Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund: जानिए भारत के पहले माइक्रोकैप फंड के बारे में

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund के बारे में जानें, लॉंचिग डेट, एक्सपेंस रेशियो, अलॉट्मेंट डेट, टॉप 10 वेटेज, टॉप 10 सेक्टर्स, मिनिमम एप्लिकेशन अमाउंट, फंड मैनेजर, एग्जिट लोड, ट्रैकिंग इंडेक्स

दोस्तों, हम में से बहुत से लोग ज्यादा रिटर्न पाने के लिए स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं, अब एक कदम और आगे बढ़ते हुए मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने माइक्रोकैप 250 इंडेक्स फंड को लॉन्च कर दिया है, जाहिर सी बात है की इस तरह के फंड्स में निवेश करने के अपनी ही तरह के जोखिम होंगे।आज के इस आर्टिकल में हम इस फ़ंड के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करेंगे।

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund का संक्षिप्त विवरण

स्कीम का प्रकार ओपेन एंडेड फ़ंड रेपलिकेटिंग/ट्रैकिंग निफ्टी माइक्रोकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI)
लॉंचिग डेट15 जून 2023
लास्ट डेट29 जून 2023
मिनिमम एप्लिकेशन एमाउंटलंपसम-500/-
एसआइपी-500/-
नोट:उसके बाद 1/- रुपए के मल्टिपल्स में इंक्रीज किया जा सकता है।
एक्ज़िट लोडएलॉटमेंट डेट से 15 दिन या उस से पहले रिडीम करने पर 1% का एक्जिट लोड लगेगा, एलॉटमेंट डेट से 15 दिन बाद रिडीम करने पर किसी भी प्रकार का एक्जिट लोड नहीं लगेगा।
अलॉट्मेंट डेट05 जुलाई 2023
फ़ंड मैनेजरमिस्टर स्वप्निल मायेकर
एक्सपेंस रेशियोरेगुलर प्लान: 1.0%
डाइरेक्ट प्लान: 0.40%
बेंच मार्कनिफ्टी माइक्रोकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund क्या है?

मोतीलाल ओसवाल एसेट कंपनी द्वारा लाया गया एक NFO यानी न्यू फंड ऑफर है जो टॉप 250 निफ्टी माइक्रोकैप स्टॉक्स की एक बास्केट में निवेश करेगा।

Microcap स्टॉक्स क्या हैं?

सरल भाषा में कहा जाए तो माइक्रोकैप स्टॉक्स को ऐसे स्टॉक्स के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है जिनका स्थान nse द्वारा पहचाने गए टॉप 500 स्टॉक्स के बाद के टॉप 250 स्टॉक में आता है, वर्तमान समय में कुल बाजार पूंजीकरण में इनका भाग मात्र 3% का है। ऐसी कंपनियों के अपने रिस्क होते हैं, ये कंपनियां प्रमोटर्स के नियंत्रण में होती हैं, ये कंपनियां बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव से भरी हो सकती हैं।

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund में निवेश करने के 4 कारण

  • यह फंड निवेशकों को माइक्रोकैप स्टॉक्स की संभावित ग्रोथ का लाभ उठाने का मौका देगा।
  • माइक्रोकैप स्टॉक्स खास तरह के सेगमेंट पर फोकस करते हैं।
  • माइक्रोकैप स्टॉक्स के प्रमोटर्स अपनी कंपनी के लिए बहुत फोकस्ड होते हैं, क्योंकि इस तरह की कंपनी में अधिकतर शेयर्स पर प्रमोटर्स का ही कब्जा होता है।
  • वर्तमान में यह फंड भारत का एक मात्र माइक्रोकैप इंडेक्स फंड है, साथ ही मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का भरोसा भी इस फंड के साथ जुड़ा हुआ है क्योंकि गत वर्षों में इस फंड हाउस का पैसिव फंड्स को मैनेज करने का अच्छा ट्रैकरिकॉर्ड रहा है।

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund की टॉप 10 होल्डिंग्स

क्र.सं.स्टॉक्सवेटेज
1रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड1.5%
2कर्नाटक बैंक लिमिटेड1.4%
3उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड1.3%
4प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड1.2%
5रिलायंस पावर लिमिटेड1.1%
6उषा मार्टिन लिमिटेड1.1%
7साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड1.1%
8रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड1.0%
9रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड1.0%
10आयन एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड0.9%
कुल11.6%

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund की टॉप 10 सेक्टर्स

क्र.संसेक्टर्सवेटेज
1इंडस्ट्रियल26.2%
2कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी20.0%
3फाइनेंशियल सर्विसेज13.1%
4कमोडिटीज12.3%
5हेल्थकेयर9.9%
6यूटिलिटीज5.1%
7फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स4.9%
8सर्विसेज3.4%
9इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी2.5%
10एनर्जी1.8%

Nifty Microcap 250 Index हिस्टॉरिकल CAGR रिटर्न्स

YEARNifty Microcap 250 Index
1 Year25.4%
3 Year58.1%
5 Year13.1%
10 Year24.2%
15 Year12.9%

Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund में निवेश आप किसी भी म्यूचुअल फंड प्रोवाइडर प्लेटफार्म जैसे पेटीएम मनी, जिरोधा क्वाइन, ग्रो, एजेल वन, अपस्टोक्स आदि के प्लेटफार्म के साथ ही मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट से भी कर सकते हैं।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्‍क्‍लेमर: म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. यहां NFO की डीटेल्स दी गई है. यह निवेश की सलाह नहीं है, कृपया निवेश से पहले अपने फाइनेंसियल एडवाइजर से परामर्श अवश्य कर लें।

FAQ

Q: Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund NFO की लास्ट डेट क्या है?

Ans: Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund NFO की लास्ट डेट 29 जून 2023 है।

Q: Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund की अलॉट्मेंट डेट क्या है?

Ans: Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund की अलॉट्मेंट डेट 05 जुलाई 2023 है।

Q: Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund के डाइरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेशियो क्या है?

Ans: Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund के डाइरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेशियो 0.40% है।

OPEN ACCOUNT WITH ZERODHACLICK HERE

यह भी पढ़ें:

1 thought on “Motilal Oswal Nifty Microcap 250 Index Fund: जानिए भारत के पहले माइक्रोकैप फंड के बारे में”

Leave a Comment