ITC Dividend 2024: इस तारीख को क्रेडिट होगा बैंक अकाउंट में!

ITC Dividend 2024: आईटीसी डिविडेंड हिस्ट्री, रिकॉर्ड डेट, एक्स डेट, क्रेडिट टू बैंक अकाउंट डेट, डिविडेंड अमाउंट, डिविडेंड न मिलने पर क्या करें।

आईटीसी लिमिटेड द्वारा सोमवार 29 जनवरी 2024 को चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए गए, जिसके अनुसार कंपनी को दिसंबर तिमाही में ₹5,407 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है जो की पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹5,080 करोड़ था।

ITC Dividend 2024

ITC Brands

कंपनी की सेल्स दिसंबर 2022 में ₹17,705 करोड़ थी जो की बढ़कर दिसंबर 2023 में ₹18,019 करोड़ हो गई है।

PSU Bank ETF सरकारी बैंकों के बास्केट

आईटीसी लिमिटेड द्वारा अपने निवेशकों के लिए ₹6.25 प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड की घोषणा भी की गई है। यह डिविडेंड ₹1 की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर देय होगा।

ITC Dividend 2024 Record Date

ITC द्वारा Dividend की रिकॉर्ड डेट गुरुवार 08 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। कंपनी के अनुसार यह लाभांश उन शेयर धारकों में बांटा जाएगा जिनके नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपाॅजिटरी के रिकॉर्ड्स में बेनिफीशियल ओनर्स के तौर पर 08 फरवरी 2024 को दर्ज होंगे।

HUL & Distributors के बीच ताजा विवाद

ITC Dividend 2024 Ex Date

ITC Dividend की एक्स डेट 08 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।

ITC Dividend 2024 Payment Date

ITC का Dividend योग्य यानी डिविडेंड हेतु पात्र शेयर होल्डर्स के डिमैट अकाउंट के साथ लिंक प्राइमरी बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। डिविडेंड शेयर धारकों के बैंक अकाउंट में सोमवार 26 फरवरी 2024 और बुधवार 28 फरवरी 2024 को क्रेडिट किया जाएगा।

ITC Dividend Yeild History

YearDividend Yeild (FY) %
20161.69
20172.01
20181.94
20195.90
20204.92
20214.59
20223.33
ITC Ltd Dividend Yeild History

ITC Dividend History

YearDividend Per Share (FY) ₹
20164.75
20175.15
20185.75
201910.15
202010.75
202111.50
202212.75
ITC Ltd Dividend History

ITC Dividend Not Credit In Bank Account: अब क्या करें?

आईटीसी लिमिटेड का डिविडेंड बैंक अकाउंट में क्रेडिट होने की निर्धारित तिथि तक अगर आपके बैंक अकाउंट में डिविडेंड अमाउंट क्रेडिट नहीं होता है तो आपको कंपनी के रजिस्टार एंड ट्रांसफर एजेंट्स (RTA) से कॉन्टैक्ट करना चाहिए।

Motilal Oswal Large Cap Fund NFO

इसकी डिटेल्स NSE और BSE दोनों की वेबसाइट पर कंपनी के डायरेक्टरी टैब में जा कर ट्रांसफर एजेंट डिटेल्स के सेक्शन में मिलेगा। वहां से प्राप्त कॉन्टैक डिटेल्स जैसे की ईमेल आईडी और फोन नंबर के माध्यम से अपने डिमैट अकाउंट की डिटेल्स के साथ कॉन्टैक्ट करके जानने का प्रयास करें की आपको डिविडेंड अभी तक अपने बैंक अकाउंट में क्यों नहीं प्राप्त हुआ है।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा, कृपया इसे अपने मित्रों, के साथ अवश्य शेयर करें। आर्टिकल पूरा पढ़ने और अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!

डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

FAQ

Q. आईटीसी द्वारा कितने रुपए का डिविडेंड घोषित किया गया है?

Ans. आईटीसी द्वारा ₹6.25 प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड की घोषणा की गई है।

Q. आईटीसी द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है?

Ans. आईटीसी द्वारा घोषित डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 08 फरवरी 2024 है।

Q. आईटीसी का डिविडेंड बैंक अकाउंट में कब क्रेडिट होगा?

Ans. आईटीसी का डिविडेंड बैंक अकाउंट में सोमवार 26 फरवरी 2024 और बुधवार 28 फरवरी 2024 को क्रेडिट होगा।

Q. आईटीसी द्वारा लास्ट डिविडेंड कितने रुपए का दिया था?

Ans. आईटीसी द्वारा लास्ट डिविडेंड ₹ 9.50/- रुपए का दिया गया था, जो की निवेशकों के बैंक अकाउंट में 14 अगस्त 2023 को क्रेडिट कर दिया गया था।

अपने पसंद के ब्रोकर के साथ डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें

ZERODHAOPEN ACCOUNT
ANGLE ONEOPEN ACCOUNT
ICICI DIRECTOPEN ACCOUNT
UPSTOXOPEN ACCOUNT
SBI SECURITIESOPEN ACCOUNT

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment