WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Coal India Dividend 2023: ₹15.25 प्रति शेयर, जाने कब आएगा खाते में?

Coal India Dividend 2023: डिविडेंड हिस्ट्री, रिकॉर्ड डेट, एक्स डेट, क्रेडिट टू बैंक अकाउंट डेट, डिविडेंड अमाउंट, कंपनी के बारे में, लाइफ टाइम चार्ट, डिविडेंड न मिलने पर क्या करें।

Coal India Ltd की स्थापना वर्ष 1973 में कोल माइंस अथॉरिटी लिमिटेड के रूप में हुई थी। कोल सेक्टर के राष्ट्रीयकरण के बाद यह भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन महारत्न कंपनी बन गई, जिसका हेड क्वार्टर कोलकाता वेस्ट बंगाल में है। भारत के कोल सेक्टर में कोल इंडिया की मोनोपोली है।

Coal India Limited द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के दूसरी तिमाही के नतीजे 10 नवंबर 2023 को धनतेरस के अवसर पर जारी किए गए। जिसके अनुसार कंपनी ने सितंबर तिमाही में ₹6,813.5 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया है जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ₹6,044 करोड़ रुपए था।

Coal India Limited का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 32,776.4 करोड़ रुपए रहा जो की समान अवधि में पिछले वर्ष 29,838 करोड़ रुपए था।

Coal India ने धन तेरस के मौके पर अपने शेयर धारकों के लिए 15.25/- रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है। यह डिविडेंड 10/- रुपए की फेस वाले प्रति शेयर के लिए देय होगा।

Coal India Dividend History

वर्षडिविडेंड (₹)
201619.90
201716.50
201813.10
201912.00
202016.00
202117.00
202224.25
Coal India Dividend

Coal India Dividend रिकॉर्ड डेट

Coal India द्वारा Dividend की रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। कंपनी के अनुसार यह लाभांश उन शेयर धारकों में बांटा जाएगा जिनके नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपाॅजिटरी के रिकॉर्ड्स में बेनिफीशियल ओनर्स के तौर पर 21 नवंबर 2023 को दर्ज होंगे।

Coal India Dividend एक्स डेट

Coal India Dividend की एक्स डेट 21 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।

Coal India Dividend बैंक अकाउंट में कब क्रेडिट होगा

Coal India का Dividend योग्य यानी डिविडेंड हेतु पात्र शेयर होल्डर्स के डिमैट अकाउंट के साथ लिंक प्राइमरी बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। डिविडेंड शेयर धारकों के बैंक अकाउंट में 09 दिसंबर 2023 तक क्रेडिट हो जाएगा।

Coal India का लाइफ टाइम चार्ट

Coal India Dividend

Coal India Ltd के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

मार्केट कैप₹1,99,364 करोड़
52 वीक हाई₹326
52 वीक लो₹208
1 साल का रिटर्न26.49%
1 माह का रिटर्न12.42%
स्टॉक PE7.32
बुक वैल्यू₹92.9
डिविडेंड यील्ड7.50%
फेस वैल्यू₹10
ROCE70.5%
ROE56.0%
PEG रेश्यो0.23
EPS₹44.3
Debt₹4,331 करोड़
डेब्ट टू इक्विटी0.08%
प्रमोटर होल्डिंग63.1%
नेट प्रॉफिट₹27,232 करोड़
फ्री कैश फ्लो₹20,372.65 करोड़
OPM27%

Coal India Dividend बैंक अकाउंट में क्रेडिट न होने पर क्या करें?

Coal India का डिविडेंड बैंक अकाउंट में क्रेडिट होने की निर्धारित तिथि तक अगर आपके बैंक अकाउंट में डिविडेंड अमाउंट क्रेडिट नहीं होता है तो आपको कंपनी के रजिस्टार एंड ट्रांसफर एजेंट्स (RTA) से कॉन्टैक्ट करना चाहिए।

इसकी डिटेल्स NSE और BSE दोनों की वेबसाइट पर कंपनी के डायरेक्टरी टैब में जा कर ट्रांसफर एजेंट डिटेल्स के सेक्शन में मिलेगा। वहां से प्राप्त कॉन्टैक डिटेल्स जैसे की ईमेल आईडी और फोन नंबर के माध्यम से अपने डिमैट अकाउंट की डिटेल्स के साथ कॉन्टैक्ट करके जानने का प्रयास करें की आपको डिविडेंड अभी तक अपने बैंक अकाउंट में क्यों नहीं प्राप्त हुआ है।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

FAQ

Q. Coal India द्वारा कितने रुपए का डिविडेंड घोषित किया गया है?

Ans. Coal India द्वारा 15.25/- रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड की घोषणा की गई है।

Q. Coal India द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है?

Ans. Coal India द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर 2023 है।

Q. Coal India का डिविडेंड बैंक अकाउंट में कब क्रेडिट होगा?

Ans. Coal India का डिविडेंड 09 दिसंबर 2023 को बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

Q. Coal India द्वारा लास्ट डिविडेंड कितने रुपए का दिया था?

Ans. Coal India द्वारा लास्ट डिविडेंड 4.00/- रुपए का दिया गया था।

अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें

ZERODHAOPEN ACCOUNT
ANGLE ONEOPEN ACCOUNT
ICICI DIRECTOPEN ACCOUNT
UPSTOXOPEN ACCOUNT
PAYTM MONEYOPEN ACCOUNT
SBI SECURITIESOPEN ACCOUNT

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now