WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Zerodha Fund House द्वारा 2 म्यूचुअल फंड स्कीम लॉन्च हुई?

Zerodha Fund House: कौन से म्यूचुअल फंड्स स्कीम के NFO लॉन्च हुए, जिरोधा म्यूचुअल फंड NFO Last Date, जिरोधा म्यूचुअल फंड NFO Allotment Date, Zerodha Fund House के NFO में कैसे Apply करें

इंडेक्स फंड की बढ़ती हुई लोकप्रियता और लंबे समय में अधिकांश म्यूचुअल फंड्स मैनेजर्स द्वारा इंडेक्स के रिटर्न को न बीट कर पाने के चलते Zerodha Fund House द्वारा भी अपने म्यूचुअल फंड्स लॉन्च करते हुए सर्वप्रथम इंडेक्स फंड को निवेशकों के लिए इंट्रोड्यूस किया गया है।

Zerodha Fund House द्वारा लॉन्च किए गए इंडेक्स फंड्स?

Zerodha Fund House ने सेबी से अप्रूवल मिलते ही अपने दो इंडेक्स फंड्स लॉन्च किए हैं, जो की वर्तमान में निवेशकों के लिए NFO द्वारा इन्वेस्टमेंट के लिए ओपन हैं। दोनों ही फंड्स के NFO में अप्लाई करने की लास्ट डेट 3 नवंबर 2023 निर्धारित है। Zerodha Fund House द्वारा लॉन्च फंड्स के नाम है-

Zerodha Nifty LargeMidcap 250 Index Fund
Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 Index Fund

Zerodha Fund House द्वारा लॉन्च किए गए फंड्स का बेंच मार्क क्या है?

यह इंडेक्स फंड निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स को फॉलो करता है, और इन्वेस्टर के पैसे को टॉप 100 बड़ी कंपनियों और अगली 150 मिडकैप कंपनियों के बीच समान रूप से निवेश करता है।

उदाहरण के तौर पर यदि आप इस इंडेक्स फंड में 1000 रुपए का निवेश करते हैं, तो 500 रुपए ज्यादातर टॉप 100 लार्जकैप कंपनियों में निवेश के लिए आवंटित किए जाएंगे और शेष 500 रुपए ज्यादातर अगली 150 मिडकैप कंपनियों में निवेश के लिए आवंटित किए जाएंगे।

Zerodha Fund House द्वारा लॉन्च किए गए इंडेक्स फंड्स का उद्देश्य क्या है?

मिडकैप कंपनियां लार्जकैप कंपनियों की तुलना में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं, लेकिन मिडकैप कंपनियां लार्जकैप कंपनियों की तुलना में अधिक अस्थिर यानी वॉलिटाइल भी हो सकती हैं। इसलिए फंड का लक्ष्य है, निवेशकों के पैसे को मिडकैप और लार्जकैप कंपनियों के बीच समान रूप से आवंटित करके, लॉन्ग टर्म में धन निर्माण के लिए जोखिम और रिटर्न के बीच एक अच्छा संतुलन प्रदान करना।

Nifty LargeMidcap 250 Index Fund का रिटर्न चार्ट लॉन्च से अभी तक का

Zerodha Fund House

Zerodha Fund House द्वारा लॉन्च फंड्स के NFO कब अलॉट होंगे?

Zerodha Fund House द्वारा लॉन्च ऊपर बताए गए दोनों फंड्स के NFO की अलॉटमेंट डेट 8 नवंबर 2023 निर्धारित है। इस तिथि को आपको यूनिट्स अलॉट हो जाएंगी जो की T+2 वर्किंग डेज के बाद आपके पोर्टफोलियो में शो होने लगेगा।

Zerodha Fund House द्वारा लॉन्च फंड्स के NFO में कैसे इन्वेस्ट करें?

Zerodha Fund House द्वारा लॉन्च फंड्स के NFO में निवेश आप कई तरह से कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी म्यूचुअल फंड प्लेटफार्म का प्रयोग कर सकते हैं जैसे की CAMS Online, Kuvera, IND Money, MFU, MFC आदि, साथ ही आप अपने ब्रोकर के माध्यम से इन NFO में अप्लाई कर सकते हैं जैसे की Coin by Zerodha, Groww, Paytm Money आदि।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

FAQ

Q. जिरोधा फंड हाउस द्वारा लॉन्च म्यूचुअल फंड्स स्कीम कौन-कौन सी हैं?

Ans. Zerodha Nifty LargeMidcap 250 Index Fund और Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 Index Fund

Q. जिरोधा फंड हाउस द्वारा लॉन्च NFO की लास्ट डेट क्या है?

Ans. जिरोधा फंड हाउस द्वारा लॉन्च NFO की लास्ट डेट 03 नवंबर 2023 है।

Q. जिरोधा फंड हाउस द्वारा लॉन्च NFO की अलॉटमेंट डेट क्या है?

Ans. जिरोधा फंड हाउस द्वारा लॉन्च NFO की अलॉटमेंट डेट 08 नवंबर 2023 है।

OPEN ACCOUNT WITH ZERODHACLICK HERE
OPEN ACCOUNT WITH ICICI DIRECTCLICK HERE
OPEN ACCOUNT WITH UPSTOXCLICK HERE
OPEN ACCOUNT WITH GROWWCLICK HERE
OPEN ACCOUNT WITH SBI SECURITIESCLICK HERE

यह भी पढ़ें:

1 thought on “Zerodha Fund House द्वारा 2 म्यूचुअल फंड स्कीम लॉन्च हुई?”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now