WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

TCS Dividend 2024: ₹27 का डिविडेंड कब तक बैंक अकाउंट में आयेगा

TCS Dividend 2024: डिविडेंड हिस्ट्री, रिकॉर्ड डेट, एक्स डेट, क्रेडिट टू बैंक अकाउंट डेट, डिविडेंड अमाउंट, डिविडेंड न मिलने पर क्या करें।

TCS द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के थर्ड क्वार्टर के रिजल्ट 11 जनवरी 2024 को जारी किए गए थे। जिसके अनुसार कंपनी ने वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही में ₹11,097 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया है जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ₹10,883 करोड़ रुपए था।

TCS की सेल्स चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ₹60,583 करोड़ रुपए रही जो की समान अवधि में पिछले वर्ष ₹58,229 करोड़ रुपए थी।

TCS Dividend 2024

TCS यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड ने रिजल्ट के साथ ही अपने शेयर धारकों के लिए ₹9.0 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है साथ ही कंपनी द्वारा अपने शेयर धारकों के लिए ₹18.0 का स्पेशल डिविडेंड दिए जाने की भी घोषणा की गई है। इस प्रकार कुल मिलाकर ₹27 प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड का भुगतान निवेशकों को किया जाएगा। यह डिविडेंड ₹1/- की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर देय होगा।

TCS Result FY 2023-24 Q3 सरल भाषा में

Dividend History of TCS

वर्षडिविडेंड (₹)
201623.50
201725.08
201830.00
201933.00
202038.00
202143.00
202248.00

TCS Dividend Yeild & Dividend Per Share Chart

TCS Dividend

TCS Dividend and Dividend Yeild History By Chart

TCS Dividend Record Date

TCS द्वारा Dividend की रिकॉर्ड डेट 19 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। कंपनी के अनुसार यह लाभांश उन शेयर धारकों में बांटा जाएगा जिनके नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपाॅजिटरी के रिकॉर्ड्स में बेनिफीशियल ओनर्स के तौर पर 19 जनवरी 2024 को दर्ज होंगे।

TCS Dividend Ex Date

TCS Dividend की एक्स डेट 19 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

TCS Dividend Payment Date

TCS का Dividend योग्य यानी डिविडेंड हेतु पात्र शेयर होल्डर्स के डिमैट अकाउंट के साथ लिंक प्राइमरी बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। डिविडेंड शेयर धारकों के बैंक अकाउंट में सोमवार 05 फरवरी 2024 तक क्रेडिट हो जाएगा।

HUL & Distributors के बीच ताजा विवाद

TCS के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

मार्केट कैप₹14,20,736 करोड़
52 वीक हाई₹3,929
52 वीक लो₹3070
1 साल का रिटर्न16.46%
1 माह का रिटर्न6.90%
स्टॉक PE31.2
बुक वैल्यू₹275
TCS Dividend Yeild1.24%
फेस वैल्यू₹1.00
ROCE58.7%
ROE46.9%
PEG रेश्यो2.99
EPS₹123
Debt₹7,764 करोड़
डेब्ट टू इक्विटी0.08%
प्रमोटर होल्डिंग72.3%
नेट प्रॉफिट₹45,033 करोड़
फ्री कैश फ्लो₹38,865 करोड़
OPM26%
Attrition Rate13.3%

TCS Dividend Not Credit In Bank Account: अब क्या करें?

TCS का डिविडेंड बैंक अकाउंट में क्रेडिट होने की निर्धारित तिथि तक अगर आपके बैंक अकाउंट में डिविडेंड अमाउंट क्रेडिट नहीं होता है तो आपको कंपनी के रजिस्टार एंड ट्रांसफर एजेंट्स (RTA) से कॉन्टैक्ट करना चाहिए।

इसकी डिटेल्स NSE और BSE दोनों की वेबसाइट पर कंपनी के डायरेक्टरी टैब में जा कर ट्रांसफर एजेंट डिटेल्स के सेक्शन में मिलेगा। वहां से प्राप्त कॉन्टैक डिटेल्स जैसे की ईमेल आईडी और फोन नंबर के माध्यम से अपने डिमैट अकाउंट की डिटेल्स के साथ कॉन्टैक्ट करके जानने का प्रयास करें की आपको डिविडेंड अभी तक अपने बैंक अकाउंट में क्यों नहीं प्राप्त हुआ है।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

FAQ

Q. TCS द्वारा कितने रुपए का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया गया है?

Ans. TCS द्वारा ₹18.0 का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया गया है।

Q. TCS द्वारा कितने रुपए का डिविडेंड घोषित किया गया है?

Ans. TCS द्वारा ₹9.0 प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड की घोषणा की गई है।

Q. TCS द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है?

Ans. TCS द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 19 जनवरी 2024 है।

Q. TCS का डिविडेंड बैंक अकाउंट में कब क्रेडिट होगा?

Ans. TCS का डिविडेंड 05 फरवरी 2024 को बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

Q. TCS द्वारा लास्ट डिविडेंड कितने रुपए का दिया था?

Ans. TCS द्वारा लास्ट डिविडेंड ₹9.0/- रुपए का दिया गया था, जो की निवेशकों के बैंक अकाउंट में 07 नवंबर 2023 को क्रेडिट कर दिया गया था।

अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें

ZERODHAOPEN ACCOUNT
ANGLE ONEOPEN ACCOUNT
ICICI DIRECTOPEN ACCOUNT
UPSTOXOPEN ACCOUNT
SBI SECURITIESOPEN ACCOUNT

यह भी पढ़ें:

1 thought on “TCS Dividend 2024: ₹27 का डिविडेंड कब तक बैंक अकाउंट में आयेगा”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now