Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ जीएमपी, आईपीओ खुलने की तारीख, आईपीओ बंद होने की तारीख, प्राइस बैंड, फेस वैल्यू, रिटेल कोटा, अलॉट्मेंट डेट, रिफंड्स स्टार्ट, क्रेडिट टू डिमैट अकाउंट, लिस्टिंग डेट, मार्केट लॉट, वैल्यूएशन, पीयर्स कंपनियां, प्रमोटर्स, अलॉट्मेंट स्टेटस, कैसे अप्लाई करें।
हैदराबाद स्थित आजाद इंजीनियरिंग अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है, यह कंपनी लगभग 15 साल पुरानी है। आजाद इंजीनियरिंग विशेषज्ञता वाले फील्ड में काम करती है। यह कंपनी हवाई जहाज के लिए टर्बाइन और पार्ट्स का निर्माण करती है। इस समय इसका फोकस मुख्यत: एयरोस्पेस, डिफेंस, एनर्जी, ऑयल आदि क्षेत्रों में है। यह कंपनी दुनिया भर के ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स (OME) को सप्लाई करती है।
IPO के लिए होल्ड अमाउंट एसबीआई योनो से देखें
इसके ग्राहकों में अमेरिका की प्रसिद्ध कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE), हनीवेल इंटरनेशनल, जापान की कंपनी मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज, बहुराष्ट्रीय कंपनी सीमेंस एनर्जी, ईटन एयरोस्पेस, मैन एनर्जी सॉल्यूशंस एसई जैसी कंपनियां शामिल है।
आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ | Azad Engineering IPO
आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ 20 दिसंबर 2023 को ओपन होकर 22 दिसंबर 2023 को बंद हो जायेगा। यह आईपीओ लगभग 740 करोड़ रुपए का है, ऑफर फॉर सेल के तहत लगभग ₹500 करोड़ के इक्विटी शेयर्स सेल किए जायेंगे जबकि लगभग ₹240 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा।रिटेल कोटा 35% का है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹499 से ₹524 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ NSE और BSE दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा, इसकी फेस वैल्यू 2/- रुपए प्रति इक्विटी शेयर की है। इस आईपीओ के एक लॉट में 28 शेयर्स होंगे। रिटेल निवेशक मिनिमम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं जबकि S-HNI कैटेगरी में मिनिमम 14 लॉट और B-HNI कैटेगरी में मिनिमम 69 लॉट के लिए अप्लाई किया जा सकता है। आईपीओ की लिस्टिंग 28 दिसंबर 2023 को होगी।
Azad Engineering IPO: महत्वपूर्ण तिथियां और प्राइस बैंड एक नजर में
IPO खुलने की तारीख | 20 दिसंबर 2023 |
IPO बंद होने की तारीख | 22 दिसंबर 2023 |
IPO का प्राइस बैंड | 499/- से 524/- रुपए प्रति शेयर |
फेस वैल्यू | 2/- रुपए प्रति इक्विटी शेयर |
रिटेल कोटा | 35% |
QIB (Qualified Institutional Buyers) कोटा | 50% |
NII (Non-Institutional Investor) कोटा | 15% |
IPO साइज | लगभग ₹740 करोड़ |
IPO लिस्टिंग ऑन | BSE & NSE |
Azad Engineering IPO अलॉट्मेंट डेट | 26 दिसंबर 2023 |
Azad Engineering IPO रिफंड्स स्टार्ट | 27 दिसंबर 2023 |
Azad Engineering IPO क्रेडिट टू डिमैट अकाउंट | 27 दिसंबर 2023 |
Azad Engineering IPO लिस्टिंग डेट | 28 दिसंबर 2023 |
Azad Engineering IPO GMP (18/12/2023) | 400/-रुपए (76%) |
आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ: मार्केट लॉट
एप्लिकेशन | लॉट | शेयर्स | अमाउंट |
रिटेल मिनिमम | 1 | 28 | 14,672/- |
रिटेल मैक्सिमम | 13 | 364 | 1,90,736/- |
S-HNI मिनिमम | 14 | 392 | 2,05,408/- |
B-HNI मिनिमम | 69 | 1,932 | 10,12,368/- |
आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ जीएमपी (Azad Engineering IPO GMP)
Azad Engineering IPO का जीएमपी आर्टिकल लिखें जाने के दिन (18/12/2023) ₹400 के लगभग चल रहा है जो की इसके अपर प्राइस बैंड ₹524 का 76% है। ग्रे मार्केट के प्रीमियम को देखते हुए निवेशक इस आईपीओ में अच्छे लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे हैं। स्टॉक मार्केट की तेजी को देखते हुए ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम और बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
आजाद इंजीनियरिंग के फाइनेंशियल
आजाद इंजीनियरिंग का PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स वर्ष 2021 में ₹11.50 करोड़ रुपए का था, कंपनी ने वर्ष 2022 में ₹29.46 करोड़ का प्रॉफिट बुक किया जबकि वर्ष 2023 में लगभग ₹8.47 करोड़ का प्रॉफिट बुक किया था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू क्रमश: ₹125 करोड़, ₹199 करोड़ और ₹262 करोड़ रुपए रहा।
आजाद इंजीनियरिंग जैसी अन्य कंपनियां (पीयर्स ग्रुप)
- एमटीएआर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
- पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
- डायनेमैटिक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
- त्रिवेणी टर्बाइन लिमिटेड
आजाद इंजीनियरिंग के प्रमोटर्स
- राकेश चोपदार
आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का अलॉट्मेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का अलॉट्मेंट स्टेटस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। आईपीओ में अलॉट्मेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास निम्न में से कोई एक नंबर होना अनिवार्य है-
- पहला- पैन नंबर
- दूसरा- डिमैट अकाउंट नंबर
- तीसरा- आईपीओ एप्लिकेशन नंबर
आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ में कैसे अप्लाई करें?
आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ में अप्लाई करने के लिए आपके पास डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होंना चाहिए, अगर अभी तक आपने अपना डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन नहीं किया है तो आज ही ओपन करें पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और 24 से 48 घंटो में आपका डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन होकर पूरी तरह ऑपरेटिव हो जाता है। अगर आप एक अच्छा और कम खर्चीला ब्रोकर खोज रहे हैं तो मेरी सलाह है की आप जिरोधा के साथ अपना अकाउंट ओपेन करें, Zerodha के साथ अकाउंट ओपन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!
डिस्क्लेमर: आईपीओ में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। यहां आईपीओ की डीटेल्स दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है, कृपया निवेश से पहले अपने फाइनेंसियल एडवाइजर से परामर्श अवश्य कर लें।
अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें
ZERODHA | OPEN ACCOUNT |
ANGLE ONE | OPEN ACCOUNT |
ICICI DIRECT | OPEN ACCOUNT |
UPSTOX | OPEN ACCOUNT |
PAYTM MONEY | OPEN ACCOUNT |
SBI SECURITIES | OPEN ACCOUNT |
यह भी पढ़ें:
- एचडीएफ़सी स्काइ से आईपीओ में अप्लाई करें?
- आईसीआईसी डायरेक्ट फंड रिड्यूस प्रोब्लम
- आपका स्टॉक ब्रोकर कितना DP Charge लेता है

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी उपलब्ध करवाना है।
लाभदायक जानकारी 👍