Muthoot Microfin IPO: मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ जीएमपी, आईपीओ खुलने की तारीख, आईपीओ बंद होने की तारीख, प्राइस बैंड, फेस वैल्यू, रिटेल कोटा, अलॉट्मेंट डेट, रिफंड्स स्टार्ट, क्रेडिट टू डिमैट अकाउंट, लिस्टिंग डेट, मार्केट लॉट, वैल्यूएशन, पीयर्स कंपनियां, प्रमोटर्स, अलॉट्मेंट स्टेटस, कैसे अप्लाई करें।
दिसंबर 2023 में आने वाले IPOs में से एक और आईपीओ यानी मुथूट माइक्रोफिन की डिटेल्स उपलब्ध हो गई हैं। मेन बोर्ड आईपीओ की श्रेणी में यह दिसंबर माह का पांचवा आईपीओ होगा। ग्रे मार्केट में मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ का जीएमपी वर्तमान समय में ₹160 के लगभग चल रहा है। जो की इसके अपर प्राइस बैंड का लगभग 55% के करीब है।
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ | Muthoot Microfin IPO
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ 18 दिसंबर 2023 को ओपन होकर 20 दिसंबर 2023 को बंद हो जायेगा। यह आईपीओ लगभग 960 करोड़ रुपए का है, ऑफर फॉर सेल के तहत लगभग ₹200 करोड़ के इक्विटी शेयर्स सेल किए जायेंगे जबकि लगभग ₹760 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा।रिटेल कोटा 35% का है। आईपीओ का प्राइस बैंड 277/- से 291/- रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ NSE और BSE दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा, इसकी फेस वैल्यू 10/- रुपए प्रति इक्विटी शेयर की है। इस आईपीओ के एक लॉट में 51 शेयर्स होंगे। रिटेल निवेशक मिनिमम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं जबकि S-HNI कैटेगरी में मिनिमम 14 लॉट और B-HNI कैटेगरी में मिनिमम 68 लॉट के लिए अप्लाई किया जा सकता है। आईपीओ की लिस्टिंग 26 दिसंबर 2023 को होगी।
Muthoot Microfin IPO: महत्वपूर्ण तिथियां और प्राइस बैंड एक नजर में
IPO खुलने की तारीख | 18 दिसंबर 2023 |
IPO बंद होने की तारीख | 20 दिसंबर 2023 |
IPO का प्राइस बैंड | 277/- से 291/- रुपए प्रति शेयर |
फेस वैल्यू | 10/- रुपए प्रति इक्विटी शेयर |
रिटेल कोटा | 35% |
QIB (Qualified Institutional Buyers) कोटा | 50% |
NII (Non-Institutional Investor) कोटा | 15% |
IPO साइज | लगभग ₹960 करोड़ |
IPO लिस्टिंग ऑन | BSE & NSE |
Muthoot Microfin IPO अलॉट्मेंट डेट | 21 दिसंबर 2023 |
Muthoot Microfin IPO रिफंड्स स्टार्ट | 22 दिसंबर 2023 |
Muthoot Microfin IPO क्रेडिट टू डिमैट अकाउंट | 22 दिसंबर 2023 |
Muthoot Microfin IPO लिस्टिंग डेट | 26 दिसंबर 2023 |
Muthoot Microfin IPO GMP (13/12/2023) | 160/-रुपए (55%) |
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ: मार्केट लॉट
एप्लिकेशन | लॉट | शेयर्स | अमाउंट |
रिटेल मिनिमम | 1 | 51 | 14,841/- |
रिटेल मैक्सिमम | 13 | 663 | 1,92,933/- |
S-HNI मिनिमम | 14 | 714 | 2,07,774/- |
B-HNI मिनिमम | 68 | 3,468 | 10,09,188/- |
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ जीएमपी (Muthoot Microfin IPO GMP)
Muthoot Microfin IPO का जीएमपी आर्टिकल लिखें जाने के दिन (13/12/2023) ₹160 के लगभग चल रहा है जो की इसके अपर प्राइस बैंड ₹291 का 55% है। ग्रे मार्केट के प्रीमियम को देखते हुए निवेशक इस आईपीओ में अच्छे लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे हैं। स्टॉक मार्केट की परिस्थितियां अनुकूल रहने पर ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम और बढ़ सकता है।
मुथूट माइक्रोफिन के बारे में
मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी है जो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है। साथ ही महिला ग्राहकों (मुख्य रूप से आय सृजन उद्देश्यों के लिए) को सूक्ष्म ऋण भी प्रदान करती है।
