WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

TCS Dividend: वर्ष 2023 में 5वीं बार मिलेगा डिविडेंड, जाने कब तक बैंक अकाउंट में क्रेडिट होगा?

TCS Dividend: रिकॉर्ड डेट, एक्स डेट, क्रेडिट टू बैंक अकाउंट डेट, डिविडेंड अमाउंट, कंपनी के बारे में, लाइफ टाइम चार्ट, डिविडेंड न मिलने पर क्या करें।

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए दूसरी बार एक बार फिर से 9/- रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी द्वारा पिछली बार भी 9/- रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड की घोषणा की गई थी।

TCS Dividend

TCS का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9% बढ़कर 11,342 करोड़ रुपए हो गया है, साथ ही इसका रेवेन्यू 8% बढ़कर 59,692 करोड़ रुपए हो गया है।

TCS Dividend रिकॉर्ड डेट

TCS Dividend की रिकॉर्ड डेट 19 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है। कंपनी के अनुसार अगर बोर्ड मीटिंग में दूसरा अंतरिम डिविडेंड तय किया जाता है तो यह लाभांश उन शेयर धारकों में बांटा जाएगा जिनके नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपाॅजिटरी के रिकॉर्ड्स में बेनिफीशियल ओनर्स के तौर पर 19 अक्टूबर 2023 को दर्ज होंगे।

TCS Dividend एक्स डेट

TCS Dividend की एक्स डेट 19 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है।

TCS Dividend पेमेंट डेट इन बैंक अकाउंट

TCS का Dividend 7 नवंबर 2023 से योग्य यानी डिविडेंड हेतु पात्र शेयर होल्डर्स के डिमैट अकाउंट के साथ लिंक प्राइमरी बैंक अकाउंट में जाना स्टार्ट हो जायेगा।

TCS Dividend वर्ष 2023 में अभी तक कितना मिल चुका है?

क्र.सं.डिविडेंड का प्रकारपेमेंट डेटअमाउंट
1.अंतरिम03/02/20238/- रुपए प्रति शेयर
2.स्पेशल03/02/202367/- रुपए प्रति शेयर
3.फाइनल03/07/202324/- रुपए प्रति शेयर
4.अंतरिम07/08/20239/- रुपए प्रति शेयर
5.अंतरिम07/11/20239/- रुपए प्रति शेयर

TCS कंपनी का लाइफ टाइम चार्ट

TCS Dividend

TCS कंपनी के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

मार्केट कैप12,76,148 करोड़
52 वीक हाई3679.00
52 वीक लो3070.25
1 साल का रिटर्न9.81%
1 माह का रिटर्न-4.17%
स्टॉक PE28.6
बुक वैल्यू275
डिविडेंड यील्ड3.3%
फेस वैल्यू1.00 रुपए
ROCE58.7%
ROE46.9%
इंट्रिसिक वैल्यू2,328
PEG रेश्यो2.74
EPS122 रुपए
Debt7,764 करोड़
डेब्ट टू इक्विटी0.08%
प्रमोटर होल्डिंग72.3%
नेट प्रॉफिट44,819 करोड़
OPM26%
वैल्यू एट रिस्क (VaR)7.57%

TCS Dividend बैंक अकाउंट में क्रेडिट न होने पर क्या करें?

डिविडेंड बैंक अकाउंट में क्रेडिट होने की निर्धारित तिथि से 10 दिनों बाद तक अगर आपके बैंक अकाउंट में डिविडेंड अमाउंट क्रेडिट नहीं होता है तो आपको कंपनी के रजिस्टार एंड ट्रांसफर एजेंट्स (RTA) से कॉन्टैक्ट करना चाहिए।

इसकी डिटेल्स NSE और BSE दोनों की वेबसाइट पर कंपनी के डायरेक्टरी टैब में जा कर ट्रांसफर एजेंट डिटेल्स के सेक्शन में मिलेगा। वहां से प्राप्त कॉन्टैक डिटेल्स जैसे की ईमेल आईडी और फोन नंबर के माध्यम से अपने डिमैट अकाउंट की डिटेल्स के साथ कॉन्टैक्ट करके जानने का प्रयास करें की आपको डिविडेंड अभी तक अपने बैंक अकाउंट में क्यों नहीं प्राप्त हुआ है।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

FAQ

Q. TCS द्वारा कितने रुपए का डिविडेंड घोषित किया गया है?

Ans. 9/- रुपए प्रति शेयर के हिसाब से TCS द्वारा डिविडेंड की घोषणा की गई है।

Q. TCS द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है?

Ans. TCS द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 19 अक्टूबर 2023 है।

Q. TCS का डिविडेंड बैंक अकाउंट में कब से क्रेडिट होना शुरू होगा?

Ans. TCS का डिविडेंड बैंक अकाउंट में 7 नवंबर 2023 से क्रेडिट होना शुरू होगा।

OPEN ACCOUNT WITH ZERODHACLICK HERE
OPEN ACCOUNT WITH ICICI DIRECTCLICK HERE
OPEN ACCOUNT WITH UPSTOXCLICK HERE
OPEN ACCOUNT WITH GROWWCLICK HERE
OPEN ACCOUNT WITH SBI SECURITIESCLICK HERE

यह भी पढ़ें:

1 thought on “TCS Dividend: वर्ष 2023 में 5वीं बार मिलेगा डिविडेंड, जाने कब तक बैंक अकाउंट में क्रेडिट होगा?”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now