Utkarsh Small Finance Bank IPO: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 12 जुलाई 2023 से निवेशकों के बिड करने के लिए ओपन हो जाएगा, इस बुल मार्केट मार्केट का फायदा उठाने के लिए बहुत सारी कंपनियां अपने आईपीओ लेकर के आ रही हैं इसी क्रम में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ भी आ गया है। इस आईपीओ में निवेश करके लिस्टिंग गेन लिया जा सकता है क्योंकि वर्तमान में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ का जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्राइस ₹15/- के करीब चल रहा है।
![Utkarsh Small Finance Bank IPO 2023: बम्पर लिस्टिंग गेन का है मौका! 2 Utkarsh Small Finance Bank IPO](https://moneynest.co.in/wp-content/uploads/2023/07/1638857007-825ac67b5215e0c8-1.png)
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुख्यालय वाराणसी उत्तर प्रदेश में स्थित है, इस बैंक ने वर्ष 2017 में परिचालन शुरू किया था । इसके उत्पादों में सेविंग अकाउंट, सैलेरी अकाउंट, करेंट अकाउंट, रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट, लॉकर की सुविधा आदि सहित अनेक प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत रेंज सम्मिलित है। यह बैंक माइक्रो फ़ाइनेंस के क्षेत्र में भी कार्यरत है। वर्तमान समय में यह बैंक 22 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में फैला हुआ है जिसमें इसके 686 बैंकिंग आउटलेट्स हैं और कुल 12,617 कर्मचारी कार्यरत हैं।
Utkarsh Small Finance Bank IPO: महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में
Utkarsh Small Finance Bank IPO खुलने की तारीख | 12 जुलाई 2023 |
Utkarsh Small Finance Bank IPO बंद होने की तारीख | 14 जुलाई 2023 |
Utkarsh Small Finance Bank IPO का प्राइस बैंड | 23/- से 25/- रुपए प्रति शेयर |
फेस वैल्यू | ₹10 प्रति इक्विटी शेयर |
रिटेल कोटा | 10% |
QIB (Qualified Institutional Buyers) कोटा | 75% |
NII (Non-Institutional Investor) कोटा | 15% |
IPO साइज | लगभग ₹500 करोड़ |
IPO फ्रेश इश्यू | लगभग ₹500 करोड़ |
IPO लिस्टिंग ऑन | BSE & NSE |
Utkarsh Small Finance Bank IPO अलॉट्मेंट डेट | 19 जुलाई 2023 |
Utkarsh Small Finance Bank IPO रिफंड्स स्टार्ट | 20 जुलाई 2023 |
Utkarsh Small Finance Bank IPO क्रेडिट टू डिमैट अकाउंट | 21 जुलाई 2023 |
Utkarsh Small Finance Bank IPO लिस्टिंग डेट | 24 जुलाई 2023 |
Utkarsh Small Finance Bank IPO GMP (11/07/2023) | 15/-रुपए |
उत्कर्ष स्माल फ़ाइनेंस बैंक आईपीओ | Utkarsh Small Finance Bank IPO
उत्कर्ष स्माल फ़ाइनेंस बैंक आईपीओ 12 जुलाई 2023 को ओपन होकर 14 जुलाई 2023 को बंद हो जायेगा, यह आईपीओ लगभग 500 करोड़ रुपए का है, आईपीओ की प्राइस बैंड 23/- से 25/- रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
उत्कर्ष स्माल फ़ाइनेंस बैंक आईपीओ, NSE और BSE दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा, इसकी फेस वैल्यू 10/- रुपए की है। इस आईपीओ के एक लॉट में 600 शेयर्स होंगे। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं जबकि S-HNI कैटेगरी में मिनिमम 14 लॉट और B-HNI कैटेगरी में अधिकतम 68 लॉट निर्धारित किए गया है। आईपीओ की लिस्टिंग 24 जुलाई 2023 को होगी।
Utkarsh Small Finance Bank IPO: मार्केट लॉट
एप्लिकेशन | लॉट | शेयर्स | अमाउंट |
रिटेल मिनिमम | 1 | 600 | 15,000/- |
रिटेल मैक्सिमम | 13 | 7800 | 1,95,000/- |
S-HNI मिनिमम | 14 | 8,400 | 2,10,000/- |
B-HNI मिनिमम | 68 | 40,200 | 10,05,000/- |
Utkarsh Small Finance Bank जैसी अन्य कंपनियां (पीयर्स कंपनियां)
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड
- क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड
- स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड
- बंधन बैंक लिमिटेड
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड
- सूर्योदय लघु वित्त बैंक
Utkarsh Small Finance Bank कंपनी के प्रमोटर्स कौन हैं?
- उत्कर्ष कोरइन्वेस्ट लिमिटेड
Utkarsh Small Finance Bank IPO में कैसे अप्लाई करें?
Utkarsh Small Finance Bank IPO में अप्लाई करने के लिए आपके पास डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होंना चाहिए, अगर अभी तक आपने अपना डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन नहीं किया है तो आज ही ओपन करें पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और 24 से 48 घंटो में आपका डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन होकर पूरी तरह ऑपरेटिव हो जाता है। अगर आप एक अच्छा और कम खर्चीला ब्रोकर खोज रहे हैं तो मेरी सलाह है की आप जिरोधा के साथ अपना अकाउंट ओपेन करें, Zerodha के साथ अकाउंट ओपन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!
डिस्क्लेमर: आईपीओ में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. यहां आईपीओ की डीटेल्स दी गई है. यह निवेश की सलाह नहीं है, कृपया निवेश से पहले अपने फाइनेंसियल एडवाइजर से परामर्श अवश्य कर लें।
FAQ
Q: Utkarsh Small Finance Bank IPO GMP क्या चल रहा है?
Ans: Utkarsh Small Finance Bank IPO GMP 15/- रुपए का चल रहा है।
Q: Utkarsh Small Finance Bank IPO में मिनिमम कितने रुपए से अप्लाई कर सकते हैं?
Ans: Utkarsh Small Finance Bank IPO में मिनिमम 15,000/- रुपए से अप्लाई कर सकते हैं।
Q: Utkarsh Small Finance Bank IPO की लिस्टिंग डेट क्या है?
Ans: Utkarsh Small Finance Bank IPO की लिस्टिंग डेट 24 जुलाई 2023 है।
OPEN ACCOUNT WITH ZERODHA | CLICK HERE |
OPEN ACCOUNT WITH UPSTOX | CLICK HERE |
OPEN ACCOUNT WITH GROWW | CLICK HERE |
यह भी पढ़ें:
- Small Cap Fund ने लंपसम/एकमुश्त निवेश रोका
- इस तिमाही किस लघु बचत योजना पर ब्याज दर बढ़ी
- एवरेज़ मंथली बैलेन्स की गणना कैसे की जाती है?
- आइडीएफसी फर्स्ट बैंक में कितना मंथली इंटरेस्ट मिलता है?
![Utkarsh Small Finance Bank IPO 2023: बम्पर लिस्टिंग गेन का है मौका! 3 Varun Singh](https://moneynest.co.in/wp-content/uploads/2024/01/20240112_194424-1.png)
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।