WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Nestle Stock Split: शेयर के होंगे 10 टुकड़े!

Nestle Stock Split: स्टॉक स्प्लिट रेशियो, स्टॉक स्प्लिट डेट, नई फेस वैल्यू कितनी हो जायेगी, स्टॉक प्राइस पर क्या असर पड़ेगा, स्टॉक स्प्लिट क्यों किया जाता है?

अपने क्षेत्र विशेष में एकाधिकार रखने वाली FMCG कंपनी नेस्ले इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नेस्ले इंडिया द्वारा दूसरी तिमाही में 908 करोड़ रुपए का प्रॉफिट बुक किया गया है जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 661 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था।

Nestle Stock Split

नेस्ले इंडिया की सेल्स 2023-24 सितंबर तिमाही में 5,037 करोड़ रुपए की रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,602 करोड़ रुपए की सेल्स थी।

नेस्ले इंडिया द्वारा ₹140 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड की घोषणा भी की गई है जिसकी Ex Date 01 नवंबर 2023 थी। यह डिविडेंड 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक स्टॉक के लिए देय है।

Nestle Stock Split किस अनुपात में होगा?

Nestle Stock Split यानी विभाजन 1:10 के अनुपात में होगा। टेक्निकल शब्दों में कहा जाए तो नेस्ले इंडिया स्टॉक की प्रति शेयर फेस वैल्यू जो अभी ₹10 की है, स्टॉक स्प्लिट होने के बाद वह फेस वैल्यू ₹1 की हो जाएगी।

Nestle Stock Split किस तारीख को होगा?

Nestle Stock Split होने की रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। इसकी सूचना कंपनी ने 18 दिसंबर 2023 को एक्सचेंज को उपलब्ध करवा दी है।

Nestle Stock Split होने से स्टॉक पर क्या असर पड़ेगा?

नेस्ले इंडिया के स्टॉक के 1:10 के अनुपात में स्प्लिट होने के बाद वर्तमान शेयर धारकों के शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी लेकिन टोटल वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उदाहरण के लिए मान लेते हैं की किसी निवेशक के पास 10 नेस्ले के स्टॉक हैं अब 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट होने के बाद इस निवेशक के पास कुल 100 स्टॉक हो जाएंगे और उसी अनुपात में स्टॉक का प्राइस एडजस्ट हो जाएंगा।

स्टॉक स्प्लिट क्यों किया जाता है?

जब कोई कंपनी शेयरों की मौजूदा संख्या को बढ़ाना चाहती है, तो इसके लिए शेयर को कई टुकड़ों में बांटना पड़ता है। इस प्रक्रिया को तकनीकी भाषा में ‘स्टॉक स्प्लिट‘ कहा जाता है।

स्टॉक स्प्लिट होने के फलस्वरूप स्टॉक में लिक्विडिटी बढ़ जाती है और शेयर की कीमत रिटेल निवेशकों के लिए अफोर्डेबल बन जाती है। नेस्टल इंडिया के शेयर्स की संख्या अभी 9.64 करोड़ है जो स्प्लिट होने के बाद 96.42 करोड़ हो जाएगी

नेस्ले इंडिया लिमिटेड के ब्रांड्स

क्र. सं.ब्रांड का नाम
1.Nescafe Sunrise
2.Nestea
3.Nescafe
4.Koko Krunch
5.NesPlus
6.BarOne
7.KitKat
8.Munch
9.Milkybar
10.Milkmaid
11.A Plus
12.LactoGrow
13.Ceregrow
14.NanGrow
15.Maggi
16.Fox’s

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

FAQ

Q. नेस्ले इंडिया का स्टॉक किस रेशियो में स्प्लिट होगा?

Ans.नेस्ले इंडिया का स्टॉक 1:10 के रेशियो में स्प्लिट होगा।

Q. नेस्ले इंडिया स्टॉक के स्प्लिट होने की रिकॉर्ड डेट क्या है?

Ans. नेस्ले इंडिया द्वारा स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

Q. नेस्ले इंडिया द्वारा पहले कितनी बार स्टॉक स्प्लिट किया गया है?

Ans. नेस्ले इंडिया द्वारा पूर्व में स्टॉक स्प्लिट नहीं किया गया है, यह पहली बार है जब स्टॉक को स्प्लिट किया जा रहा है।

Q. स्प्लिट होने का बाद नेस्ले इंडिया स्टॉक की नई फेस वैल्यू कितनी होगी?

Ans.स्प्लिट होने का बाद नेस्ले इंडिया स्टॉक की नई फेस वैल्यू 1 रुपए होगी।

अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें

ZERODHAOPEN ACCOUNT
ANGLE ONEOPEN ACCOUNT
ICICI DIRECTOPEN ACCOUNT
UPSTOXOPEN ACCOUNT
SBI SECURITIESOPEN ACCOUNT

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now