5000
14 Jun 201810.0000
31 Oct 201713.0000
01 Jun 201714.7500
21 Oct 201611.0000
09 Jun 201614.2500
16 Oct 201510.0000
15 Jun 201529.5000
16 Oct 201430.0000
29 May 201443.0000
17 Oct 201320.0000
30 May 201327.0000
18 Oct 201215.0000
24 May 201222.0000
24 May 201210.0000
20 Oct 201115.0000
26 May 201120.0000
21 Oct 201010.0000
21 Oct 201030.0000
26 May 201015.0000
15 Oct 200910.0000
04 Jun 200913.5000
16 Oct 200810.0000
29 May 200827.2500
18 Oct 20076.0000
18 Oct 20017.5000
27 Apr 20017.5000
25 Oct 20002.5000
Infosys Dividend History Since 2000

Infosys dividend credit date in bank account

इंफोसिस का डिविडेंड योग्य यानी डिविडेंड हेतु पात्र शेयर होल्डर्स के डिमैट अकाउंट के साथ लिंक प्राइमरी बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। डिविडेंड शेयर धारकों के बैंक अकाउंट में 01 जुलाई 2024 तक क्रेडिट हो जाएगा।

Oil India Dividend 2024

Infosys share price today

18 अप्रैल 2024 को अपने रिजल्ट वाले दिन इंफोसिस का शेयर 1,422.60 के स्तर पर खुला और दिन भर में 1,444.50 का हाई बनाने के बाद 1,420.55 के स्तर पर बंद हुआ। आज के दिन शेयर ने 1,408.00 का लो बनाया। दिन भर ट्रेड हुए शेयरों का औसत कारोबारी मूल्य 1,425.15 का रहा जबकि शेयर में 7,32,684 का वॉल्यूम देखने को मिला।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now