WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Zerodha Gold ETF NFO: कब से कब तक खुला है?

Zerodha Gold ETF NFO: जीरोधा म्युचुअल फंड हाउस द्वारा आज दिन शुक्रवार 16 फरवरी 2024 को Zerodha Gold ETF NFO लॉन्च किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की जीरोधा एएमसी द्वारा यह चौथा फंड लॉन्च किया गया है इससे पूर्व दो इंडेक्स फंड एवम् एक लिक्विड ईटीएफ लॉन्च किया जा चुका है।

Zerodha Gold ETF NFO

Zerodha Gold ETF के बारे में

Zerodha Gold ETF एक एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड है जिसका उद्देश्य सोने के परफॉर्मेंस को ट्रैक करना है। सोना बहुत से भारतीयों के दिलों और घरों में सांस्कृतिक रूप से बहुमूल्य धातु के रूप में एक विशेष स्थान रखता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास सामूहिक रूप से लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर मूल्य का सोना है।

सोने को अक्सर बाजार की अस्थिरता के खिलाफ बचाव के रूप में कार्य करने वाला माना जाता है क्योंकि इसकी कीमत आम तौर पर स्टॉक और बॉन्ड जैसे एसेट से प्रभावित नहीं होती है। इस प्रकार आपके पोर्टफोलियो में सोना शामिल करने से संभावित रूप से पोर्टफोलियो की अस्थिरता कम किया जा सकता है, जो आपके वित्तीय उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में अधिक स्थिर मार्ग प्रदान करती है।

फिजिकल गोल्ड से बैक्ड, यह ईटीएफ सोने में निवेश करने का एक सरल तरीका प्रदान करता है। निवेशकों को भौतिक सोना रखने, भंडारण करने या सुरक्षित रखने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। निवेशक Zerodha Gold ETF में अपने पसंदीदा स्टॉक ब्रोकर का उपयोग करके एक बार सूचीबद्ध होने के बाद कम से कम 10 रुपये की निवेश राशि के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं।

गूगल पे पर अपना सिबिल स्कोर चेक करें

Zerodha Gold ETF NFO की डिटेल्स एक नजर में

NFO में आवेदन प्रारंभ की तिथि16 फरवरी 2024
NFO में आवेदन की अंतिम तिथि21 फरवरी 2024
रिस्कलो
लॉक इन की अवधिइस ईटीएफ में लॉक इन नहीं है
मिनिमम इन्वेस्टमेंट₹500
एलॉटमेंट NAV₹10
न्यूनतम खरीद(एक्सचेंज पर)1 यूनिट
क्रिएशन यूनिट साइज6,30,000 यूनिट्स
एग्जिट लोड0%
एक्सपेंस रेश्योबाद में डिसाइड होगा
फंड मैनेजरश्याम अग्रवाल
एलॉटमेंट तिथि26 फरवरी 2024
लिस्टिंग तिथि01 मार्च 2024
Zerodha Gold ETF NFO Details

Zerodha Gold ETF किनके लिए अच्छा है

Zerodha Gold ETF ऐसे निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकता है जो लंबे समय में अपने कैपिटल को सोने की कीमतों के सापेक्ष बढ़ाना चाहते हैं। यहां रिटर्न, ट्रैकिंग एरर को ध्यान में रखकर कंसीडर करना चाहिए।

आइडीएफसी फर्स्ट बैंक में मंथली इंटरेस्ट

Gold Returns Past Performance

अगर 18 साल पहले सोने में एक बार ₹10,000 का निवेश किया गया होता तो यह बढ़कर 12.71% CAGR के हिसाब से ₹89,577 हो गया होता। समान अवधि में फिक्स्ड डिपॉजिट में 7.17% CAGR के हिसाब से ₹35,576 की रकम बनती जबकि सेविंग बैंक अकाउंट में 3.54% के CAGR के हिसाब से ₹18,908 हुए होते।

वहीं अगर 18 साल पहले ₹10,000 की एसआईपी प्रति महीने की गई होती तो यह बढ़कर 10.44% CAGR के हिसाब से ₹62.69 लाख हो गया होता। समान अवधि में फिक्स्ड डिपॉजिट में 6.77% CAGR के हिसाब से ₹42.62 लाख की रकम बनती जबकि सेविंग बैंक अकाउंट में 3.45% के CAGR के हिसाब से ₹30.52 लाख हुए होते।

नोट: पास्ट परफॉर्मेंस भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं हैं।

SBI Bank Statement PDF Password

Zerodha Gold ETF NFO में कैसे आवेदन करें

Zerodha Gold ETF NFO में आवेदन वर्तमान समय में Coin by Zerodha तथा CAMS Online के माध्यम से किया जा सकता है।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

FAQ

Q. Zerodha Gold ETF NFO एलॉटमेंट किस तारीख को होगा?

Ans. 26 फरवरी 2024

Q. Zerodha Gold ETF NFO की लिस्टिंग किस तारीख को होगी?

Ans. 01 मार्च 2024

Q. Zerodha Gold ETF NFO में मिनिमम कितने रुपए से Apply किया जा सकता है?

Ans. ₹500

Q. Zerodha Gold ETF NFO में Apply करने की Last Date क्या है?

Ans. 21 फरवरी 2024

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now