क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर, 2022 तक सकल ऋण पोर्टफोलियो के मामले में वे भारत में चौथे सबसे बड़े एनबीएफसी-एमएफआई हैं।
31 मार्च, 2023 तक, कंपनी के 2.77 मिलियन सक्रिय ग्राहक हैं, जिन्हें भारत में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 321 जिलों में 1,172 शाखाओं में 10,227 कर्मचारी सेवा प्रदान करते हैं।
मुथूट माइक्रोफिन के फाइनेंशियल
मुथूट माइक्रोफिन का PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स वर्ष 2021 में ₹7.05 करोड़ रुपए का था, कंपनी ने वर्ष 2022 में ₹47.40 करोड़ का प्रॉफिट बुक किया जबकि वर्ष 2023 में लगभग ₹163.89 करोड़ का प्रॉफिट बुक किया था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू क्रमश: ₹696 करोड़, ₹843 करोड़ और ₹1446 करोड़ रुपए रहा।
IPO के लिए होल्ड अमाउंट एसबीआई योनो से देखें
मुथूट माइक्रोफिन जैसी अन्य कंपनियां (पीयर्स ग्रुप)
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड
- क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड
- स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड
- बंधन बैंक लिमिटेड
- सूर्योदय लघु वित्त बैंक लिमिटेड
- फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड
मुथूट माइक्रोफिन के प्रमोटर्स कौन हैं?
- थॉमस जॉन मुथूट
- थॉमस मुथूट
- थॉमस जॉर्ज मुथूट
- प्रीति जॉन मुथूट
- रेमी थॉमस
- नीना जॉर्ज
- मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ का अलॉट्मेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ का अलॉट्मेंट स्टेटस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। आईपीओ में अलॉट्मेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास निम्न में से कोई एक नंबर होना अनिवार्य है-
- पहला- पैन नंबर
- दूसरा- डिमैट अकाउंट नंबर
- तीसरा- आईपीओ एप्लिकेशन नंबर
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ में कैसे अप्लाई करें?
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ में अप्लाई करने के लिए आपके पास डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होंना चाहिए, अगर अभी तक आपने अपना डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन नहीं किया है तो आज ही ओपन करें पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और 24 से 48 घंटो में आपका डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन होकर पूरी तरह ऑपरेटिव हो जाता है। अगर आप एक अच्छा और कम खर्चीला ब्रोकर खोज रहे हैं तो मेरी सलाह है की आप जिरोधा के साथ अपना अकाउंट ओपेन करें, Zerodha के साथ अकाउंट ओपन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!
डिस्क्लेमर: आईपीओ में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। यहां आईपीओ की डीटेल्स दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है, कृपया निवेश से पहले अपने फाइनेंसियल एडवाइजर से परामर्श अवश्य कर लें।
अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें
ZERODHA | OPEN ACCOUNT |
ANGLE ONE | OPEN ACCOUNT |
ICICI DIRECT | OPEN ACCOUNT |
UPSTOX | OPEN ACCOUNT |
PAYTM MONEY | OPEN ACCOUNT |
SBI SECURITIES | OPEN ACCOUNT |
यह भी पढ़ें:
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है। मैं एक यूटूबर, ब्लॉगर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे अपने खाली समय में ब्लॉग लिखना और वीडियो बनाना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य है की पाठकों को हिंदी में सरल, शुद्ध और जल्दी जानकारियां मिल सकें, खास कर फाइनेंस, बिजनेस, बैंकिंग, स्टॉक मार्केट आदि वित्त जगत से जुड़ी खबरे, अपडेट्स और इन्हीं विषयों से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रख कर इस वेबसाइट का निर्माण किया गया है।